Aaj Ki Taza Khabar, 16 मार्च 2023: इधर बोले सरमा- कांग्रेस आज के 'नए मुगल', उधर ईरानी ने कहा- ले लिया संकल्प कि INC को कर्नाटक में न मिले एक भी वोट
Aaj Ki Taza Khabar, 16 मार्च 2023: गलत परीक्षा केंद्र पहुंची बच्ची की जब पुलिस वाले ने की मदद
Aaj Ki Taza Khabar, 16 मार्च 2023: PAK पत्रकार ने पढ़े पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे
पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पत्रकार ने सरकार को आईना दिखाने का काम किया है। उन्होंने पाकिस्तान के इतिहास के दस प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों की तुलना भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। अपने वीडियो ब्लॉग में वरिष्ठ पत्रकार रऊफ क्लासरा ने कहा है कि पाकिस्तान के 10 प्रधानमंत्री और चार राष्ट्रपति एक तरफ और पीएम मोदी एक तरफ हैं। पढ़ें पूरी खबर...Aaj Ki Taza Khabar, 16 मार्च 2023: जब INS विक्रांत पर पहुंचींं राष्ट्रपति मुर्मू; देखें वीडियो
Aaj Ki Taza Khabar, 16 मार्च 2023: भाजपा सांसद किरण खेर के बिगड़े बोल
चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर के बयान को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने उनकी आलोचना की है। दोनों दलों ने आरोप लगाया कि उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में अपने निर्वाचन क्षेत्र का संदर्भ देते हुए मतदाताओं के खिलाफ अनुचित शब्दों का प्रयोग किया। दोनों दलों ने उनसे माफी की मांग की। विपक्षी दलों ने दावा किया कि चंडीगढ़ से दो बार की सांसद खेर ने मतदाताओं के लिए 'लानत है' और 'छित्तर फेरने चाहिए' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।Aaj Ki Taza Khabar, 16 मार्च 2023: मुंबई में बदला मौसम, शुरू हुई बारिश
आज की ताजा खबर 16 मार्च 2023 LIVE: आप क्या मुगल के बच्चे हैं? सरमा ने मंच से किया कांग्रेस से सवाल
आज की ताजा खबर 16 मार्च 2023 LIVE: BJP कार्यकर्ताओं ने येदियुरप्पा का किया घेराव
मामला कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले का है। यहां के मुदिगेरे विधानसभा क्षेत्र में येदियुरप्पा भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का नेतृत्व करने पहुंचे थे। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका घेराव किया। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 16 मार्च 2023 LIVE: TCS CEO राजेश गोपीनाथ ने छोड़ा पद
वैश्विक स्तर की आईटी सॉल्यूशंस और कंसल्टिंग फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश गोपीनाथ ने अपने पद को छोड़ दिया है। यह जानकारी कंपनी की ओर से गुरुवार (16 फरवरी, 2023) को जारी बयान में दी गई। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 16 मार्च 2023 LIVE: केजरीवाल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी भाजपा
भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। भाजपा विधायक दल की बैठक में यह फैसला किया गया है। पार्टी का कहना है कि आम आदमी पार्टी की सरकार को काम करने का कोई नैतिक या संवैधानिक अधिकार नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 16 मार्च 2023 LIVE: 70 हजार करोड़ से अधिक के हथियार खरीदेगी भारतीय सेना
देश की सीमाओं की सुरक्षा और भारतीय सेना को मजबूती प्रदान करने के लिए गुरुवार को रक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने रक्षा बलों के लिए विभिन्न हथियार प्रणालियों की खरीद के लिए 70,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। पढें पूरी खबर...आज की ताजा खबर 16 मार्च 2023 LIVE: अडानी पर डरी हुई है सरकार- राहुल गांधी
कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान अडानी मुद्दे पर भाजपा और केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा, मैं संसद में बयान देना चाहता हूं, लेकिन हमें बोलने... पढ़ें पूरी खबर।आज की ताजा खबर 16 मार्च 2023 LIVE: तुर्की में बाढ़ से 14 से ज्यादा मौतें
तुर्की की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। भीषण भूकंप से तबाह हुए इस देश को अब नई मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। तुर्की के लोग विनाशकारी भूकंप के बाद अब बाढ़ के कहर का सामना कर रहे हैं। इस बारिश और बाढ़ में अब तक 14 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सोशल मीडिया में आए वीडियो एवं तस्वीरें वहां बाढ़ से हुई तबाही को बता रहे हैं। सड़कों पर पानी का सैलाब उमड़ आया है। हालात ये हैं कि पुल के ऊपर से पानी बह रहा है और पानी के इस तेज बहाव में सामान के साथ साथ सड़क किनारे खड़ी गाड़ियां भी बही जा रही हैं।मंदिर क्यों गईं महबूबा, बताया
