LIVEआज की ताजा खबर, 14 अक्टूबर, 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर और महराजगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

आज की ताजा खबर, 14 अक्टूबर, 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर और महराजगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
आज की ताजा खबर 14 अक्टूबर, 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Updates: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीख की घोषणा कर दी। हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होंगे। यहां 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 8 दिसंबर को रिजल्ट आएगा। ज्ञानवापी मामले में शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की मांग वाली याचिका खारिज। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इलेक्ट्रॉल बॉन्ड सिस्टम को बताया पारदर्शी, 6 दिसंबर को अगली सुनवाई। चीफ जस्टिस ने बीएस येदियुरप्पा से जुड़े मामले पर सुनवाई से खुद को अलग किया। दिल्ली की विवादित शराब पॉलिसी के मामले में ईडी की 25 ठिकानों पर छापेमारी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने गृह जिले गोरखपुर के सहजनवां और कैम्पियरगंज तथा महराजगंज जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया। सीएम योगी ने कहा कि जनता को राहत पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर और महराजगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने गृह जिले गोरखपुर के सहजनवां और कैम्पियरगंज तथा महराजगंज जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया। सीएम योगी ने कहा कि जनता को राहत पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
भारत के आर्थिक विकास को दिखाने के लिए स्पेन के अखबार ने लिया सपेरे का सहारा, फिर मिला ये जवाब
पूरी दुनिया में इस समय भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था की चर्चा है। वहीं इस बीच स्पेन के एक अखबार ला वैनगार्डिया (La Vanguardia) में छपे एक आर्टिकल पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल अखबार ने अपने फ्रंट पेज पर भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था के ग्राफ के जरिए दिखाने की कोशिश की है, लेकिन ग्राफ में जिस फोटो का इस्तेमाल किया गया है, उससे लोगों को आपत्ति है। अखबार ने 9 अक्टूबर को अपने फ्रंट पेज पर ग्राफ में बीन बजाते हुए सपेरे को दिखाया, जिसमें सपेरे की टोकरी से एक सांप ग्राफ पर ऊपर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
पढ़ें पूरी खबरमरते दम तक नहीं करूंगा बीजेपी से गठबंधन, अटल-आडवाणी का जमाना याद कर बोले नीतीश कुमार
बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि वह जिंदा रहने तक फिर कभी भी बीजेपी (BJP) के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान पार्टी नेतृत्व किसी भी व्यक्ति और उसकी चिंताओं के लिए बहुत कम सम्मान करता है। नीतीश कुमार ने करीब दो महीने पहले बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के साथ गठबंधन करके राज्य में नई सरकार बनाई।
पढ़ें पूरी खबरगुजरात चुनाव की तारीख नहीं घोषित होने पर कांग्रेस ने EC पर साधा निशाना, बताई ये बड़ी वजह
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Elections 2022) के लिए तारीख की घोषणा कर दी। वहीं कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) की तारीखों की घोषणा नहीं करने पर चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़े वादों और उद्घाटन करने के लिए अधिक समय मिले।
पढ़ें पूरी खबर 2024 से पहले बीजेपी का सबसे बड़ा प्लान! 'M प्लान' से 2024 में खेल करेगी BJP,विपक्ष हो जाएगा फेल
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी की तैयारी में जुट गई है। कहा जा रहा है आरएसएस और बीजेपी का मास्टर प्लान तैयार हो गया है और इस प्लान के तहत मुस्लिमों को बीजेपी अपना मित्र बना रही है, उनकी दिक्कतों को सुलझा रही है। देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी अहम जिम्मेदारी निभाने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग अभी तक सिर्फ वोट बैंक की चाबी बन कर रह गए हैं। लेकिन उनके भाग्य को खोलने वाली चाबी अबतक नहीं मिली थी। बीजेपी के इस प्लान से मुस्लिमों को क्या फायदा होगा और पार्टी किस तरह से अपनी राहें बना रही है। इस रिपोर्ट में देखिए।
पढ़ें पूरी खबरमदरसे में मौलवी ने 11 साल के बच्चे के साथ किया गलत काम, लड़का किसी तरह बचकर भागा, फिर किया खुलासा
दिल्ली के करावल नगर के एक मदरसे के मौलवी ने 11 साल के बच्चे का यौन उत्पीड़न किया। करावल नगर के मदीना मस्जिद के मौलवी पर मासूम के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 13 अक्टूबर को गुरुग्राम की रहने वाली पीड़ित की मां ने करावल नगर में थाने में अपने 11 साल के बेटे के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया।
पढ़ें पूरी खबरसुरेश रैना ने कहा, विश्व कप में टीम इंडिया के लिए छिपा रुस्तम साबित हो सकता है ये खिलाड़ी
टी20 विश्व कप 2022 के आगाज में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। तकरीबन सभी टीमें ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी हैं। ऐसे में क्रिकेट पंडित इस बात की भविष्यवाणी करने में जुटे हैं कि कौन सी टीम इस बार खिताब अपने नाम करेगी। ऐसे में मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने टाइम्स नाउ को दिए एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन और खिताबी जीत की संभावनाओं पर चर्चा की है।
पढ़ें पूरी खबर एकता कपूर को SC ने लगाई फटकार, कहा- देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को आप दूषित कर रही हैं
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को निर्माता एकता कपूर की वेब सीरीज ‘एक्सएक्सएक्स’ में ‘आपत्तिजनक सामग्री’ को लेकर फटकार लगाते हुए कहा कि वह इस देश की युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैं। शीर्ष अदालत कपूर द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘अल्ट बालाजी’ पर प्रसारित वेब सीरीज में सैनिकों का कथित रूप से अपमान करने और उनके परिवारों की भावनाओं को आहत करने के लिए उनके खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को चुनौती दी गई।
पढ़ें पूरी खबर Sawal Public Ka: आखिर जांच नहीं होगी तो कैसे तय होगा, ज्ञानवापी में शिवलिंग है या फव्वारा?
