देश

PM मोदी ने दीं केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं, CM ने दिया ये जवाब, सिसोदिया को किया याद

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 16, 2023, 02:30 PM IST

सीएम केजरीवाल ने बुधवार को अपने जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का धन्यवाद किया और साथ ही कहा कि उन्हें पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की बहुत याद आ रही है।

Image

PM Modi Wishes Arvind Kejriwal

Photo : PTI

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर नेताओं की ओर से बधाई संदेश मिले। दिल्ली एलजी से लेकर पीएम मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ट्वीटर पर बधाई देते हुए कहा, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई, उनकी लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना करता हूं। इस पर केजरीवाल ने रिप्लाई किया- आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सर।

मनीष सिसोदिया को किया याद

सीएम केजरीवाल ने बुधवार को अपने जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का धन्यवाद किया और साथ ही कहा कि उन्हें पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की बहुत याद आ रही है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, आज मेरा जन्मदिन है। बहुत से लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद। लेकिन मुझे मनीष की याद आ रही है। वह एक झूठे मामले में जेल में हैं। आइए, आज हम सभी प्रण करें कि हम भारत के हर बच्चे को सर्वश्रेष्ठ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ करेंगे।

55 के हुए केजरीवाल

केजरीवाल 55 साल के हो गए हैं और उन्होंने सभी से एक मजबूत भारत की नींव रखने का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने कहा, इसी के माध्यम से एक मजबूत भारत की नींव रखी जाएगी। इससे भारत को नंबर 1 बनाने के हमारे सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। इससे मनीष भी खुश होंगे। बाद में दिन में दिल्ली विधानसभा ने आम आदमी पार्टी सुप्रीमो को शुभकामनाएं दीं। दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला ने केजरीवाल के लंबे जीवन के लिए प्रार्थना की और उम्मीद की कि वह अपने राजनीतिक जीवन में नयी ऊंचाइयों को छुएं।

आप ने बताया शून्य बिजली बिल का आविष्कारक

आप ने भी केजरीवाल को उनके विशेष दिन पर बधाई देते हुए उन्हें शून्य बिजली बिल का आविष्कारक और भारतीय सरकारी स्कूलों में भी शीर्ष स्तरीय निजी स्कूलों की तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाने वाला चैंपियन कहकर शुभकामनाएं दीं। पार्टी ने कहा, उस नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, बिजली और पानी जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को हमारी राजनीति का स्तंभ बनाया। उस बहादुर व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं जिन्होंने भारत की राजनीति को बदलने के लिए अपनी आरामदायक नौकरी छोड़ दी। उस धरती के लाल को जन्मदिन की बधाई जिसने हमेशा कतार में आखिर में खड़े व्यक्ति के बारे में सोचा।

पार्टी ने केजरीवाल को वो राजनेता बताया जिसने युवाओं को राजनीति में रुचि लेने के लिए प्रेरित किया। पार्टी ने उन्हें जनता का नेता बताया, जिन्होंने पार्टी को शून्य से खड़ा किया और केवल 10 वर्षों में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल दिलाया। पार्टी ने ट्वीट किया, उस नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं जिन्होंने अपनी राजनीति से लोकतंत्र को मजबूत किया। अरविंद केजरीवाल: द मैन। द मिथ। द लीजेंड। जन्मदिन की बधाई अरविंद केजरीवाल।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article