आज की ताजा खबर, 14 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: ट्रंप ने पुतिन को दिया अमेरिका आने का न्योता; आसनसोल में खदान विस्फोट में 40 से अधिक मजदूर घायल
आज की ताजा खबर लाइव, 14 मई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [ट्रंप चीन दौरा], [प्रतीक यादव मौत], [Air India फ्लाइट रद्द] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: दुनिया से लेकर देश तक कई बड़ी खबरों ने एक साथ हलचल बढ़ा दी है। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ट्रंप चीन पहुंचे, वहीं भारत में प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट चर्चा में है। आसनसोल में खदान विस्फोट में 40 से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं। जांच के नतीजों से पता चलता है कि मुलायम सिंह के सौतेले बेटे मृत्यु के समय फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी (पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिक स्थिति) से पीड़ित थे। इसके अलावा एयर इंडिया ने फ्लाइट रद्द कर दी हैं। आइए पढ़ें- देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबर
आज की ताजा खबर, 14 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: ट्रंप ने पुतिन को दिया अमेरिका आने का न्योता; आसनसोल में खदान विस्फोट में 40 से अधिक मजदूर घायल
बाजौर दमांगी स्काउट्स कैंप पर आत्मघाती हमला
बाजौर दमांगी स्काउट्स कैंप पर आत्मघाती हमला हुआ है, सशस्त्र आतंकवादी कैंप में घुस गए हैं। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच भीषण झड़पें जारी हैं। इलाके को घेर लिया गया है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
पटना में ब्लैक आउट
केरल: पिनराई विजयन माकपा विधायक दल के नेता चुने गए
मणिपुर हिंसा की जांच करने वाले आयोग की रिपोर्ट जारी की जाए: कांग्रेस
पुलिस के अनुसार, यह घटना कोट्जिम और कोटलेन गांवों के बीच उस समय घटी जब थाडौ बैपटिस्ट एसोसिएशन (टीबीए) के सदस्य एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद चुराचांदपुर से लौट रहे थे। अकोइजम ने यहां संवाददाताओं से कहा, ’’हमारी पार्टी ने लगातार मांग की है कि सरकार मणिपुर के लोगों के जान-माल की रक्षा करे, लेकिन वह ऐसा करने में विफल रही है। हम इस हिंसा और भारत सरकार के अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी यह मांग भी है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।’’ उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार को मणिपुर में हिंसा रोकने की फिक्र नहीं है। अकोइजम ने कहा, ’’हम भारत सरकार से उस जांच आयोग की रिपोर्ट जारी करने की अपील करते हैं, जिसके अध्यक्ष वर्तमान में सेवानिवृत्त न्यायाधीश बलबीर सिंह चौहान हैं।’’
रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
सतीशन और कांग्रेस नेताओं ने केरल के राज्यपाल से मुलाकात की, समर्थन पत्र सौंपा
PM मोदी शुक्रवार को जा रहे अबू धाबी, यहां देखें कार्यक्रम की पूरी डीटेल्स
आसनसोल में खदान विस्फोट में 40 से अधिक मजदूर घायल
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में गुरुवार को एक खदान में हुए धमाके में 40 से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं। सभी को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
चंडीगढ़ सेक्टर 26 के क्लब में लगी आग
चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के डेफ्लो क्लब में लगी भयंकर आग। पिछले 50 मिनट से आग लगी हुई है जिसे बुझाने की कोशिश फायर विभाग के कर्मचारियों द्वारा की जा रही है मौके की तस्वीरें देख सकते हैं ये पूरा क्लब और रेस्त्रां एरिया है जहां सारा स्टाफ बाहर आ गया है। और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.
