VIDEO: मोदी के बाद योगी के खिलाफ नफरत की टूल किट, हिंदुस्तान को बदनाम करने की साजिश?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 08:00 PM IST

पीएम नरेंद्र मोदी को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ देश में ही नहीं अब विदेश से भी नफरती साजिश चल रही है। योगी आदित्यनाथ के दावोस जाने की खबर से इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल ने प्रोपेगेंडा शुरू कर दिया।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ देश में ही नहीं अब विदेश से भी नफरती साजिश चल रही है। योगी और मोदी सबका साथ सबका विकास की बात कर रहे हैं तो विरोधियों को ये रास नहीं आ रहे। जैसे पहले प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नफरती एजेंडा चलाया गया था अब ऐसा ही नफरती टूलकिट योगी आदित्यनाथ के खिलाफ एक्टिवेट किया जा रहा है।

दरअसल दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक चल रही है। इस बैठक में भारत समेत 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी इस मंच में शामिल होने के लिए पहले लिस्टेड किया गया था लेकिन योगी आदित्यनाथ के दावोस जाने की खबर से इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल ने प्रोपेगेंडा शुरू कर दिया। हालांकि योगी आदित्यनाथ दावोस गए ही नहीं है। नफरती गैंग ने योगी के खिलाफ टूलकिट तैयार किया और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को चिट्ठी तक लिख डाली।

End of Feed