आज की ताजा खबर, 16 दिसंबर 2023: मध्य प्रदेश में बदले गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, कमलनाथ OUT! जीतू पटवारी को कमान
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बने चरणदास महंत
AICC ने आदेश जारी कर चरणदास महंत को छत्तीसगढ़ विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया है। नेता-प्रतिपक्ष के लिए विधायकों से रायशुमारी की गई थी। विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के लिए डॉ. चरणदास महंत के नाम पर सभी ने एक स्वर में सहमति जताई थी। जिनकी नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की है। वहीं दीपक बैज पीसीसी अध्यक्ष के रूप में काम करते रहेंगे। बड़ी बात यह है कि कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कोई भी बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी है जबकी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री पद के प्रथम दावेदार भूपेश बघेल ही माने जा रहे थे।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष जीतू पटवारी
जीतू पटवारी को तत्काल प्रभाव से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उमंग सिंघार को CLH लीडर और हेमंत कटारे को मध्य प्रदेश का उपनेता बनाया गया है।दीपक बैज छत्तीसगढ़ के नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस ने चरण दास महंत को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ के CLP नेता के रूप में नियुक्त किया। दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।'जब सभी से उम्मीद खत्म हो जाती है, तब शुरू होती है मोदी की गारंटी'
पीएम मोदी ने कहा, 'मैं ये चाहता हूं कि 2047 में जब भारत आजादी के 100 साल पूरे करेगा, हमें यह सुनिश्चित करना है कि यह देश विकसित हो। पिछले 9 वर्षों में केंद्र सरकार 4 करोड़ से ज्यादा घर बना चुकी है।' उन्होंने पांच राज्यों में 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' की शुरुआत की। पढ़ें पूरी खबरPM मोदी ने की पांच राज्यों में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा' की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पांच राज्यों - राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम - में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘‘जब सभी से उम्मीद खत्म हो जाती है, तब ‘मोदी की गारंटी’ शुरू होती है।’’ यह यात्रा अन्य राज्यों में पहले ही शुरू हो गई थी, लेकिन इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वजह से लागू आदर्श आचार संहिता के कारण इसकी शुरुआत में देरी हुई।AAP ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को नियुक्त किया पार्टी का नेता
आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सांसद राघव चड्ढा को संजय सिंह के स्थान पर राज्यसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया है। राज्यसभा सभापति को लिखे पत्र में आप पार्टी के नेतृत्व ने कहा है कि संजय सिंह की अनुपस्थिति में, जिन्हें ‘स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं’ हैं, राघव चड्ढा अब से उच्च सदन में पार्टी के नेता होंगे। पढ़ें पूरी खबरविकास परियोजनाएं शुरू करने के लिए सूरत और वाराणसी जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की विभिन्न परियोजनाओं की शुरूआत करने के लिये 17 और 18 दिसंबर को सूरत एवं वाराणसी जायेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। बयान में कहा गया है कि मोदी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में भाग लेने के लिए वाराणसी जाने से पहले रविवार को सूरत डायमंड बोर्स और सूरत हवाई अड्डा पर एक नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। बयान में कहा गया है कि रविवार शाम वह नमो घाट पर ‘काशी तमिल संगमम- 2023’ का उद्घाटन करेंगे। वाराणसी में अगले दिन वह एक सार्वजनिक समारोह में स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन करेंगे और 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में भी भाग लेंगे।2024 की जनगणना के बाद लागू होगा महिला आरक्षण कानून
महिला आरक्षण कानून देश में कब लागू किया जाएगा? इस सवाल का जवाब खुद मोदी सरकार की महिला मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया है। उन्होंने बताया है कि महिला आरक्षण कानून 2024 की जनगणना के बाद लागू किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र 2024 की जनगणना के बाद महिला आरक्षण कानून लागू करने के लिए कदम उठाएगा। पढ़ें पूरी खबरमंगलुरु के बंदरगाह पर पहुंचा 'एमएस नौटिका' जहाज
