LIVE

ताजा खबर : Taza Khabar, 16 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर : Taza Khabar, 16 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
ताजा खबर : Taza Khabar, 16 मई 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 16 मई 2023 और बड़ी खबरें: पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में रहे, पढ़ें 16 मई (मंगलवार) की खबरें और प्रमुख समाचार :

MAY 17, 2023 00:00 IST

पीएम मोदी करेंगे जापान और ऑस्ट्रेलिया का दौरा

पीएम मोदी मोदी जी7 के शिखर सम्मेलन के लिए 19 से 21 मई तक जापानी शहर हिरोशिमा में रहेंगे। यहां वो विश्व के कई नेताओं से मिलेंगे। कई मुद्दों पर चर्चा होगी।विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी जी7 सत्रों में भागीदार देशों के साथ शांति, स्थिरता और धरती की समृद्धि; तथा खाद्यान्न, उर्वरक और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर अपने विचार प्रकट करेंगे, पढ़ें पूरी खबर
MAY 16, 2023 23:34 IST

Aaj ki Taza Khabar, 16 May 2023: अब इस नेता ने ठोक दिया Karnataka CM के पद पर दावा

कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस में मंगलवार को भी गहन मंथन जारी रहा। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहले राहुल गांधी के साथ चर्चा की, फिर बाद में पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे दोनों नेताओं-सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार से मुलाकात की, लेकिन फैसला नहीं हो पाया ,पढ़ें पूरी खबर
MAY 16, 2023 23:33 IST

Aaj ki Taza Khabar, 16 May 2023: यूपी के पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी का निधन

पंडित हरिशंकर तिवारी ऐसी शख्सियत थे, जो पांच बार कैबिनेट मंत्री रहे, राज्य में किसी भी राजनीतिक दल की सरकार आई, उसने अपनी कैबिनेट में उन्हें जगह दी, उनका मंगलवार को निधन हो गया, पढ़ें पूरी खबर
MAY 16, 2023 20:11 IST

Aaj ki Taza Khabar, 16 May 2023: धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बोले तेजस्वी यादव

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना दिव्य दरबार को लेकर बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई बाबा आबा टाबा को हम नहीं जानते हैं, पढ़ें पूरी खबर
MAY 16, 2023 19:06 IST

Aaj ki Taza Khabar, 16 May 2023: Karnataka CM: खड़गे से मिले डीके शिवकुमार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए मंगलवार को राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा की। खड़गे के आवास पर हुई बैठक में उनके और राहुल गांधी के अलावा पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर
MAY 16, 2023 17:51 IST

Aaj ki Taza Khabar, 16 May 2023: साइबर जालसाजों के जाल में फंसा आईटी पेशेवर

इस मामले में वॉट्सऐप पर आईटी पेशेवर को आसानी से पैसे कमाने का झांसा दिया गया। उसे वॉट्सऐप पर पार्ट टाइम नौकरी की पेशकश करने वाला एक संदेश मिला था, पढ़ें पूरी खबर
MAY 16, 2023 17:26 IST

Aaj ki Taza Khabar, 16 May 2023: 'भाग फवाद भाग', पुलिस को देखते ही गाड़ी से उतर कर भागे

Pakistan: वायरल हो रहे वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि फवाद चौधरी पुलिस से डर कर भाग रहे हैं। पुलिस कोर्ट के बाहर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए खड़ी थी। फवाद चौधरी को अभी दो दिनों की जमानत मिली है, जिसके बाद जब वो कोर्ट से बाहर निकले तो पुलिस खड़ी मिली, पढ़ें पूरी खबर
MAY 16, 2023 15:52 IST

Aaj ki Taza Khabar, 16 May 2023: इस बार मानसून में कुछ देरी

मौसम में लगातार उतार चढ़ाव के बीच मानसून को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान आ गया है। भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत में होगा थोड़ा विलंब होगा। इसके चार जून को दस्तक देने की संभावना है, पढ़ें पूरी खबर
MAY 16, 2023 15:04 IST

Aaj ki Taza Khabar, 16 May 2023: मनोज सोनी ने संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली

प्रतिष्ठित शिक्षाविद मनोज सोनी ने मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष पद की शपथ ली। यूपीएससी के सदस्य के रूप में 28 जून, 2017 को शपथ लेने वाले सोनी पांच अप्रैल, 2022 से ही संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष का कामकाज संभाल रहे थे। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुार, आयोग की वरिष्ठतम सदस्य स्मिता नागराज ने सोनी को यूपीएससी के अध्यक्ष रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। यूपीएससी की मुख्य जिम्मेदारी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित अन्य सेवाओं में भर्ती के लिए परीक्षाएं लेना है। आयोग के अध्यक्ष के साथ उसमें अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। फिलहाल आयोग में पांच पद रिक्त हैं।यूपीएससी का सदस्य नियुक्त होने से पहले सोनी तीन बार कुलपति रह चुके हैं।
MAY 16, 2023 14:56 IST

Aaj ki Taza Khabar, 16 May 2023: बोले बागेश्वर बाबा- हिंदू राष्ट्र की ज्वाला बिहार से भभक रही, एक दिन...

