क्राइम

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन फायरिंग: बड़ा खुलासा! बुर्का पहनी महिला से आरोपी कांस्टेबल ने लगवाए थे 'जय माता दी' के नारे

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 16, 2023, 05:00 PM IST

Jaipur-Mumbai Train Firing Updated News: जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस गोलीकांड में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है जो आपको चौंका देगा।

Image

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग की घटना मे बड़ा खुलासा

Jaipur-Mumbai Train Firing Update: हाल ही में जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग की घटना सामने आई थी, इस मामले में एक बड़ा खुलासा सामने आया है बताया जा रहा है कि आरोपी आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह चौधरी ने बुर्का पहनी एक महिला पैसेंजस को भी बंदूक का भय दिखाकर 'जय माता दी' कहने के लिए मजबूर किया था, पुलिस जांच में यह बात सामने आई है।

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर चार लोगों को मौत के घाट उतारने वाले रेलवे सुरक्षा बल यानी (RPF) कांस्टेबल चेतन सिंह चौधरी को लेकर ये बड़ा खुलासा माना जा रहा है वहीं अब पुलिस ने इस महिला को अहम गवाह बनाते हुए उसके बयान दर्ज किए हैं।

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें चार लोगों को गोली मारने के बाद कॉन्स्टेबल चेतन सिंह चौधरी B-3 कोच में पहुंचा जहां उसके बुर्का पहनी एक महिला पर बंदूक तानते हुए जय माता दी कहने के लिए मजबूर किया।

ये खुलासा जीआरपी को सीसीटीवी फुटेज से हुआ है

ये खुलासा ट्रेन में हुए फायरिंग हत्याकांड की जांच में जुटी बोरीवली जीआरपी को सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। गौर हो कि कांस्टेबल चेतन सिंह चौधरी, जिसने कथित तौर पर अपने वरिष्ठ, सहायक उप-निरीक्षक टीकाराम मीना और तीन यात्रियों अब्दुल कादर, सैयद सैफुद्दीन और असगर अब्बास शेख की हत्या कर दी थी, वह पुलिस हिरासत में है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article