मार्शल द्वीप के ध्वज वाला ‘एमएस नौटिका’ जहाज 501 यात्रियों और चालक दल के 395 सदस्यों के साथ मंगलुरु के बंदरगाह पर पहुंचा। न्यू मैंगलोर पोर्ट अथॉरिटी ने शनिवार को कहा कि इस मौसम के दौरान बंदरगाह पर आने वाला यह तीसरा विदेशी जहाज है। एक विज्ञप्ति में कहा गया कि 180.5 मीटर की कुल लंबाई और 30,277 टन की वहन क्षमता वाला जहाज शुक्रवार सुबह आठ बजे बंदरगाह पर पहुंचा। जहाज मुंबई और मोरमुगाओ बंदरगाहों से रवाना हुआ था। जहाज को बंदरगाह पर बर्थ संख्या चार पर खड़ा किया गया है। मंगलुरु के बैंड वादकों और अन्य कलाकारों ने पर्यटकों का स्वागत किया। मंगलुरु और उसके आसपास के स्थानों की यात्रा के लिए वाहनों पर सवार होने से पहले, आगंतुकों को मेडिकल स्क्रीनिंग और आव्रजन तथा सीमा शुल्क काउंटर से गुजरना पड़ा। पर्यटकों ने पुराने सेंट अलॉयसियस चैपल, गोकर्णनाथेश्वर मंदिर और करकला गोमतेश्वर मंदिर सहित अन्य स्थानों का दौरा किया। उन्होंने शहर के स्थानीय बाजार में भी समय बिताया। जहाज शाम पांच बजे अपने अगले गंतव्य कोचीन बंदरगाह के लिए रवाना होगा।संसद सुरक्षा चूक मामले में एक और आरोपी महेश कुमावत गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा चूक मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। संसद सुरक्षा चूक मामले में गिरफ्तार छठा आरोपी राजस्थान का रहने वाला है और पुलिस ने आरोपी महेश कुमावत को पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार महेश भी पूरी साजिश का हिस्सा था। घंटों चली पूछताछ के बाद महेश की गिरफ्तारी की गई। पढ़ें पूरी खबरपीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से ‘सार्थक' वार्ता की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा आज का दिन भारत और ओमान के संबंधों में एक ऐतिहासिक दिन है। आज 26 साल बाद ओमान के सुल्तान राजकीय दौरे पर भारत आए हैं। पढ़ें पूरी खबरकौन बनेगा पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री? आ गई चुनाव की तारीख
कौन बनेगा पाकिस्तान का अगला प्रधानमंत्री? इस सवाल का जवाब अगले साल यानी 2024 के फरवरी महीने में मिल जाएगा, पढ़ें पूरी खबरसंसद की सुरक्षा में क्यों हुई चूक? राहुल गांधी ने बताया कारण
राहुल गांधी ने संसद की सुरक्षा में चूक पर कहा है कि 'ये घटना क्यों हुई, देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। पीएम मोदी की पॉलिसीज के कारण हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, पढ़ें पूरी खबरसमुद्री लुटेरे कर रहे थे मालवाहक जहाज अगवा करने की कोशिश
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में माल्टा का झंडा लगे एक जहाज को अगवा होने से बचाया, पढ़ें पूरी खबरShri Krishna Janmabhoomi Dispute: मथुरा श्रीकृष्ण जन्भूमि विवाद में बड़ा खुलासा!
: शाही ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर हसन ने स्वीकारा...मुगल बादशाह ओरगंजेब से पहले शाही ईदगाह का कोई जिक्र नहीं..तब नहीं थी शाही ईदगाह..., पढ़ें पूरी खबरकैसे ललित झा बन गया संसद सुरक्षा चूक केस का मास्टरमाइंड? जानिए
आरोपियों ने जिस तरह से साजिश रची थी और घटना से पहले रेकी करने के लिए कई बार दिल्ली का दौरा किया था, उससे पुलिस को इसमें विदेशी ताकत का हाथ होने का संदेह है, पढ़ें पूरी खबरजयपुर में 'निर्भया कांड' चलती बस में म्यूजिक बजाकर कर 19 वर्षीय युवती से गैंग रेप
जयपुर-आगरा हाईवे पर चलती बस में एक युवती के साथ चालक और कंडक्टर ने मिलकर गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया हैं। जानकारी के अनुसार युवती कानपुर से जयपुर जा रही थी, पढ़ें पूरी खबरपन्नू मामले में भारतवंशी सांसदों की टिप्पणी
अमेरिकी सरकार ने पांच भारतीय अमेरिकी सांसदों को सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में अभियुक्त बनाए गए निखिल गुप्ता (nikhil gupta) के बारे में जानकारी दी है, पढ़ें पूरी खबरद.अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका
भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जाने वाले टेस्ट सीरीज से मोहम्मद शमी बाहर हो गए हैं। इसे लेकर बीसीसीआई ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है, पढ़ें पूरी खबरखुशखबरी! राम मंदिर उद्घाटन के पहले देश के विभिन्न हिस्सों से अयोध्या तक चलाई जाएंगी 1,000 ट्रेनें
राम मंदिर उद्घाटन के पहले 100 दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों से अयोध्या तक 1,000 ट्रेनें चलाई जाएंगी, रेल विभाग ने इस बारे में जानकारी दी, पढ़ें पूरी खबरसुरक्षा चूक केसः संसद के बाहर खुद को आग लगाना चाहता था आरोपी सागर!
