LIVE

ताजा खबर, Taza Khabar, 13 मार्च 2023: दिल्ली के विधायक-मंत्री, वेतन में हुई 67 फीसदी बढ़ोतरी

ताजा खबर, Taza Khabar, 13 मार्च 2023: दिल्ली के विधायक-मंत्री, वेतन में हुई 67 फीसदी बढ़ोतरी

ताजा खबर, Taza Khabar, 13 मार्च 2023: दिल्ली के विधायक-मंत्री, वेतन में हुई 67 फीसदी बढ़ोतरी

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 13 मार्च 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 13 मार्च (सोमवार ) की खबरें और प्रमुख समाचार

MAR 13, 2023 23:55 IST

अंकिता हत्याकांड में SC ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस के एम जोसेफ की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड सरकार को अब तक हुई जांच की स्टेटस रिपोर्ट दो हफ्ते में दाखिल करने को कहा है। उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अंकिता के माता-पिता और आशुतोष नेगी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है।
MAR 13, 2023 22:48 IST

अहमदनगर में 5 साल बचा बोरवेल में गिरा

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में पांच साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है, प्रशासन बच्चे को बचानेकी कोशिश कर रहा है। 5 साल का बच्चा खेलते समय बोर वेल गिर गया, पुलिस और फायर ब्रिगेड रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे है, बच्चा करीब 15 फीट दूर है और उसे निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं बताते हैं कि बच्चे के पिता गन्ना काटने का काम करते है।
MAR 13, 2023 20:58 IST

'मोदी-मोदी करो...', बोले रंधावा

कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरा है। उन्होंने सोमवार (13 फरवरी, 2023) को एक जनसभा में कहा- हमारी लड़ाई अंबानी-अडानी से नहीं है। मोदी निकल गया तो ये देश से निकल जाएंगे। पहले बीजेपी को मार लो, ये अपने आप मर जाएंगे।
MAR 13, 2023 20:57 IST

ई-फार्मेसियों को बंद कर सकता है केंद्र

ई-फार्मेसी (E-pharmacies) को बड़ा झटका देते हुए केंद्र सरकार डेटा के दुरुपयोग को लेकर उन्हें बंद करने पर विचार कर रही है। टाइम्स नाउ के सूत्रों ने खुलासा किया कि मंत्रियों के समूह ने भी डिजिटल फार्मेसियों की वकालत नहीं की। यह ताजा घटनाक्रम ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के आने के कुछ दिनों बाद आया है
MAR 13, 2023 17:34 IST

पहला शतक जमाने वाले विराट कोहली ने दिया यह बयान

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मुकाबले में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने तूफानी पारी खेलकर टीम को बढ़त दिलाई। लेकिन मुकाबला ड्राॅ रहा। इस मुकाबले में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली थी। विराट कोहली का यह शतक टेस्ट फॉर्मेट में 1205 दिन के बाद आया था। इस मुकाबले में भारत को जीत नहीं मिली, लेकिन सीरीज पर कब्जा जमाया।
MAR 13, 2023 16:38 IST

Azaan पर फिर गर्माया विवाद

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सीनियर नेता केएस ईश्वरप्पा ने अजान को लेकर कहा है कि क्या "अल्लाह बहरा है", जो उन्हें बुलाने के लिए लाउडस्पीकर की जरूरत पड़ती है।
MAR 13, 2023 16:37 IST

फिर बिगड़े स्वामी प्रसाद मौर्य के बोल

समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) अपने विवादित बयान को लेकर फिर सुर्खियों में हैं, इस दफा उन्होंने सीमा से परे जाकर कुछ ऐसा बोल दिया है जिसे सुनकर कोई भी शर्म से गढ़ जाए, उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
MAR 13, 2023 16:38 IST

समलैंगिक शादी: SC ने कानूनी मान्यता देने का मामला संविधान पीठ के पास भेजा

सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दिए जाने के अनुरोध वाली याचिकाओं को पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के पास भेजा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समलैंगिक विवाह से संबंधित मुद्दा बहुत महत्व का है और इस पर पांच-न्यायाधीशों की पीठ द्वारा विचार किए जाने की जरूरत है।
MAR 13, 2023 15:17 IST

दिल्ली के विधायक-मंत्री, वेतन में हुई 67 फीसदी बढ़ोतरी

दिल्ली में आप और बीजेपी के बीच मचे घमासान के बीच विधायकों और मंत्रियों के वेतन भत्तों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में विधायकों और मंत्रियों के वेतन और भत्तों में 66 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है। दिल्ली के विधायकों को अब उनकी मासिक आय के रूप में 54,000 रुपये के मुकाबले 90,000 रुपये मिलेंगे।
MAR 13, 2023 13:59 IST

'मिसाइलबाज' किम को 'फ्रीडम शील्ड 23' से कड़ा संदेश

उत्तर कोरियाई तानाशाह किम-जोंग-उन समय-समय पर कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं, जो अमेरिका समेत कई मुल्कों की टेंशन बढ़ा देता है। एक तरफ दुनिया रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग से बेहाल है तो दूसरी तरफ उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण ने फिर से अमेरिका के साथ उसके संबंधों को तनावपूर्ण कर दिया है। दरअसल, बीते गुरुवार को उत्तर कोरिया ने छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी, इसके बाद रविवार को फिर से सबमरीन से दो क्रूज मिसाइलें दागी गईं।
MAR 13, 2023 12:36 IST

