17 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: किश्तवाड़ के बाद अब कठुआ में बादल फटा; चुनाव आयोग ने विपक्षी दलों को 'वोट चोरी' के आरोपों को बताया निराधार, राहुल को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
17 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर कुदरत ने कहर बरपाया है। किश्तवाड़ में हाल ही में आई आपदा के बाद अब कठुआ जिले में रविवार तड़के बादल फटने की घटना सामने आई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई जगहों पर भारी नुकसान की खबर है। जानकारी के मुताबिक, कठुआ जिले में रविवार तड़के अचानक बादल फटा। देखते ही देखते पानी का सैलाब आसपास के इलाकों को अपने साथ बहा ले गया। इस आपदा में चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा रेलवे ट्रैक, नेशनल हाईवे और कठुआ थाना परिसर को भी नुकसान पहुंचा है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी मिलते ही जिले के एसएसपी शोभित सक्सेना से बात की। इस बातचीत की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। केंद्रीय मंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा, "जंगलोट इलाके में बादल फटने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना से बात की। 4 लोगों के हताहत होने की सूचना है। इसके अलावा, रेलवे ट्रैक और राष्ट्रीय राजमार्ग को भी नुकसान पहुंचा है और कठुआ पुलिस स्टेशन भी प्रभावित हुआ है। नागरिक प्रशासन, सेना और अर्धसैनिक बल तुरंत हरकत में आ गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। बिग बॉस विनर एलविश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के घर के बाहर 3 नकाबपोश बदमाशों ने गोलीबारी की। घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई। एक दर्जन से ज़्यादा राउंड फायरिंग की गई। गोलीबारी के समय एल्विश यादव अपने घर पर नहीं थे। गुरुग्राम पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर मामले की तफ्तीश में जुटे हुए है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों के लगातार विरोध के बीच निर्वाचन आयोग (EC) रविवार को संवाददाता सम्मेलन करेगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के अलावा किसी अन्य मुद्दे पर निर्वाचन आयोग द्वारा औपचारिक तौर पर संवाददाता सम्मेलन बुलाना अपने आप में एक असामान्य बात है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भारत वापस आ गए हैं। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनका स्वागत किया। वह नासा के एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट थे, जिसने 25 जून को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी। वह 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे।
17 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: किश्तवाड़ के बाद अब कठुआ में बादल फटा; चुनाव आयोग ने विपक्षी दलों को 'वोट चोरी' के आरोपों को बताया निराधार, राहुल को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
EC ने राहुल को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
फॉक्सकॉन की बेंगलुरु इकाई ने आईफोन-17 का उत्पादन शुरू
पीएम मोदी ने दिया UER-II का तोहफा
लोकतंत्र की जननी बिहार से लोकतंत्र खत्म नहीं होने देंगे: तेजस्वी
शामली में पीएसी सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान युगल कुमार (28) के तौर पर हुयी है, जिसने शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कांधला थाना क्षेत्र के आलम गांव का रहने वाला था। कांधला थाने के प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि पीएसी सिपाही का शव उसके पैतृक गांव में उसके घर के एक कमरे से बरामद हुआ, जो फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मेरठ पीएसी में बतौर आरक्षी तैनात युगल 22 मई 2025 से ड्यूटी से अनुपस्थित था। वह 2021 में बल में शामिल हुआ था।
उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
