LIVE

आज की ताजा खबर, 17 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज़: किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं? एलन मस्क की चौकाने वाली खबरे से लेकर भारत की हर छोटी-बड़ी अपडेट पढ़ें

आज की ताजा खबर, 17 फरवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [एलन मस्क संपत्ति], [पीएम मोदी मैक्रों मीटिंग], [तारिक रहमान] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों मुंबई पहुंच गए हैं, जहां वे आज भारत दौरे की शुरुआत करेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। वे इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 का उद्घाटन करेंगे। उधर बांग्लादेश में तारिक रहमान PM पद की शपथ लेंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिसरी ढाका में होने वाले समारोह में भारत को रिप्रेजेंट करेंगे। एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने वाले हैं। जानें उनकी कुल संपत्ति। पढ़ें- देश दुनिया की हर छोटी बड़ी खबर

Nitin AroraUpdated Feb 17, 2026, 17:54 IST
आज की ताजा खबर, 17 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज़: किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं? एलन मस्क की चौकाने वाली खबरे से लेकर भारत की हर छोटी-बड़ी अपडेट पढ़ें

आज की ताजा खबर, 17 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज़: किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं? एलन मस्क की चौकाने वाली खबरे से लेकर भारत की हर छोटी-बड़ी अपडेट पढ़ें

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News [एलन मस्क संपत्ति], [पीएम मोदी मैक्रों मीटिंग], [तारिक रहमान] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar): टेस्ला के CEO की अभी की नेट वर्थ $850 बिलियन है और उम्मीद है कि यह टेक कंपनी जल्द ही यह लिमिट पार कर लेगी। दूसरी ओर भारत ने मुंबई के पास ईरान से जुड़े 3 US प्रतिबंधित तेल जहाजों को जब्त किया है। वहीं, फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों आज (17 फरवरी) मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। वे 'इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन' लॉन्च करेंगे और स्ट्रेटेजिक कोऑपरेशन पर चर्चा करेंगे। इस बातचीत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप, डिफेंस कोऑपरेशन और इंडो-पैसिफिक पर फोकस होने की उम्मीद है। दूसरी खबरों में, आज ढाका में तारिक रहमान के बांग्लादेश के प्राइम मिनिस्टर के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में भारत को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और फॉरेन सेक्रेटरी विक्रम मिसरी रिप्रेजेंट करेंगे।

-मोदी-मैक्रों मुलाकात
-तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह
-यूक्रेन, रूस और अमेरिका जिनेवा में मिलेंगे
-चीनी नव वर्ष 2026
- एलन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने वाले हैं?

FEB 17, 2026 17:20 IST

जम्मू: सुधार गृह से फरार दो पाकिस्तानी नागरिकों को 24 घंटे के भीतर पकड़ा गया, गैंगस्टर अभी फरार

जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में एक बाल सुधार गृह से सोमवार शाम को दो पाकिस्तानी नागरिक और एक स्थानीय गैंगस्टर फरार हो गया। तीन बंदियों के फरार होने के बाद कर्तव्य में कथित तौर पर लापरवाही बरतने के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दोनों पाकिस्तानी नागरिकों को 24 घंटे के भीतर पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया, जबकि गैंगस्टर अभी फरार है।

अधिकारियों ने बताया कि आरएस पुरा के डबलेहर निवासी कराजीत सिंह उर्फ ​​गुग्गा और पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सना-उल्ला व अहसान अनवर सोमवार शाम करीब सवा पांच बजे पुलिसकर्मियों पर हमला कर बाल सुधार गृह से फरार हो गए थे।

इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एक सहायक उपनिरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।
FEB 17, 2026 16:01 IST

विराट कोहली और अनुष्का ने वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लिया

क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में अन्य भक्तों के साथ बैठे दिखे। कोहली सुबह आए। आश्रम सूत्रों के अनुसार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक घंटे से ज़्यादा समय तक यहां रुके।

भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से भी मुलाकात की थी।
FEB 17, 2026 16:00 IST