जालंधर ब्लास्ट केस में बड़ी कामयाबी, उमरदीन गिरफ्तार
पंजाब के जालंधर में पिछले दिनों हुए विस्फोट केस में पुलिस ने जीरकपुर निवासी उमरदीन को गिरफ्तार किया है। उमरदीन पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसी ने जालंधर में BSF हेड क्वार्टर के बाहर बम प्लांट किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उमर दीन से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस साजिश के पीछे कौन है और उमर दीन के हैंडलर कौन हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बम प्लांट करने के लिए उसे निर्देश कहां से मिले थे और क्या वह किसी बड़े आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा है।
बी. आर. आंबेडकर विश्वविद्यालय ने राष्ट्र निर्माण में लगातार योगदान दिया: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
गुप्ता ने विश्वविद्यालय के 14वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा, ’’आपने यहां जो कुछ भी सीखा है, वह जीवन के हर चरण में आपकी मदद करेगा क्योंकि कक्षा आपको विषयों के बारे में सिखाती है, लेकिन परिसर आपको जीवन और चुनौतियों से निपटने का तरीका सिखाता है।’’
ब्रिक्स बैठक, जयशंकर
नयी दिल्ली, भारत ने बृहस्पतिवार को ब्रिक्स देशों से भू-राजनीतिक उथल-पुथल और व्यापारिक व्यवधानों के परिणामों से बेहतर ढंग से निपटने के लिए ’’व्यावहारिक तरीके’’ खोजने का आग्रह किया। साथ ही वैश्विक संघर्षों को सुलझाने में संवाद।
हुमायूं कबीर ने रेजीनगर सीट छोड़ी
हिमंत विश्व शर्मा ने कामाख्या मंदिर में की पूजा अर्चना
शर्मा ने पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के नए कार्यकाल के लिए आशीर्वाद मांगा है ताकि विकास की यात्रा जारी रह सके।
उन्होंने कहा, ’’मैंने मां कामाख्या से प्रार्थना की कि हम असम को सभी मोर्चों पर आगे ले जा सकें और मुझे विश्वास है कि राज्य हर क्षेत्र में समग्र प्रगति करेगा।’’
मुख्यमंत्री ने ’एक्स’ पर पोस्ट किया, ’’ मां कामाख्या सर्वोच्च हैं, वह ब्रह्मांड की माता हैं और हम उनके आशीर्वाद के लिए सदैव आभारी हैं।’’
उन्होंने कहा, ’’मां की असीम कृपा हमेशा हमारी सरकार पर बनी रहे। मां हमें यह संकल्प पूरा करने की शक्ति दें कि हम असम को विकसित और सुरक्षित बना सकें।’’
शर्मा ने 12 मई को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
नौसेना के ‘मिग-29के' लड़ाकू विमान की इजेक्शन सीट का पहला स्वदेशी नवीनीकरण पूरा
अधिकारियों ने बताया कि अब तक मिग-29के विमान की इजेक्शन सीटों को नवीनीकरण के लिए रूस भेजा जाता था।
बयान के अनुसार बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी), नासिक मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई विमानों के बड़े स्तर पर नवीनीकरण का कार्य करता है। सुखोई-30 एमकेआई की इजेक्शन सीट से प्राप्त अपने अनुभव का उपयोग करते हुए, बीआरडी ने मिग-29के की इजेक्शन सीट के नवीनीकरण के लिए तकनीक विकसित की, जिसे वायु दक्षता प्रमाणन एजेंसी आरसीएमए ने मंजूरी दे दी।
नवीनीकृत इजेक्शन सीट को 13 मई को नासिक में भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। इस अवसर पर एयर मार्शल यल्ला उमेश और वाइस एडमिरल राहुल विलास गोखले उपस्थित थे।
लाल किला विस्फोट मामला : एनआईए ने 10 आरोपियों के खिलाफ 7,500 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया
पिछले वर्ष 10 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी को दहला देने वाले इस उच्च तीव्रता के विस्फोट में 11 लोगों की मौत हुई थी, कई लोग घायल हुए थे और बड़े पैमाने पर संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।
एनआईए द्वारा जारी बयान के अनुसार, मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी (मृत) समेत सभी 10 आरोपी अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े थे, जो भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) का एक सहयोगी संगठन है। आरोपपत्र यहां पटियाला हाउस कोर्ट स्थित एनआईए की विशेष अदालत में दाखिल किया गया।
गृह मंत्रालय ने जून 2018 में एक्यूआईएस और उससे जुड़े सभी संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया था।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि एनआईए ने वैज्ञानिक और फोरेंसिक जांच के जरिए एक बड़े जिहादी षड्यंत्र का पर्दाफाश किया। जांच में पाया गया कि कुछ कट्टरपंथी बने चिकित्सा पेशेवरों सहित आरोपी एक्यूआईएस/अंसार गजवत-उल-हिंद की विचारधारा से प्रेरित होकर इस घातक हमले को अंजाम देने में शामिल थे।
दुल्हन ने लगाया धोखे से दूसरे लड़के से शादी कराने का आरोप, दूल्हे समेत नौ लोग हिरासत में
इसके बाद वधु पक्ष के लोगों ने बारातियों से मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में दूल्हे समेत नौ लोगों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाहाबाद क्षेत्र में रहने वाली अधिवक्ता प्रिया बाजपेयी की 13 मई को शादी होनी थी, जिसके लिये बारात 12 मई को पहुंची थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को विवाह समारोह के दौरान प्रिया ने दूल्हे देवेन्द्र सिंह परमार को देखकर उससे यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि परमार वह लड़का नहीं है जिससे उसकी सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी की बात हुई थी।
सूत्रों के मुताबिक, प्रिया का कहना था कि वह जिस लड़के से प्रेम करती है उसने अपना नाम राहुल बताया था और वह खुद को भोपाल में तैनात सेनाकर्मी बताता था। प्रिया ने कहा कि परमार की शक्ल उससे जरा भी नहीं मिलती लिहाजा वह यह शादी नहीं करेगी।
प्रिया के अनुसार, जयमाल और शादी की रस्मों से पहले उसे दूल्हे पर शक हुआ था और पूछताछ में उसने अपना नाम देवेंद्र सिंह परमार बताया। उसने बताया कि बारात में शामिल अन्य लोग भी युवक की सही पहचान और पृष्ठभूमि के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके।
