LIVEताजा खबरें, Hindi News 13 सितंबर 2023 : संसद का विशेष सत्रः सामने आया एजेंडा, G-20 के बाद पहली दफा BJP हेडक्वार्टर पहुंचे PM

ताजा खबरें, Hindi News 13 सितंबर 2023 : संसद का विशेष सत्रः सामने आया एजेंडा, G-20 के बाद पहली दफा BJP हेडक्वार्टर पहुंचे PM
ताजा खबर (Taaja Khabar), हिंदी न्यूज़ 13 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (13 सितंबर, 2023) शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में हिस्सा लेने भाजपा मुख्यालय पहुंचे। देश की राजधानी दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में इस दौरान उनका जोरदार स्वागत हुआ। नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी गठजोड़ ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) फुल ऑन एक्शन मोड में है। बुधवार (13 सितंबर, 2023) को इसी कड़ी में इंडिया की 14 सदस्यों वाली समन्वय समिति की बैठक हुई। मंथन के बाद शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया- समन्वय समिति ने सीट बंटवारे से जुड़ी प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के अमेरिका दौरे के दौरान Elon Musk से मुलाकात हुई थी। इससे पहले दोनों के बीच भारत में भी मुलाकात हो चुकी हैं। इस बीच ऐसी खबरें भी आई कि में टेस्ला भारत में सस्ती इलेक्ट्रिक कार (Tesla Electric Car) लांच कर सकती है। जिसकी कीमत 20 लाख रुपए तक हो सकती है वहीं अयोध्या में राम मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष और वर्तमान में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने ट्वीट कर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष। इसमें अनेकों मूर्तियां और स्तंभ शामिल हैं, यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं।
J&K में Humayun Bhat शहीद: इधर 29 दिन के बच्चे के सिर से उठा पिता का हाथ
बुधवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। अफसरों के अनुसार, सुबह गारोल इलाके में इस दौरान 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट गंभीर रूप से घायल हो गए थे,
पढ़ें पूरी खबरसंसद का विशेष सत्रः सामने आया एजेंडा
संसद के विशेष सत्र से जुड़ा एजेंडा (कार्य सूची) बुधवार (13 सितंबर, 2023) रात जारी किया गया। लोकसभा सचिवालय ने बुलेटिन जारी करते हुए बताया है कि पांच दिन के स्पेशल सेशन में क्या कुछ होगा,
पढ़ें पूरी खबर तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को पुलिस ने हिरासत में लिया
G-20 के बाद पहली दफा BJP हेडक्वार्टर पहुंचे PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (13 सितंबर, 2023) शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में हिस्सा लेने भाजपा मुख्यालय पहुंचे। देश की राजधानी दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में इस दौरान उनका जोरदार स्वागत हुआ,
पढें पूरी खबरTesla भारत आने को इच्छुक, देश से खरीदेगी 1.9 अरब डॉलर के ऑटो पार्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के अमेरिका दौरे के दौरान Elon Musk से मुलाकात हुई थी। इससे पहले दोनों के बीच भारत में भी मुलाकात हो चुकी हैं। इस बीच ऐसी खबरें भी आई कि में टेस्ला भारत में सस्ती इलेक्ट्रिक कार (Tesla Electric Car) लांच कर सकती है। जिसकी कीमत 20 लाख रुपए तक हो सकती है।
पढ़ें पूरी खबरचुनाव, चेहरा और चुनौती...INDIA की बैठक से पहले DMK सासंद का दावा
साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मुकाबला करने के लिए दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों ने ‘इंडिया’ का गठन किया है,
पढ़ें पूरी खबरपटाखों पर प्रतिबंध मतलब पूर्ण प्रतिबंध...सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल सरकार के आदेश पर लगाई मुहर
सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले दिल्ली सरकार के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार किया है। आदालत ने कहा कि लोगों का स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है,
पढें पूरी खबर Nipah Virus को लेकर केरल सरकार अलर्ट
उत्तरी केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस के संक्रमण से दो मरीजों की जान जाने और दो अन्य लोगों के संक्रमित होने के बाद राज्य सरकार ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कड़े उपाय किए हैं। संक्रमण की गंभीर प्रकृति को देखते हुए कोझिकोड प्रशासन ने सात ग्राम पंचायतों को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर मंगलवार को जारी एक पोस्ट में कोझिकोड की जिलाधिकारी ए गीता ने कहा कि जिन पंचायतों को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है, उनमें अतानचेरी, मारुथोंकारा, तिरुवल्लूर, कुट्टियाडी, कयाक्कोडी, विल्यापल्ली और कविलुम्परा शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबरपहली बार किसी स्मार्टफोन में Titanium Chassis
ऐप्पल ने iPhone 15 लॉन्च कर दिया है। इस फोन का लंबे समय से इंतजार था। और जैसी कि एप्पल की पहचान रही है कि वह इन्नोवेशन से दुनिया को चौकाता है। तो इस बार भी उसने निराश नहीं किया है। Apple ने इस बार जो आईफोन लांच किया है, उसमें टाइटेनियम का इस्तेमाल किया गया है। यह पहली बार है जब किसी कंपनी ने स्मार्टफोन में टाइटेनियम का इस्तेमाल किया है। अब सवाल उठता है कि एप्पल ने ऐसा क्यों किया। तो इसका एक अहम जवाब है कि टाइटेनियम से न केवल फोन का वजन कम होगा बल्कि वह पर्यावरण हितैषी भी है। एप्पल के कुल बिक्री में करीब 52 फीसदी हिस्सेदारी iPhone की है। और इसके जरिए वह करीब 200 अरब डॉलर कमाता है।