चार राज्यों, एक यूटी का चुनाव कार्यक्रम मार्च के मध्य में हो सकता है जारी, चुनाव अप्रैल में संभावित

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर विधानसभा चुनाव हो सकते हैं, जिसके लिए कार्यक्रम मार्च के मध्य में घोषित किए जाने की संभावना है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा ’’मार्च के मध्य में किसी समय’’ एक साथ करेगा और चुनाव अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर हो सकते हैं।

पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है।

जहां पुडुचेरी विधानसभा का पांच साल का कार्यकाल 15 जून को खत्म होगा, वहीं असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल क्रमश: 20, 23, 10 और सात मई को खत्म हो रहा है।
FEB 17, 2026 15:59 IST

उप्र : बदमाशों ने बच्ची को टंकी में फेंककर मार डाला, हमले में मां घायल

मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने चार साल की एक बच्ची को पानी की टंकी में फेंककर उसकी हत्या कर दी और उसकी मां को चाकू से प्रहार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकला गांव में सोमवार देर रात घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने फिरदौस (40) को चाकू से प्रहार करके घायल कर दिया। हमले में उसके तीन बच्चों - साद (10), आयशा (8) और नवीदा (3) को भी चोटें आयीं।

उन्होंने बताया कि फिरदौस की चार साल की बच्ची इशरा लापता हो गयी। पहले शक हुआ कि हमलावर उसे अगवा करके ले गये हैं मगर बाद में उसका शव पानी की टंकी में पाया गया। बदमाशों ने बच्ची को टंकी में फेंक दिया था जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गयी। घटना के समय फिरदौस का पति इमरान घर में मौजूद नहीं था।
FEB 17, 2026 14:14 IST

Artificial Intelligence से 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत : प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश के युवाओं से कृत्रिम मेधा (AI) की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने का मंगलवार को आह्वान करते हुए कहा कि यह प्रौद्योगिकी ’विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

प्रधान ने यहां ’एआई इम्पैक्ट समिट’ को संबोधित करते हुए भावी पीढ़ी से कहा कि वे कृत्रिम मेधा के इस्तेमाल को बढ़ाएं, एक साथ काम करने की भावना को मजबूत करें और इस प्रौद्योगिकी से उत्पन्न होने वाली व्यापक संभावनाओं का पता लगाएं।

प्रधान ने कहा कि भारत के बहुआयामी, बहुसांस्कृतिक और बहुभाषी स्वरूप के साथ-साथ उसकी समृद्ध विरासत एवं इतिहास को देखते हुए कृत्रिम मेधा देश के लिए एक बड़ा अवसर है।

उन्होंने कहा कि जटिलताओं को समझने और उनसे निपटने में कृत्रिम मेधा एक प्रभावी माध्यम बन सकती है।
FEB 17, 2026 13:40 IST

न्यायालय ने लालू प्रसाद को मिली जमानत के खिलाफ सीबीआई की अपील पर सुनवाई टाली

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की उस अर्जी पर सुनवाई 22 अप्रैल तक के लिए टाल दी, जिसमें देवघर कोषागार से जुड़े एक घोटाले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत को चुनौती दी गई थी।

न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने यह कहते हुए मामले को टाल दिया कि दलीलें पूरी नहीं हुई हैं और कुछ आरोपियों की मौत हो चुकी है।

सुनवाई के दौरान, सीबीआई ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने दलील दी कि उच्च न्यायालय ने एक गैर-कानूनी आदेश पारित किया है और कानून का उल्लंघन करते हुए सजा निलंबित की गई है।

लालू की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि कुछ आरोपियों को नोटिस नहीं दिया गया है।
FEB 17, 2026 13:39 IST

#ChakraViewWithSumitAwasthi: किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?