राहुल के लोकतंत्र वाले बयान पर BJP गरम

बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत हंगामेदार रही। लंदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकतंत्र वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर हुई। भाजपा नेताओं ने एक सुर से राहुल गांधी से माफी की मांग की। वहीं, विपक्ष ने अडानी मामले की जेपीसी की मांग को लेकर हंगामा किया। विपक्ष के शोर-शराबे और हंगामे को देखते हुए लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी कांग्रेस नेता पर तीख हमला बोला।
MAR 13, 2023 11:52 IST

RRR के ऑस्कर जीतते ही झूम उठे सोशल मीडिया यूजर्स

अब फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू की इस बड़ी उपलब्धि के बाद दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'भारत और साउथ एशिया के लिए गौरव का पल, बधाई टीम RRR।' दूसरे यूजर ने ट्वीट किया- 'हम धन्य हैं कि #RRRMovie भारत की पहली #Oscar को #NaatuNaatu के साथ सर्वश्रेष्ठ गीत श्रेणी में लाने वाली पहली फीचर फिल्म है!
MAR 13, 2023 11:03 IST

Yes Bank का लॉक इन पीरियड खत्म होते ही शेयर हुआ धड़ाम

यस बैंक के शेयर में सोमवार के शुरुआती कारोबार में 13% की गिरावट आई। इसके पीछे की वजह शेयर के तीन साल के लॉक-इन पीरियड का आज समाप्त होना है। यस बैंक का शेयर आज 12.83% गिरकर 14.40 रुपये के निचले स्तर तक पहुंचा गया। दरअसल जिन निवेशकों के शेयर 13 मार्च, 2020 से तीन साल के लिए लॉक-इन थे, वे आज से उन शेयरों को बेचने के लिए स्वतंत्र हैं। इनमें प्राइवेट बैंक और निवेशक शामिल हैं।
MAR 13, 2023 09:27 IST

कस्टम अधिकारी ही कर रहे थे G-Pay से अवैध वसूली!

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जी-पे के माध्यम से जबरन वसूली मामले ने जांच एजेंसियों को हैरान करके रख दिया है। यहां सप्ताह भर के अंदर एक के बाद एक जी-पे के माध्यम से अवैध वसूली के मामले सामने आ रहे हैं। सीबीआई इनकी जांच कर रही है। अब जांच एजेंसी को इस मामले में एक पूरे सिंडिकेट के शामिल होने का संदेह है।अधिकारी इस पूरे मामले की जांच आपराधिक साजिश के एंगल से भी कर रहे हैं।
MAR 13, 2023 08:50 IST

सतीश कौशिक की पत्नी ने क्या कहा

सतीश कौशिक अपने दोस्त विकास मालू के फार्म हाउस में होली मनाने आए थे। इस होली पार्टी में सतीश के अलावा और भी कई बॉलीवुड सितारे नजर आए हैं। होली मनाने के बाद अगली सुबह ही उनकी मौत हो गई। जिस वजह से पुलिस समेत कई लोगों का शक उनके दोस्त विकास मालू पर जा रहा है। खुद विकास की पत्नी ने भी उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि अब सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक ने पहली बार इस मामले में अपने राय रखी है।
MAR 13, 2023 08:49 IST

चिराग दिल्ली फ्लाईओवर हुआ बंद

दिल्ली में आश्रम फ्लाइओवर के खुलने से राहत महसूस कर रहे लोगों को फिर से ट्रैफिक जाम के लिए तैयार रहना होगा। लोक निर्माण विभाग की तरफ से अब साउथ दिल्ली के चिराग दिल्ली फ्लाइओवर की रिपेयरिंग का काम शुरू हो गया है। इससे लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की मरम्मत का काम रविवार से शुरू हो गया।
MAR 13, 2023 07:01 IST

आज से बजट सत्र का दूसरा चरण

आज से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। पहले चरण के जैसा ही यह चरण भी हंगामेदार रहने के आसार हैं। हालांकि, विपक्ष के शोर-शराबे के बीच सरकार लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों सदनों में महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने की कोशिश करेगी। रिपोर्टों के मुताबिक राज्यसभा में पारित होने के लिए 26 विधेयक और लोकसभा में 9 विधेयक लंबित है।
MAR 13, 2023 06:24 IST

आज की ताजा खबर 13 मार्च 2023 LIVE: झारखंड : 20 डीलरों का लाइसेंस रद्द

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य की राशन की दुकानों के औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं के आधार पर जहां 17 दुकानें रद्द कर दी गई हैं वहीं 20 डीलरों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, राशन की 202 दुकानों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
MAR 13, 2023 06:24 IST

दिल्ली कुत्तों के संदिग्ध हमले में दो भाइयों की मौत

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में आवारा कुत्तों के हमले के संदिग्ध मामलों में दो नाबालिग भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान आनंद (सात) और आदित्य (पांच) के रूप में की गई है। ये दोनों भाई सिंधी बस्ती में एक झुग्गी-बस्ती इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहते थे।
MAR 13, 2023 06:23 IST

इमरान खान ने रैली स्थगित की

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को पंजाब की कार्यवाहक सरकार द्वारा प्रांतीय राजधानी में जनसभाओं पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद लाहौर में अपनी पार्टी की प्रस्तावित चुनावी रैली स्थगित कर दी। खान ने शनिवार को टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में घोषणा की थी कि वह रविवार को लाहौर में एक चुनाव अभियान रैली का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के खिलाफ पुलिस की कथित बर्बरता के विरोध में आयोजित इस रैली में शामिल होने का आग्रह किया।