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार (16 मई, 2023) को बिहार में थे। राजधानी पटना में उनका दिव्य दरबार लगा, जिससे एक रोज पहले तीसरे दिन उनके कार्यक्रम स्थल पर बेहिसाब भीड़ पहुंच गई थी। बाबा की एक झलक पाने के लिए लगभग चार लाख से अधिक की भीड़ जुट गई थी।इस बीच, बाबा ने ट्वीट कर कहा था- बिहार पटना में का बा, बागेश्वर सरकार...पढ़ें, पूरी खबर।
MAY 16, 2023 14:54 IST

Aaj ki Taza Khabar, 16 May 2023: सरकार ने घरेलू कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर घटाकर शून्य किया

सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर को घटाकर शून्य कर दिया है। इसके अलावा डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर इस कर की शून्य दर जारी रखी गई है। सरकार ने सोमवार को एक आधिकारिक आदेश में कहा कि ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) जैसी कंपनियों द्वारा उत्पादित कच्चे तेल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) को घटाकर 4,100 रुपये प्रति टन कर दिया है। नयी दर मंगलवार से प्रभावी है। यह दूसरी बार है जब घरेलू रूप से उत्पादित तेल के लिए अप्रत्याशित लाभ कर को घटाकर शून्य कर दिया गया है। इस लेवी की पेशकश पिछले साल जुलाई में की गई थी। इससे पहले अप्रैल की शुरुआत में कर को शून्य कर दिया गया था, लेकिन उस महीने के दूसरे पखवाड़े में इसे बढ़ाकर 6,400 रुपये प्रति टन कर दिया गया।
MAY 16, 2023 14:54 IST

Aaj ki Taza Khabar, 16 May 2023: पाकिस्तान की अदालत ने इमरान खान की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

लाहौर उच्च न्यायालय (एलएचसी) ने पिछले सप्ताह भ्रष्टाचार के एक मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में पंजाब प्रांत में अपने खिलाफ दर्ज सभी मामलों में जमानत के अनुरोध वाली खान की याचिका पर मंगलवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। खान (70) ने शनिवार को याचिका दायर की थी। एक दिन पहले उन्हें इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) से जमानत पर रिहा किया गया था। सुनवाई की शुरुआत में अदालत ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान की गैर मौजूदगी को लेकर सवाल पूछा। इसके जवाब में खान के वकील ने कहा कि वह पूर्वाह्न 11 बजे अदालत में पेश होंगे। पंजाब की अंतरिम सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने जमानत याचिका का विरोध किया और कहा कि इसे मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए। वकील ने कहा, ‘‘इमरान अदालत में पेश भी नहीं हुए हैं और वे गिरफ्तारी से बचने के लिए सुरक्षात्मक जमानत चाहते हैं।’’ इस पर खान के वकील ने दलील दी कि पीटीआई प्रमुख अग्रिम जमानत मांग रहे हैं न कि सुरक्षात्मक जमानत।’’ खान के वकील ने मामला बड़ी पीठ को भेजने का अनुरोध किया।
MAY 16, 2023 14:52 IST

Aaj ki Taza Khabar, 16 May 2023: कर्नाटक का मुख्यमंत्री कौन? खड़गे ने राहुल और वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा की

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुनने के लिए मंगलवार को राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा की।खरगे के आवास पर हुई बैठक में उनके और राहुल गांधी के अलावा पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला शामिल हुए। उधर, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार आज दिल्ली पहुंच गए हैं और वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात कर सकते हैं। शिवकुमार सोमवार को ही दिल्ली आने वाले थे, लेकिन पेट में संक्रमण का हवाला देते हुए उन्होंने अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सोमवार से ही दिल्ली में मौजूद हैं। ये दोनों नेता मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
MAY 16, 2023 13:32 IST

Aaj ki Taza Khabar, 16 May 2023: कर्नाटक में सरकार गठन को लेकर राहुल-खड़गे का मंथन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी चीफ मल्लिर्काजुन खड़गे के साथ फिलहाल एक खास बैठक कर रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दोनों दिग्गजों के बीच यह मींटिंग बंद दरवाजे के अंदर हो रही है। ऐसा बताया गया कि बैठक में कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला भी हैं।
MAY 16, 2023 13:30 IST