FEB 17, 2026 13:37 IST

मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' बनाने के ऐलान पर हिमंत विश्व शर्मा ने किया तंज

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ’बाबरी मस्जिद’ बनवाने के ऐलान पर तंज करते हुए कहा कि वह असली बाबरी मस्जिद नहीं बल्कि उसकी प्रतिकृति है।

शर्मा ने सोमवार को मिर्जापुर में संवाददाताओं से बातचीत में तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमांयू कबीर के पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ’बाबरी मस्जिद’ बनाने के ऐलान के बारे में पूछे गये एक सवाल पर कहा, ’’वह असली बाबरी मस्जिद नहीं है। वह तो डमी है। जब असली ही नहीं रहेगा, तो डमी क्या करेगा?’’

तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनवाने का ऐलान किया है। इसे लेकर राजनीतिक विवाद उठा और बयानबाजी हो रही है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने इसके विरोध में उत्तर प्रदेश के लोगों से मुर्शिदाबाद तक पदयात्रा की अपील की थी।
FEB 17, 2026 12:11 IST

वडोदरा एक और धमकी भरा ईमेल

अब वडोदरा कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली। कोर्ट में बम रखे होने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड, सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वकील आलम में डर का माहौल बन गया है। वहीं, अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है। कोर्ट परिसर में खड़ी गाड़ियों समेत कई जगहों पर जांच शुरू कर दी है।
FEB 17, 2026 12:06 IST

महाशिवरात्रि पर 'कुट्टू' का आटा खाने से नोएडा में कई लोग बीमार, दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नोएडा में महाशिवरात्रि के अवसर पर कथित रूप से ’कुट्टू’ का आटा खाने के बाद कई लोगों के बीमार पड़ने के मामले में एक दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब सुपरटेक ईकोविलेज 3, रॉयल कोर्ट सोसाइटी और हिमालय प्राइड सोसाइटी के कई निवासियों ने रविवार को उपवास के दौरान पारंपरिक रूप से खाए जाने वाले इस आटे का सेवन करने के बाद स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने की सूचना दी।

उसने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र के भीतर स्थित एक निजी अस्पताल से सोमवार को सूचना मिली कि इन तीनों आवासीय सोसाइटी के कई निवासी बीमार हो गए हैं।
FEB 17, 2026 11:33 IST

भारत में नई ‘पैकिंग' में नजर आएगा Lays

पेप्सिको का आलू चिप्स ब्रांड लेज़ अब भारत में अपनी नई ब्रांड पहचान यानी नई ’पैकिंग’ में नजर आएगा।

कंपनी बयान के अनुसार, नए ’लोगो’ (पहचान चिह्न) वाले लेज़ के नए पैकेट मार्च के पहले सप्ताह से पूरे भारत में उपलब्ध होंगे। यह कंपनी के करीब 100 साल के इतिहास में सबसे बड़े वैश्विक ब्रांड नवीनीकरण अभियान का हिस्सा है।
FEB 17, 2026 11:17 IST

मोहाली के विद्यालयों को बम विस्फोट की धमकी वाले ईमेल मिले, फोर्टिस अस्पताल का भी जिक्र

पंजाब में मोहाली के कुछ विद्यालयों को मंगलवार को बम विस्फोट की धमकी वाले ईमेल मिले जिनमें फोर्टिस अस्पताल का भी जिक्र किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ये ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

मोहाली के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ’’विद्यालयों को दी गई बम विस्फोट की धमकी में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल का भी जिक्र है जहां हमने जांच की। गैर जरूरी सेवाएं रोक दी गईं लेकिन जरूरी सेवाएं जारी रहीं।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस विद्यालयों में जांच कर रही है।

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में मुख्यमंत्री भगवंत मान के भर्ती होने के मद्देनजर अस्पताल के भीतर और आसपास सुरक्षा पहले ही कड़ी है।
मुख्यमंत्री मान को अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ ही घंटों बाद सोमवार शाम दोबारा भर्ती कराया गया।

सूत्रों ने बताया कि मान को थकावट महसूस होने पर फिर से भर्ती कराया गया।

बुधवार को भी मोहाली के 16 निजी विद्यालयों को बम विस्फोट की धमकी वाले ईमेल मिले थे जिसके बाद वहां से लोगों को बाहर निकाला गया था और पुलिस ने परिसरों की गहन तलाशी ली थी। हालांकि, किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
FEB 17, 2026 11:15 IST