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को पुंछ जिले में नवग्रह मंदिर का दौरा किया और यहां स्थित नवग्रह मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मंदिर जाने और पूजा करने का महबूबा का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। उनके इस मंदिर दर्शन पर भारतीय जनता पार्टी ने सवाल उठाए। अब पीडीपी नेता ने गुरुवार को इस पर सफाई दी। महबूबा ने कहा कि इस नवग्रह मंदिर का निर्माण यशपाल शर्मा ने कराया था। शर्मा के पुत्र की इच्छा थी कि वह मंदिर का दर्शन करने के लिए आएं।चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल में क्रैश
भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पीआरओ, डिफेंस गुवाहाटी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास ऑपरेशनल सॉर्टी में आर्मी एविएशन चीता हेलीकॉप्टर उड़ान पर था। सुबह लगभग 09:15 बजे इसके एटीसी से संपर्क टूटने की सूचना मिली थी। सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।आज की ताजा खबर 16 मार्च 2023 LIVE: अमेरिका से यूरोप पहुंचा बैंकिंग संकट
अमेरिका के दो बड़े बैंकों के डूबने के बाद, यूरोप के एक बड़े बैंक पर संकट गहरा गया है। स्विटजरलैंड के दूसरे सबड़े बैंक क्रेडिट सुईस के शेयर बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान 25 फीसदी से अधिक गिरकर रिकॉर्ड लो लेवल पर पहुंच गए। 166 साल पुराने क्रेडिट सुईस बैंक के शेयर में आई गिरावट का असर दुनिया भर के बाजार पर दिखा। भारतीय शेयर बाजर भी कल 300 से ज्यादा अंक लुढ़कर बंद हुआ। क्रेडिट सुईस बैंक का हाल इनता बुरा था कि बुधवार को कई बार ट्रेडिंग रोकी गई। और अंत में उसके लिए लाइलफाइन बनकर स्विस नेशनल बैंक सामने आया, जिसने 54 अरब डॉलर का कर्ज देने का ऐलान किया। जहां तक भारत की बात है तो बैंक की एक शाखा मुंबई में है और उसके पास 20,700 करोड़ रुपये के एसेट हैं।पाकिस्तान के सबसे अमीर हिंदू हैं दीपक पेरवानी
पाकिस्तान इन दिनों एक बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है और देश में रोजमर्रा के खाने की चीजें जैसे आटा, चावल, अंडे, दूध आदि की भारी कमी हो गई है। महंगाई चरम पर है और आम नागरिक इन खाद्य पदार्थों के लिए आपस में ही लड़ रहे हैं। पाकिस्तान अपने देश के हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक मानने के लिए दुनिया भर में बदनाम है, लेकिन तमाम कठिनाइयों के बावजूद कुछ हिंदू ऐसे हैं जो अपना नाम बनाने और दौलत कमाने में कामयाब रहे हैं। ऐसे ही कुछ लोग पाकिस्तान के सबसे अमीर लोगों में गिने जाते हैं। दीपक पेरवानी ऐसे ही शख्स हैं जो करोड़पति हैं और पाकिस्तान में सबसे अमीर हिंदू हैं।सेंसेक्स में 209 अंकों की गिरावट,मेटल स्टॉक्स टूटे
अमेरिका के बाद यूरोप पहुंच चुके बैंकिंग संकट का असर आज भी स्टॉक मार्केट पर जारी है। भारतीय शेयर बाजार में लगातार छठवें दिन गिरावट जारी है। गुरुवार को शेयर बाजार में बिकवाली का दौर जारी है। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स बुधवार के लेवल 57500 से भी नीचे आ गया है। बुधवार को क्रेडिट सुईस में आई रिकॉर्ड गिरावट से ग्लोबल सेंटीमेंट निगेटिव हो गया है। शुरूआती कारोबार में मेटल स्टॉक्स सबसे ज्यादा टूटे हैं। इसके अलावा IT और बैंकिंग स्टॉक्स में भी तेज गिरावट है। कारोबार के पहले घंटे में बाजार करीब 209 अंक टूट गया है। सेंसेक्स 10 बजकर 15 मिनट पर 57,246 के स्तक तक गिर गया था।कौन हैं शाइस्ता परवीन
उमेश पाल मर्डर केस में माफिया अतीक अहमद के परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब पुलिस ने माफिया की पत्नी शाइस्ता परवीन पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शाइस्ता परवीन की शादी अतीक अहमद से 1996 में हुई। शाइस्ता के पिता यूपी पुलिस में सिपाही थे। उसकी चार बहन और दो भाई हैं। वह अपने घर में सबसे बड़ी है। उसका एक भाई मदरसे में प्रिंसिपल है। वह अपने पति अतीक अहमद से ज्यादा पढ़ी-लिखी है। उसके पास स्नातक की डिग्री है। बताया जाता है कि अतीक के जेल जाने के बाद अपने पति के काले साम्राज्य को वहीं संभालती है।आज की ताजा खबर 16 मार्च 2023 LIVE: दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है बारिश
गत फरवरी और अब तक के मार्च महीने में दिल्ली एवं एनसीआर के लोगों को चटख धूप एवं गर्मी का सामना करना पड़ा है लेकिन अब आने वाले दिनों में उन्हें इससे राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 20 मार्च तक दिल्ली एवं एनसीआर में रुक-रुक बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कमी आएगी और मौसम सुहावना होगा। बदलते मौसम का संकेत बुधवार को मिल गया। दिल्ली के आसमान में बुधवार को आंशिक बादल छाए रहे। IMD ने 17 मार्च से 20 मार्च तक बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।जानें- क्या है थिएटराइजेशन
