आज की ताजा खबर, 14 फरवरी हिंदी न्यूज लाइव: पलानीस्वामी अगले सप्ताह चेन्नई में चुनाव प्रचार करेंगे, ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन की दी धमकी
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़):प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम की एक दिवसीय यात्रा पर पहुंचे जहां उन्होंने एक आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) का उद्घाटन करेंगे और 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
प्रधानमंत्री का चाबुवा हवाई क्षेत्र पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।वहीं, केंद्रीय मंत्री JP नड्डा उत्तराखंड BJP कोर समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। पड़ोसी देश बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की प्रेस टीम आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। वहीं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कराईकल और पुदुचेरी का दौरा करेंगे।
आज की ताजा खबर, 14 फरवरी हिंदी न्यूज लाइव: पलानीस्वामी अगले सप्ताह चेन्नई में चुनाव प्रचार करेंगे, ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन की दी धमकी
केंद्र सरकार ने पिछले साल गुवाहाटी में एक आईआईएम की स्थापना को मंजूरी दी थी। यह पूर्वोत्तर में दूसरा और देश का 22वां आईआईएम है। इस क्षेत्र का पहला आईआईएम शिलांग में स्थित है। प्रधानमंत्री ने असम के कामरूप जिले के आमिंगांव में स्थापित पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय डेटा केंद्र (एनडीसी) का लचित घाट से डिजिटल माध्यम से उद्घाटन भी किया।
इस अत्याधुनिक डेटा केंद्र की स्वीकृत क्षमता 8.5 मेगावाट और प्रति रैक 10 किलोवाट की औसत क्षमता है। यह डेटा केंद्र विभिन्न सरकारी विभागों के महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों का संचालन करेगा और अन्य एनडीसी के लिए आपदा पुन:प्राप्ति केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा। मोदी ने पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत 225 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से 100 बसें गुवाहाटी के लिए, 50-50 बसें नागपुर और भावनगर के लिए और 25 बसें चंडीगढ़ के लिए हैं।
वहीं केंद्रीय मंत्री JP नड्डा उत्तराखंड BJP कोर समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। पड़ोसी देश बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की प्रेस टीम आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। वहीं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कराईकल और पुदुचेरी का दौरा करेंगे।
पलानीस्वामी अगले सप्ताह चेन्नई में चुनाव प्रचार करेंगे
पार्टी के एक बयान के अनुसार, विपक्ष के नेता पलानीस्वामी चेन्नई में 'जनता बचाओ, तमिलनाडु बचाओ' अभियान के तहत 21 से 26 फरवरी तक अंबत्तूर, माधवराम, पोन्नेरी, मदुरवॉयल और पल्लवरम का दौरा करेंगे। जिला सचिवों को नेता की यात्रा के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया है और पार्टी ने मुख्यालय सचिवों, जिला प्रभारियों, पूर्व मंत्रियों, सांसदों और पूर्व विधायकों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।
प्रधानमंत्री ने असम में आईआईएम, राष्ट्रीय डेटा केंद्र का उद्घाटन किया
केंद्र सरकार ने पिछले साल गुवाहाटी में एक आईआईएम की स्थापना को मंजूरी दी थी। यह पूर्वोत्तर में दूसरा और देश का 22वां आईआईएम है। इस क्षेत्र का पहला आईआईएम शिलांग में स्थित है। प्रधानमंत्री ने असम के कामरूप जिले के आमिंगांव में स्थापित पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय डेटा केंद्र (एनडीसी) का लचित घाट से डिजिटल माध्यम से उद्घाटन भी किया।
इस अत्याधुनिक डेटा केंद्र की स्वीकृत क्षमता 8.5 मेगावाट और प्रति रैक 10 किलोवाट की औसत क्षमता है। यह डेटा केंद्र विभिन्न सरकारी विभागों के महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों का संचालन करेगा और अन्य एनडीसी के लिए आपदा पुन:प्राप्ति केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा। मोदी ने पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत 225 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से 100 बसें गुवाहाटी के लिए, 50-50 बसें नागपुर और भावनगर के लिए और 25 बसें चंडीगढ़ के लिए हैं।
छत्तीसगढ़ में कार खड़े ट्रक से टकराई, सीआरपीएफ के तीन जवानों समेत चार लोगों की मौत
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज सिंह परिहार ने बताया कि दुर्घटना जगदलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धमतरी बाईपास के पास खपरी गांव में सुबह करीब आठ बजे हुई।
उन्होंने कहा कि कार में सीआरपीएफ की विशिष्ट इकाई ’कोबरा’ (कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन) के कमांडो शामिल थे।
उन्होंने बताया कि मृतक कोबरा की 201वीं बटालियन के जवान थे। अधिकारी ने कहा कि कोबरा के चार जवान और कार चालक बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे ताकि वहां से छुट्टी पर अपने पैतृक स्थानों के लिए रवाना हो सकें।
प्रधानमंत्री मोदी एक दिवसीय यात्रा पर असम पहुंचे
प्रधानमंत्री का चाबुवा हवाई क्षेत्र पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।
मोदी भारतीय वायु सेना के सी-130 विमान से डिब्रूगढ़ जिले के मोरान बाईपास पर स्थित ईएलएफ के लिए रवाना हुए।
अधिकारियों ने बताया कि वह ईएलएफ में उतरेंगे और 100 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 4.2 किलोमीटर लंबी इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे, जो पूर्वोत्तर में अपनी तरह की पहली सुविधा है।
मोदी भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा प्रस्तुत 40 मिनट के हवाई प्रदर्शन को भी देखेंगे, जिसमें लड़ाकू विमान, परिवहन विमान और हेलीकॉप्टर शामिल होंगे।
इसके बाद वह ईएलएफ से सी-130 विमान से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे।
सयूवी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक पकड़ा गया
पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब छह बजे दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत गाजीपुर गांव के पास मौके पर पहुंची, जहां उन्हें फुटपाथ पर क्षतिग्रस्त हालत में एक काले रंग की एसयूवी मिली।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फुटपाथ पर एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डिवाइडर से टकराने के बाद एसयूवी चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन फुटपाथ पर चढ़ गया व पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी पाइक करमाई (76) के रूप में हुई है, जो यहां गाजीपुर गांव में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार वह गाजीपुर की फूल मंडी में काम करते थे और घटना के समय दो सहकर्मियों के साथ काम पर जा रहे थे।
एसयूवी नोएडा निवासी श्रेय कुमार (26) चला रहा था। उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग दुर्घटना के बाद कथित तौर पर फरार हो गए। उनकी पहचान और तलाश की जा रही है।