17 फरवरी : छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर कब्जा किया

हम सभी जानते हैं कि फरवरी का महीना साल का सबसे छोटा महीना होता है। इसमें लीप वर्ष में 29 और सामान्य वर्ष में 28 दिन होते हैं। 17 फरवरी की बात करें, तो ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से यह साल का 48वां दिन है।

इतिहास में यह दिन कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की वीर गाथा का भी जिक्र है, जब उन्होंने 1670 में मुगलों की सेना के साथ जमकर लोहा लिया और 17 फरवरी के दिन सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम लहराया।

देश दुनिया के इतिहास में 17 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1670 : छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर अपना परचम लहराया।
1843 : ब्रिटेन ने मियानी की लड़ाई जीतने के बाद पाकिस्तान के आज के सिंध प्रांत के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर लिया।
1863 : जिनेवा में अन्तरराष्ट्रीय रेडक्रॉस की स्थापना।
1915 : गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन की यात्रा की।
1931 : लॉर्ड इरविन ने दिल्ली के वाइसरीगल लॉज में महात्मा गांधी का पहली बार भारत की जनता के लोकप्रिय नेता के रूप में स्वागत किया।
1963 : बास्केटबाल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शुमार माइकल जॉर्डन का जन्म। उनके हवा में कुलांचे भरते कदमों के कारण उन्हें ’एयर जॉर्डन’ के नाम से पुकारा गया।
1979 : वियतनाम युद्ध के बाद वियतनाम ने चीन के बजाय सोवियत संघ से अपनी नजदीकियां बढ़ाईं और उसके कुछ चीन विरोधी और सोवियत समर्थक कदमों के चलते चीन ने अपने इस पड़ोसी देश पर हमला कर दिया।
1987: ब्रिटेन में शरण मांग रहे श्रीलंका के तमिलों के एक समूह को जब उनके देश वापस भेजने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कपड़े उतारकर विरोध प्रकट किया।
1996 : इंडोनेशिया में भीषण भूकंप और उसके बाद सुनामी के कारण 100 से ज्यादा की मौत, 400 से ज्यादा घायल और 50 से ज्यादा लोग लापता।
2005 : बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता का अनुरोध किया।
2007 : महिला उत्थान को समर्पित और वयोवृद्ध गांधीवादी कार्यकर्ता अरुणाबेन देसाई का गुजरात में निधन।
2009 : चुनाव आयोग ने चुनावों के दौरान अन्तिम चरण का मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी।
2019 : जिम्बाब्वे के बचावकर्मियों ने तीन दिन से सोने की खदान में पानी में फंसे आठ अवैध खनिकों को जीवित बाहर निकाल लिया।
2020 : बुर्किना फासो में चर्च के पास हमले में 24 की मौत।
2021: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
2022: उच्चतम न्यायालय ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में हरियाणा के निवासियों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश को रद्द कर दिया।
2023: पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित विजय कुमार किचलू का 93 साल की उम्र में कोलकाता में निधन।
2024: प्रक्षेपण यान जीएसएलवी ने मौसम पूर्वानुमान संबंधी उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया । इसी दिन अभिनेता आमिर खान अभिनीत फिल्म ’दंगल’ में पहलवान बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन ।
FEB 17, 2026 10:18 IST

मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक बयान के अनुसार, प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) संगठन से जुड़े दो उग्रवादियों को रविवार को म्यांमा से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तेंगनौपाल जिले के जगनोई क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया।
FEB 17, 2026 10:17 IST

एनआईए ने सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी के श्रीनगर स्थित घर पर छापा मारा

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 2024 में दर्ज आतंकवाद के एक मामले में यहां एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी के घर पर मंगलवार को छापा मारा। अधिकारियों ने बताया कि शहर के महजूर नगर इलाके में नजीर अहमद भट के आवास पर छापेमारी की गई। छापेमारी जारी है और इस संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
FEB 17, 2026 09:27 IST

