ताजा खबर, 14 दिसंबर, 2022 : क्या हैं बड़ी और ताजा खबरें, जानिए

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 02:08 AM IST

ताजा खबर 14 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Updates: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के कुछ दिनों बाद दोनों देशों से सीमा पर तनाव को कम करने का आह्वान किया।

ताजा खबर, 14 दिसंबर, 2022 : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अंसारी अभी जेल में हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश में एक स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। केंद्र सरकार ने आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के लिए आरंभिक बोलियां दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाकर सात जनवरी कर दी है। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन बुधवार को राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए। यूपी के फिरोजाबाद में नगला खंगर क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह एक बस के सड़क किनारे खाई में गिर जाने से एक बच्चे समेत छह यात्रियों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। पढ़ें, आज की बड़ी और अहम खबरें: पढ़ें, बड़ी और अहम खबर:

aaj ki taza khabar

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

वेद से विवेकानंद तक हमारी परंपरा को महान संतों ने आगे बढ़ाया, एचएच प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव में बोले पीएम मोदी

गुजरात के अहमदाबाद में एचएच प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि इस कार्यक्रम में मैं भारत की जीवंतता और विविधता के हर पहलू को देख सकता हूं। मैं इस तरह के और इतने बड़े पैमाने पर कार्यक्रम के बारे में सोचने के लिए साधु और संतों की सराहना करना चाहता हूं। पढ़ें पूरी खबर-

End of Feed