देश

Video : बिहार के इन युवाओं ने राहुल को पहचानने से इंकार कर दिया, प्रधानमंत्री मोदी के बारे में क्या कहा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 12:06 PM IST

दिल्ली के कनॉट प्लेस में लोगों ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बारे में अपनी राय दी। बिहार से आए कुछ युवकों ने यहां तक कि कहा कि वे राहुल गांधी को नहीं जानते। राहुल गांधी को लेकर सवाल पर बिहार के इन लड़कों ने राहुल गांधी को पहचानने से इंकार कर दिया।

Bharat Jodo Yatra : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में रोड शो किया। भाजपा अभी से 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज (16 जनवरी) से एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुई। बैठक से पहले प्रधानमंत्री ने बड़ा रोड शो किया। पीएम मोदी के इस रोड शो के बारे में लोगों ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पहले से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएगी। एक महिला ने कहा कि पीएम मोदी का यह रोड शो केंद्र में दोबारा सरकार बनाने के लिए है।

राहुल गांधी को पहचानने से इंकार किया

दिल्ली के कनॉट प्लेस में लोगों ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बारे में भी अपनी राय दी। राहुल की यह यात्रा अब अपने अंतिम दौर में है। बिहार से आए कुछ युवकों ने यहां तक कि कहा कि वे राहुल गांधी को नहीं जानते। राहुल गांधी को लेकर सवाल पर बिहार के इन लड़कों ने राहुल गांधी को पहचानने से इंकार कर दिया और कहा कि हम सिर्फ पीएम मोदी को जानते हैं। एक युवक ने कहा कि राहुल अमेठी छोड़कर केरल चले गए। पीएम मोदी के सामने वे टिक नहीं पाएंगे। मोदी जी विकास कार्य कर रहे हैं और ये कार्य उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article