सरकार आज Bharat-VISTAAR लॉन्च करेगी

केंद्र सरकार भारत-विस्तार (कृषि संसाधनों तक पहुंचने के लिए वर्चुअली इंटीग्रेटेड सिस्टम) लॉन्च करने वाली है, जो AI-पावर्ड मल्टीलिंगुअल प्लेटफॉर्म है। यह किसानों को मोबाइल फोन या वॉयस कॉल के ज़रिए सीधे खेती से जुड़ी जानकारी देगा।

इस पहल को जयपुर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा औपचारिक रूप से लॉन्च करेंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में इस पहल की घोषणा की, और अगले फाइनेंशियल ईयर में इसे लागू करने के लिए 150 करोड़ रुपये दिए।
FEB 17, 2026 09:26 IST

चाइनीज न्यू ईयर 2026

चाइनीज न्यू ईयर 2026 आज से शुरू हो रहा है, जो लूनर न्यू ईयर की शुरुआत और फायर हॉर्स के साल के आने का निशान है। एशिया और उससे भी आगे लाखों लोगों द्वारा मनाया जाने वाला स्प्रिंग फेस्टिवल, कैलेंडर की एक तारीख से कहीं ज्यादा है। यह सदियों पुरानी परंपरा और चीनी ज्योतिष में नएपन, परिवार के मिलने और नई शुरुआत का प्रतीक है।

इस साल, यह त्योहार मंगलवार को है, जो आज (17 फरवरी) है, और इसकी शुरुआत लूनर कैलेंडर के पहले नए चांद से होगी। 15 से 23 फरवरी तक ऑफिशियल पब्लिक हॉलिडे रहेंगे, और त्योहार 3 मार्च को लैंटर्न फेस्टिवल के साथ खत्म होंगे।
FEB 17, 2026 09:25 IST

मोदी-मैक्रों की मुलाकात

फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों कल (16 फरवरी) मुंबई पहुंचे। वह 17-19 फरवरी तक तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। फ्रांस के प्रेसिडेंट आज मोदी से मिलेंगे, PM से बातचीत करेंगे और मुंबई में भारत और फ्रांस के बिजनेस लीडर्स, रिसर्चर्स और इनोवेटर्स से मिलेंगे। उनके गुरुवार (19 फरवरी) को AI इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने की उम्मीद है। यह मैक्रों का भारत का चौथा दौरा है और इससे पहले 2024 में वे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।
FEB 17, 2026 09:25 IST

तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के तौर पर तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह आज होना है। रहमान, जो बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को भी लीड करते हैं, 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को हटाने के बाद हुए पहले राष्ट्रीय चुनाव में अपनी पार्टी की बड़ी जीत के बाद पद संभालने वाले हैं।

भारत के लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिसरी इस इवेंट में नई दिल्ली को रिप्रेजेंट करेंगे। मोदी, जिन्हें शामिल होने के लिए बुलाया गया था, वह मुंबई में फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों के साथ तय मीटिंग की वजह से ऐसा नहीं कर पाएंगे।

BNP ने कहा कि चीन, सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्की, UAE, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान के नेताओं को भी इनविटेशन भेजे गए हैं, जिससे इस इवेंट की रीजनल इंपॉर्टेंस का पता चलता है।
FEB 17, 2026 09:25 IST

यूक्रेन, रूस और US जिनेवा में मिलेंगे

आज, यूक्रेन, रूस और यूनाइटेड स्टेट्स के रिप्रेजेंटेटिव स्विट्जरलैंड के जिनेवा में मिलने वाले हैं। चार साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए यह तीन-तरफा बातचीत हो रही है।

कल, यूक्रेन के चीफ ऑफ स्टाफ किरिलो बुडानोव ने अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किया, 'जिनेवा के रास्ते में। बातचीत का अगला राउंड आगे है। रास्ते में, हम अपने साथियों के साथ अपने इतिहास के सबक पर चर्चा करेंगे, सही नतीजे निकालेंगे।' यह जानकारी अल जजीरा ने दी।

पिछले हफ्ते, यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि जिनेवा में तीन-तरफा बातचीत हम सभी के लिए गंभीर, ठोस और मददगार होगी।'