LIVE

ताजा खबर: Taza Khabar, 15 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर: Taza Khabar, 15 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर: Taza Khabar, 15 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 15 जून 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 15 जून (गुरुवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :

Cyclone Biparjoy Live Tracker: बिपरजॉय के टकराने से पहले समुद्र में बढ़ा लहरों का शोर, 90 KMPH हुई हवा की रफ्तार

JUN 15, 2023 20:25 IST

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पुष्टि की कि पीएम नरेंद्र मोदी अगले साल अयोध्या में राम मंदिर में राम लला के अभिषेक समारोह का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समारोह इस साल के अंत में एक भव्य दीपोत्सव से पहले होगा। अयोध्या में 21 लाख मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। जब 500 वर्ष के बाद राम लला अपने मंदिर में विराजमान होंगे तो सारी दुनिया देखेगी। योगी ने केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी के महासंपर्क अभियान के तहत अयोध्या में एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। मंदिर ट्रस्ट द्वारा पीएम मोदी को आमंत्रित करने की खबरों के बीच रिपोर्ट आई की 22 जनवरी को पीएम मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। पूरी खबर पढ़ें
JUN 15, 2023 20:23 IST

जब गुजरात के तट से टकराया 'बिपरजॉय चक्रवात' बस थम गईं सांसे, देखें ये वीडियो

समुद्री चक्रवात बिपरजॉय (Biparjoy) गुजरात के तट (Gujarat Coast) से टकरा चुका है, आपको बता दे कि एहतियात के तौर पर लगभग एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है वहीं 76 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की गई हैं, लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी गई है। बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप धारण कर चुका चक्रवात बिपरजॉय आज गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ और पाकिस्तान के कराची तट से टकराया। चक्रवात गुजरात के जखाऊ बंदरगाह पर सबसे पहले पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें
JUN 15, 2023 20:22 IST

दिखने लगा चक्रवात बिपरजॉय का असर, तटीय इलाकों में ढहने लगे मकान

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेजी से गुजरात के तट की ओर बढ़ रहा है। अब इसका असर दिखने लगा है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से तटीय इलाकों में मकान ढहने लगे है। बिपरजॉय शाम में कच्छ, जखाऊ पोर्ट, मांडवी से टकराएगा लेकिन उससे पहले की अपना असर दिखना शुरू कर दिया। गुजरात के 8 तटीय जिलों कच्छ, द्वारका,गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनगढ़, पोरबंदर, और अमरेली में तूफान ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें
JUN 15, 2023 12:55 IST

आज की ताजा खबर 15 जून 2023 LIVE: बृजभूषण सिंह को थोड़ी राहत

Minor wrestler molestation case: दिल्ली पुलिस ने पेश की कैंसिलेशन रिपोर्ट, बृजभूषण शरण सिंह को थोड़ी राहत पढ़ें पूरी खबर
JUN 15, 2023 12:54 IST

आज की ताजा खबर 15 जून 2023 LIVE: बिपरजॉय का सामना करने के लिए सेना तैयार

बिपरजॉय को लेकर सेना का मेगा प्लान, गरुड़ कमांडो से लेकर C-130J तैयार पढ़ें पूरी खबर
JUN 15, 2023 06:25 IST

आज की ताजा खबर 15 जून 2023 LIVE: कांग्रेस के इन नेताओं को समन

सिद्धारमैया, राहुल गांधी,और डीके शिवकुमार को समन जारी किया गया है। बीजेपी ने इन लोगों के खिलाफ मानहानि का केस किया है।
JUN 15, 2023 06:24 IST

आज की ताजा खबर 15 जून 2023 LIVE: वाराणसी में टैक्सी सेवा

वाराणसी में आज से टैक्सी सेवा की शुरुआत होने जा रही है।
JUN 15, 2023 06:24 IST

आज की ताजा खबर 15 जून 2023 LIVE: कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में आतिशी

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी आज कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में भाषण देने वाली हैं।
JUN 15, 2023 06:20 IST

आज की ताजा खबर 15 जून 2023 LIVE: बिपरजॉय पर अपडेट

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज गुजरात के जखाऊ बंदरगाह के करीब टकराएगा।
JUN 15, 2023 06:19 IST

आज की ताजा खबर 15 जून 2023 LIVE: बीआरएस के विधायक साथ

तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने दावा किया है कि BRS के 25 विधायक संपर्क में हैं।