ज्ञानवापी (Gyanvapi) में मिली शिवलिंग (Shivling) जैसी आकृति पर कार्बन डेटिंग (Carbon dating) या अन्य किसी वैज्ञानिक तरीके से जांच की मांग ठुकरा दी गई है। लेकिन इसमें कई इफ-बट हैं। वो क्या हैं। इसे आगे बता रहे हैं। वाराणसी के डिस्ट्रिक्ट जज जस्टिस अजय कृष्ण विश्वेश की कोर्ट ने 17 मई के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर आज शिवलिंग जैसी आकृति की कार्बन डेटिंग को लेकर फैसला सुनाया। 17 मई को सुप्रीम कोर्ट ने शिवलिंग जैसी आकृति को सुरक्षित रखने का आदेश दिया था। वाराणसी कोर्ट के आज के आदेश के बाद हिंदू पक्ष सीधे सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगा।
पढ़ें पूरी खबरHimachal Election 2022: जानें इस बार चुनाव आयोग ने क्या की है तैयारी, बुजुर्ग वोटरों के लिए होगी 'खास व्यवस्था'
हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। 12 नवंबर को वोटिंग और आठ दिसंबर को काउंटिंग होगी। तारीखों की घोषणा के साथ-साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावी व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस चुनाव में सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर में होंगे। चुनाव आयोग उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी देने के लिए केवाईसी (नो योर कंडिडेट) एप उपलब्ध कराएगा। इसके जरिए मतदाता अपने उम्मीदवार वित्तीय, शैक्षिक एवं आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी पा सकेंगे।
पढ़ें पूरी खबरपनडुब्बी से लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण, INS अरिहंत ने किया ये कमाल
आईएनएस अरिहंत (INS Arihant) ने शुक्रवार (14 अक्टूबर, 2022) को पनडुब्बी से एक सबमरीन लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) का सफल प्रक्षेपण किया। मिसाइल का पूर्व निर्धारित सीमा तक परीक्षण किया गया और बंगाल की खाड़ी में लक्ष्य क्षेत्र को बहुत उच्च सटीकता के साथ प्रभावित किया। हथियार प्रणाली के सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को मान्य किया गया है।
पढ़ें पूरी खबरकेंद्र ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा बढ़ाई, अब मिलेगी Z+ सिक्योरि
असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का कद पूर्वोत्तर के साथ देश की राजनीति भी बढ़ता जा रही है। वहीं इस बीच केंद्र ने अब पूरे भारत में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा को 'Z' कैटेगरी के कवर से 'Z+' कैटेगरी में अपग्रेड कर दिया है।
पढ़ें पूरी खबरUP: मंत्री के भतीजे ने रेस्तरां कर्मचारियों को कार से कुचलने का किया प्रयास, वीडियो वायरल हुआ तो हुई गिरफ्तारी
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना का भतीजा रेस्तरां कर्मचारियों को कार (Car) से कुचलने का प्रयास कर रहा है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो राज्य सरकार पर विपक्ष ने निशाना साधना शुरू कर दिया। अब पुलिस ने मामले पर त्वरित एक्शन लेते हुए राज्य मंत्री के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।
पढ़ें पूरी खबर हिमाचल में लोगों का मिलेगा साथ, बीजेपी की होगी जीत, चुनाव पर बोले सीएम जयराम ठाकुर
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी। राज्य में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा जबकि आठ दिसंबर को मतगणना की जाएगी। विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करता हूं कि चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है और ऐसे में प्रदेश में कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो चुका है। हम पूरा सहयोग करेंगे और बहुत जोरदार अभियान प्रदेश में आपको देखने को मिलेगा तथा निश्चित रूप से बीजेपी की जीत होगी।