पढ़िए पूरी खबरराम मंदिर की खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है लेकिन इसी दौरान मंदिर में खुदाई के दौरान प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सचिव चंपत राय ने इस बारे में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया है। राय ने बुधवार को मूर्तियों, स्तंभों एवं पत्थरों की एक तस्वीर शेयर करते बताया कि राम जन्मभूमि पर खुदाई में प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। इसमें अनेक मूर्तियां और स्तंभ शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबरश्रीराम जन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष
पुतिन ने मोदी की ‘मेक इन इंडिया' पहल को सराहा
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) को रूस के लिए भी फायदेमंद बताया है। पुतिन ने कहा कि इसमें ऐसा कुछ भी नहीं दिखता जो रूस के खिलाफ हो और इस परियोजना से रूस को फायदा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका एक नए आर्थिक गलियारे के निर्माण के साथ यूरोपीय संघ, सऊदी अरब और भारत के साथ सहमत हो गया है, लेकिन यह परियोजना रूस के लिए भी लाभकारी है।
पढ़ें पूरी खबरआजम खान के कई ठिकानों पर आईटी की छापेमारी
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी हो रही है। रामपुर, मेरठ और लखनऊ में कई जगहों पर आईटी ने दबिश दी। अल जौहर ट्रस्ट मामले ये कार्रवाई की जा रही है। आजम खान के करीबी विधायक के खिलाफ एक्शन हुआ है। रामपुर में आजम के करीबी विधायक नसीर अहम खान के घर भी आईटी की छापेमारी जारी है।
लीबिया में विनाशकारी बाढ़ से 5000 से अधिक लोगों की मौत
लीबिया के पूर्वी शहर डेरना में विनाशकारी बाढ़ में मारे गए लोगों की तादाद लगातार बढ़ रही है। अब तक इस बाढ़ से 5300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 हजार लोगों के लापता हैं। डेरना शहर का एक चौथाई हिस्सा बर्बाद हो चुका है। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेडक्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज के लीबिया के दूत टैमर रमदान ने बताया है कि बाढ़ के बाद से 10 हजार लोग लापता हैं।
पढ़ें पूरी खबरसमाजवादी पार्टी के 3 नेता जाएंगे जेल?
घोसी उपचुनाव का नतीजा आने के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गया है। अपनी जीत के बाद समाजवादी पार्टी आगामी चुनावों के लिए नया नरेटिव सेट करने में लगी है तो वहीं भाजपा की तरफ से घोटालों एवं भ्रष्टाचार में शामिल नेताओं पर कार्रवाई करने की बात कही गई है। राजभर ने गोमती रिवर फ्रंट और खनन घोटाला का जिक्र कर सपा के 3 बड़े नेताओं अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और राम गोपाल यादव का नाम लिया।
पढ़ें पूरी खबरआगरा-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत
राजस्थान में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। एक ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी। भरतपुर में हुए इस भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल है। बता दें, जिस वक्त ये दुर्घटना हुई, तब बस में 57 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार सभी यात्री गुजरात के भावनगर से मथुरा-वृंदावन दर्शन करने जा रहे थे।
प्रेमिका की हत्या कर लाश को सूटकेस में भरा
मुंबई से सटे नायगांव में एक सनकी प्रेमी ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। उसने प्रेमिका की हत्या के बाद लाश को सूटकेस में भरकर ठिकाने लगाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फिल्म में कॉस्ट्यूम डिजाइनर का काम करता था।
पढ़ें पूरी खबरराजस्थान में चुनाव से पहले बढ़ने लगी कांग्रेस की टेंशन
विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ उनके अपने ही बगावती सुर अख्तियार करने लगे हैं। पहले लाल डायरी और अब भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुसीबत बढ़ रही है। पार्टी में अंदरूनी कलह के चलते कांग्रेस की चिंता बढ़ सकती है।
गहलोत के खिलाफ रोष जताते हुए कांग्रेस विधायक ने सिर मुंडवाया
कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ रोष जताते हुए अपना सिर मुंडवा लिया। सिंह ने गहलोत पर एक भ्रष्ट मंत्री को बचाने और उनकी सलाह की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। सांगोद विधायक सिंह और उनके समर्थकों ने मंगलवार को कोटा शहर के गुमानपुरा क्षेत्र में रावण का पुतला भी जलाया। विधायक ने सुबह अपना सिर मुंडवा लिया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'यह कदम मुख्यमंत्री के विरोध के प्रतीक के तौर पर उठाया गया है।'
समन्वय समिति की पहली बैठक को लेकर जद-यू ने दबाव ये बनाया
विपक्ष के 'इंडिया' गठबंधन की समन्वय समिति की पहली बैठक आज होगी। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग एवं लोकसभा चुनाव के लिए एक व्यापक रणनीति पर चर्चा होगी। विपक्ष की यह महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में रांकापा नेता शरद पवार के आवास पर होगी। समन्वय समिति में विपक्ष के 14 दलों के नेता शामिल हैं। सूत्र यह भी कहते हैं कि गठबंधन में शामिल ज्यादातर पार्टियां चाहती हैं कि सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बात जल्द बन जाए ताकि भाजपा के खिलाफ साझा उम्मीदवार जल्द उतारा जा सके।
पढ़ें पूरी खबर