13 दिसंबर, 2023 को संसद के निचले सदन में 28 बरस के सागर ही वह शख्स था, जो दर्शक दीर्घा से कूद कर स्पीकर की ओर बढ़ा था, पढ़ें पूरी खबरइजरायली सैनिकों से हुई बड़ी चूक
इजरायली सेना ने बताया कि उसके सैनिकों से एक बड़ी चूक हो गई है, गलती से तीन इजरायली बंधकों को खतरा मान लिया और गोलीबारी कर दी जिससे उनकी मौत हो गई, पढ़ें पूरी खबरसदन से हटा देनी चाहिए सावरकर की तस्वीर- मंत्री की टिप्पणी
कर्नाटक में स्वतंत्रता सेनानी वीडी सावरकर को लेकर सियासी विवाद पनप गया है। सूबे के कैबिनेट मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सावरकर की तस्वीर बेलगावी में सुवर्ण सौध के विधानसभा हॉल से हटा दी जानी चाहिए, पढ़ें पूरी खबरइनकम टैक्स के छापे पर पहली बार बोले धीरज साहू
शुक्रवार को 10वें दिन धीरज साहू के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड खत्म हुई है। इनकम टैक्स की यह रेड झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में साहू और उनके फर्म के ठिकानों पर पड़ा है, पढ़ें पूरी खबरसंसद की सुरक्षा में सेंधः 'ललित झा साजिश का सरगना'
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी ललित झा ही पूरे षड्यंत्र का सरगना है। यह दावा शुक्रवार (15 दिसंबर, 2023) को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के एक स्थानीय अदालत में दिल्ली पुलिस की ओर से किया गया है, पढ़ें पूरी खबरIPL 2024: क्यों मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पर लगाया दांव
आईपीएल ऑक्शन से पहले जब मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया तो इस बात की सुगबुबाहट तेज हो गई थी कि क्या उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी?, पढ़ें पूरी खबरचीन के बीजिंग में बड़ा हादसा, दो सबवे ट्रेनों की आपस में टक्कर
हादसा चांगपिंग लाइन पर बीते दिन भारतीय समयानुसार शाम करीब 7 बजे हुआ। ढलान से गुजरते समय ब्रेक ठीक तरह से नहीं लगने से बैलेंस बिगड़ गया और सामने वाली मेट्रो से टक्कर हो गई, पढ़ें पूरी खबरकैबिनेट ने के फैसले, अमेरिका, सऊदी और तंजानिया के साथ कई समझौतों की मंजूरी
भारत और सऊदी अरब के बीच डिजिटलीकरण और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग के एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी, पढ़ें पूरी खबरअमृतसर में दिनदहाड़े गोलीबारी: मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
संसदीय समितियों में बड़ा फेरबदल, राहुल गांधी, थरूर और सुधांशु त्रिवेदी को अहम जिम्मेदारी; जानें 24 कमेटियों में किसे क्या मिला
जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन, नेहा बोरा-योगेंद्र यादव समेत 150 हिरासत में, CEC के इस्तीफे की मांग
'बिखरे आंदोलन दबाए जाते हैं, जुड़े आंदोलन सरकारें झुका देते हैं', 'सत्याग्रह' पोर्टल लॉन्च कर बोले राहुल गांधी
'अन्याय सहना बंद करो', LSR छात्राओं के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- अपराधियों को जवाबदेह ठहराना जरूरी
© 2026 Times Horizon Private Limited
