Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) 16 August 2023 in Hindi: 16 अगस्त 2023 की आदि अमावस्या (Aadi Amavasya 2023) पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। पहला संयोग ये है कि ये अमावस्या तीन सालों बाद पड़ रही है। दूसरा शुभ संयोग ये कि 19 सालों बाद सावन के महीने में अधिक अमावस्या (Adhik Maas Amavasya 2023) पड़ी है। ऐसे में पितृ दोष की शांति के लिए ये अमावस्या बेहद खास रहेगी। ज्योतिष जानकारों की मानें तो 5 राशियों की किस्मत इस अमावस्या से चमक उठेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों को धन लाभ होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। जीवन में सुख-शांति आएगी। करियर में ढेरों अवसर प्राप्त होंगे।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों को उनकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। धन लाभ के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन शांत रहेगा। बिजनेस में तरक्की मिलेगी।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों को परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। जीवन की कई परेशानियों का अंत हो जाएगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। करियर में कई अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों को अपार धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। आय में वृद्धि के भी प्रबल आसार हैं। माता-पिता का हर काम में सहयोग मिलेगा। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)
आपको सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अपार धन लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। बिजनेस में मोटा लाभ कमाएंगे और सिंगल जातकों के जीवन में कोई खास व्यक्ति आ सकता है।