पढ़ें पूरी खबरटी20 वर्ल्ड कप में नहीं चुने जाने पर आखिरकार शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप में नहीं चुने जाने पर आखिकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। मलिक ने कहा कि उनका काम जब भी मौका मिले तो प्रदर्शन करने का है और उनके चयन का फैसला टीम प्रबंधन या पीसीबी का है। मलिक ने एशिया कप में नहीं चुने के बाद नेशनल टी20 कप में हिस्सा लिया और 9 पारियों में 140.68 के स्ट्राइक रेट से 204 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल है।
पढ़ें पूरी खबरHimachal Election: फूंक गया बिगुल...क्या होगा मुद्दा और किसके बीच होगी लड़ाई; किन चेहरों पर लग रहे दांव
हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार (14 October 2022) को बिगुल फूंक गया है। चुनाव के तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। अभी तक राज्य में बीजेपी काफी पहले ही चुनावी मोड में आ चुकी है, जबकि कांग्रेस ने शुक्रवार से ही अपने चुनावी अभियान की शुरूआत की है। वहीं आप भी इनके पीछे-पीछे चल रही है।
पढ़ें पूरी खबरहिंदू आस्था के लिए ज्ञानवापी के शिवलिंग की कार्बन डेटिंग नहीं! कोर्ट के फैसले का मतलब समझिए
आज एक बार फिर ज्ञानवापी (Gyanvapi) को लेकर चर्चा हो रही है क्योंकि वाराणसी जिला कोर्ट ने शिवलिंगनुमा आकृति की कार्बन डेटिंग (Carbon dating) कराने की हिंदू पक्ष की मांग को खारिज कर दिया। इससे पहले 11 अक्टूबर को कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। लेकिन आज जो कोर्ट से खबर आई। कुछ लोग इसे हिंदू पक्ष के खिलाफ बता रहे हैं तो कुछ लोग मुस्लिम पक्ष की जीत लेकिन कोर्ट के फैसले का मतलब क्या है। आखिर कोर्ट ने किस तर्क के आधार पर ये फैसला दिया और ये लड़ाई आगे किस मोड़ पर जा सकती है। उस पर बात करेंगे। आपको बता दें कि हिंदू पक्ष इस फैसले से कहीं कमजोर नहीं हुआ है। बस फर्क सिर्फ ये है कि अब निचली अदालत की बजाए फैसला ऊपरी अदालत से आएगा। हिंदू पक्ष जिला जज के आज के फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे।
पढ़ें पूरी खबरजरूरतमंद देशों के लिए उपलब्ध हैं भारत के पब्लिक प्रोडक्ट्स: सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने डिजिटलीकरण (Digitalisation) को पिछले दो साल में भारत के लिए सबसे लाभकारी बदलाव करार देते हुए कहा कि भारत की सार्वजनिक वस्तुएं जरूरतमंद देशों के लिए उपलब्ध हैं। सीतारमण ने दावा किया कि भारत सरकार ने सार्वजनिक वस्तु के रूप में लोगों के लिए जो नेटवर्क उपलब्ध कराया है, उससे लघु एवं मध्यम उद्योगों को अपना काम-काज बढ़ाने में मदद मिल रही है।
पढ़ें पूरी खबरइस लड़की की जाल में फंसे एक से एक नेता और बिजनेसमैन, पहले खिलाती खाना फिर करती... लगा रखी थी खुफिया कैमरा
अर्चना नाग, ओडिशा की एक छोटे से गांव की रहने वाली लड़की जब भुवनेश्वर पहुंची तो उसने अपना जाल फैलाना शुरू कर दिया। इस लड़की ने ऐसे-ऐसे लोगों को अपने जाल में फंसा लिया कि कुछ ही सालों के भीतर यह करोड़पति बन गई। जिसके पास चलने के लिए साइकिल तक नहीं थी वो BMW में घूमने लगी, लेकिन अब सलाखों के पीछे है और कई नामी लोगों के चेहरे बेनकाब हो रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबरएशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान जा सकती है टीम इंडिया!
पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप 2023 का आयोजन की पुष्टि होने के बाद से दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में एक सवाल उठ रहा था कि क्या बीसीसीआई इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भारतीय टीम को भेजेगा या नहीं। ऐसे में अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि बीसीसीआई भारतीय टीम को पाकिस्तान दौरे पर एशिया कप के लिए भेजने के लिए तैयार है लेकिन अंतिम फैसला सरकार के निर्णय पर निर्भर करेगा।
पढ़ें पूरी खबर