Aaj ki Taza Khabar, 16 May 2023: गुजरात में पुलिस हिरासत में पिटाई के बाद एक मौत, हत्या का केस

गुजरात के बोटाद जिले में कथित तौर पर हिरासत में मारपीट के बाद 28 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के मामले में तीन पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मजदूर की पहचान कालू पधरशी (28) के रूप में हुई है, उसे 14 अप्रैल को बोटाद टाउन पुलिस थाने के तीन कांस्टेबल एक मामले में पूछताछ के लिए ले गए थे। उक्त व्यक्ति ने बाद में आरोप लगाया था कि उसे हिरासत में बुरी तरह पीटा गया। अधिकारी ने बताया कि 14 मई को अहमदाबाद के एक अस्पताल में पधरशी की मौत हो गई। बोटाद जिले के पुलिस अधीक्षक किशोर बलोलिया ने बताया कि तीनों आरोपियों अमीराज बोरिचा, राहिल सिदातर और निकुलसिंह जाधव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
MAY 16, 2023 13:28 IST

Aaj ki Taza Khabar, 16 May 2023: त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दूसरे धर्म के लोगों की घुसने की कोशिश, SIT करेगी जांच

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में कथित तौर पर दूसरे धर्म के एक समूह द्वारा जबरदस्ती घुसने के प्रयास मामले की जांच के लिए मंगलवार को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आदेश दिया है। मंदिर न्यास के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि त्र्यंबकेश्वर मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने शनिवार रात लोगों के एक समूह के मंदिर में प्रवेश करने के प्रयास को विफल कर दिया। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, केवल हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति है। यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। घटना के बाद मंदिर न्यास ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। फडणवीस के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) रैंक का एक अधिकारी एसआईटी का प्रमुख...पढ़ें, पूरी खबर।
MAY 16, 2023 12:04 IST

Aaj ki Taza Khabar, 16 May 2023: दिल्ली में धूल उड़ी; वायु गुणवत्ता पर असर, दृश्यता घटी

दिल्ली में मंगलवार सुबह तेज हवा चली, जिससे धूल उड़ी और वायु गुणवत्ता पर काफी असर पड़ा और इसके साथ दृश्यता घटकर 1,000 मीटर तक रह गयी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने उपग्रह से ली गयी तस्वीरें जारी कीं जिसमें उत्तर पश्चिम भारत के बड़े हिस्से को धूल की एक मोटी चादर से ढका देखा गया। मौसम विज्ञानियों ने धूल उड़ने के पीछे पिछले पांच दिन से उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी, बारिश न होने के कारण मिट्टी सूखी होने और आधी रात से ही तेज हवा के संयोजन को जिम्मेदार ठहराया। आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘दिल्ली में तड़के धूल उड़ाने वाली तेज हवा चली। हवा की गति 30-35 किलोमीटर प्रति घंटे से गिरकर सुबह नौ बजे तक 12 किलोमीटर प्रति घंटा रह गयी। दिन में हवा की गति और कम हो जाएगी जिससे धूल के कण मिट्टी में बैठ जाएंगे।
MAY 16, 2023 11:53 IST

Aaj ki Taza Khabar, 16 May 2023: 4 सूबों में राजद नेताओं के नौ ठिकानों पर सीबीआई की रेड

सीबीआई ने मंगलवार को जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में नौ स्थानों पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेताओं के परिसरों पर छापे मारे।
MAY 16, 2023 11:49 IST

Aaj ki Taza Khabar, 16 May 2023: दिल्ली के स्कूल में बम की खबर! मचा हड़कंप

दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार इलाके में स्थित एक स्कूल में बम होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और स्कूल को खाली करा लिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्कूल में बम होने की सूचना एक ईमेल के जरिए दी गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल प्रशासन की ओर से सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते को तुरंत 'अमृता स्कूल' भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि स्कूल को तुरंत खाली करा लिया गया और इमारतों की जांच की गई लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
MAY 16, 2023 11:46 IST

Aaj ki Taza Khabar, 16 May 2023: CM के ऐलान से पहले बोले शिवकुमार- कांग्रेस मेरी 'मां', बच्चे को सब कुछ देगी...नहीं करूंगा ब्लैकमेल

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ और सूबे में मुख्यमंत्री पद के लिए दूसरे नंबर के नेता सिद्धरमैया ने नए सीएम के ऐलान से पहले इमोश्नल कार्ड चला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी उनकी मां और भगवान जैसी है। एक राजनीतिक दल को पता होता कि उसके बेटे को क्या चाहिए। वह हर किसी...पढ़ें, पूरी खबर।