दुनिया

Libya Flood: विनाशकारी बाढ़ से 5000 से अधिक लोगों की मौत; लीबिया में 10 हजार लोग लापता

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2023, 07:42 AM IST

Libya Flood Updates: लीबिया में बाढ़ के तांडव में अब तक 5 हजार से अधिक लोगों को मौत हो चुकी है। डेरना शहर का एक चौथाई हिस्सा बर्बाद हो गया। ताजा अपडेट्स के मुताबिक अब भी करीब 10 हजार लोग लापता है। रविवार को बांध तोड़कर बाढ़ का पानी शहर में दाखिर हुआ और अपने साथ सबकुछ बहा ले गया।

Image

लीबिया में बाढ़ से तबाही, डेरना में मरने वालों की संख्या 5300 से अधिक।

Photo : AP

Libya Flood News: लीबिया के पूर्वी शहर डेरना में विनाशकारी बाढ़ में मारे गए लोगों की तादाद लगातार बढ़ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार अब तक इस बाढ़ से 5300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 हजार लोगों के लापता हैं। डेरना शहर का एक चौथाई हिस्सा बर्बाद हो चुका है। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेडक्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज के लीबिया के दूत टैमर रमदान ने बताया है कि बाढ़ के बाद से 10 हजार लोग लापता हैं।

डेरना में मरने वालों की संख्या 5300 से अधिक

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अबू-लामोशा ने बताया है कि डेरना में मरने वालों की तादाद 5300 से अधिक हो गई है। इससे पहले एंबुलेंस प्राधिकरण ने बताया था कि मरने वालों की संख्या 2300 है। अधिकारियों ने पहले अनुमान लगाया था कि अकेले डेरना में 2,000 से अधिक लोगों की मौत की आशंका है। फिर एम्बुलेंस और आपातकालीन प्राधिकरण ने कहा था कि डेरना में लगभग 2,300 लोग मारे गए हैं। अब गृह मंत्रालय की ओर से ये जानकारी आई है कि बाढ़ में 5300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

पूर्वी लीबिया के कई शहरों में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही

बचाव टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से और शवों को निकालने के लिए संघर्ष कर रही हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि रविवार रात भूमध्यसागर से उठे तूफान ‘डेनियल’ के कारण हुई बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ ने पूर्वी लीबिया के कई शहरों में भारी तबाही मचाई, लेकिन डेरना शहर में सबसे अधिक नुकसान हुआ। डेरना में भारी बारिश और बाढ़ के चलते बांध टूट गए, जिनका पानी आसपास के इलाकों में फैल गया। पूर्वी लीबिया की सरकार के स्वास्थ्य मंत्री उस्मान अब्दुल जलील ने मंगलवार को कहा था, 'हालात भयावह हैं। (शहर के) कई हिस्सों में शव जमीन पर पड़े हुए हैं। अस्पताल शवों से भरे पड़े हैं। कुछ ऐसे स्थान है, जहां हम अभी नहीं पहुंच पाए हैं।'

लीबिया बाढ़ से तबाही, 10 हजार लोग लापता

लीबिया में बाढ़ के चलते तबाह हुए एक तटीय शहर में बचाव टीम मलबे से शवों को निकालने में संघर्ष कर रही है। मानवाधिकार एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ‘इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस’ और ‘रेड क्रिसेंट सोसाइटीज’ में लीबिया के दूत तामीर रमदान ने कहा था कि अभूतपूर्व बाढ़ के बाद 10,000 लोग लापता हैं। ट्यूनीशिया से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र ब्रीफिंग में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या ‘बहुत ज्यादा’ है और आने वाले दिनों में इसके हजारों तक पहुंचने की आशंका है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article