सरकार ने बुधवार को लोकसभा में तीनों सेनाओं के थियेटराइजेशन के संबंध में मसौदा पेश किया। इसके तहत थल, जल और वायु सेना के अधिकारियों या कर्मचारियों अगर कोई गलती करते हैं तो सीधे तौर पर कार्रवाई की जा सकती है। अब तक की व्यवस्था यह है कि अगर गलती करने वाला कर्मचारी फौज के जिस विंग से जुड़ा वहां पर ही केस चलता है। सरकार की इस कवायद के पीछे बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि इससे अनुशासन कायम रहेगा, सरकारी खर्च कम होगा इसके अलावा थिएटराइजेशन की जरूरत फ्यूचर वॉर के लिए अहम है।नेपाल के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर सहमति नहीं
नेपाल में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामसहाय यादव पर आम सहमति बनाने के लिए 10 राजनीतिक दलों की बैठक बुधवार को बेनतीजा रही। उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 17 मार्च को होना है। उपराष्ट्रपति पद की दौड़ में जनता समाजवादी पार्टी (जेएसपी) नेपाल के रामसहाय, सीपीएन-यूएमएल की आस्था लक्ष्मी शाक्य और जनमत पार्टी की ममता झा शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ के यहां आधिकारिक आवास पर बुधवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के नाम पर आम राय बनाने के लिए हुई 10 राजनीतिक दलों की बैठक बेनतीजा रही।आज की ताजा खबर 16 मार्च 2023 LIVE: ओडिशा: महिला छात्रावास में लगी आग
ओडिशा के कटक शहर में बुधवार को महिला छात्रावास में आग लग गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चांदी चक इलाके में स्थित छात्रावास से करीब 30 लोगों को बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि आग पर अब काबू पा लिया गया है और आशंका जताई जा रही है कि यह आग रसोई गैस सिलेंडर से लगी है।मप्र : इंदौर में आदिवासियों का प्रदर्शन उग्र हुआ, पुलिस ने हवा में गोली चलायी
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में 23- वर्षीय महिला की मौत के बाद आदिवासी लोगों द्वारा किया जा रहा प्रदर्शन उग्र हो गया, जिसके बाद बुधवार रात को पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हवा में गोलियां चलाईं। एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त किया और पुलिसकर्मियों पर हमला किया। यह घटना महू शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर बडगोन्दा पुलिस थाने में हुई।कोलंबिया की कोयला खदान में विस्फोट, 11 लोगों की मौत
मध्य कोलंबिया में कोयले की एक खदान में जोरदार विस्फोट से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लापता हैं। विस्फोट इतना भीषण था कि इसका असर सुरंगों से जुड़ी चार अन्य खदानों पर भी पड़ा। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने ट्वीट किया कि बचावकर्ता फंसे खनिकों तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। कुंडिनमार्का प्रांत के सुतातौसा में मंगलवार रात को खदान में मिथेन गैस के कारण विस्फोट हुआ।आज की ताजा खबर 16 मार्च 2023 LIVE: अगले साल जनवरी में मूल स्थान पर विराजमान होंगे राम लल्ला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर में भगवान राम लल्ला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर स्थापित करेंगे। राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए स्थापित ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोम्बिवली में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कहा, ‘जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से राम लल्ला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर स्थापित की जाएगी।’दुर्गा पूजा 'प्रीव्यू पास' में करोड़ों की हेराफेरी का आरोप, कोलकाता में पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और MassArt के 15 ठिकानों पर ED की बड़ी छापेमारी
'CEC ज्ञानेश कुमार और उनके बॉस...', SIR को लेकर आरके सिंह ने लगा दी सवालों की झड़ी, विपक्ष से क्या की अपील?
'लिफाफा' चुनाव चिह्न विवाद में कलकत्ता HC की चुनाव आयोग पर सख्त टिप्पणी; कहा- क्या कोई मिलीभगत है?
'रात 10 बजे से सुबह 10 बजे' तक उफनती नदी में मगरमच्छों के बीच तैरती रही 70 साल की बुजुर्ग, कहा- शौच के लिए गई थी और फिर
अमित शाह के काफिले को रोकने की कहां हुई कोशिश? काले झंडों से मचा बवाल, BJP ने खोला मोर्चा
© 2026 Times Horizon Private Limited
