
ताजा खबर, 16 अगस्त 2023 : 24 में किसकी सरकार..देश का विश्वास, किसके साथ? दिल्ली में गठबंधन पर आर-पार! बोली कांग्रेस- सभी सात सीटों पर करेंगे तैयारी
ताजा खबर (Taaja Khabar), Hindi News Today (हिंदी न्यूज़) 16 अगस्त 2023 और बड़ी खबरें : मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष एकजुट तो हो गया पर क्या वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में वह NDA को टक्कर दे पाएगा? चुनाव से पहले ही विपक्ष में छोटे-छोटे मुद्दों पर दो राय नजर आ रही है, ऐसे में विपक्ष NDA को कितनी टक्कर दे पाएगा यह बड़ा सवाल है। देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के गठजोड़ को लेकर आर-पार की स्थिति देखने को मिली है। पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोपों को लेकर फिर से जबरदस्त बवाल देखने को मिला है। बुधवार (16 अगस्त, 2023) को वहां के कई गिरजाघरों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। देश में रेलवे के नेटवर्क में और अधिक विस्तार होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को भारतीय रेलवे की सात मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान कर दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर नेताओं की ओर से बधाई संदेश मिले। दिल्ली एलजी से लेकर पीएम मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।बिहार के गया जिले के एक 18 वर्षीय छात्र ने कोटा में किराए के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पीड़ित छात्र आईआईटी जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहा था। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण अलग-अलग घटनाओं में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...
Rashifal: अधिक मास की अमावस्या पर इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, घर आएगा ढेर सारा पैसा!