देश

‘INDIA' की समन्वय समिति की आज पहली बैठक, तय होगा शीट बंटवारे का फॉर्मूला! जद-यू ने दबाव बनाया

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Sep 13, 2023, 06:48 AM IST

INDIA's Coordination Panel Meeting Today : समन्वय समिति में विपक्ष के 14 दलों के नेता शामिल हैं। सूत्र यह भी कहते हैं कि गठबंधन में शामिल ज्यादातर पार्टियां चाहती हैं कि सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बात जल्द बन जाए ताकि भाजपा के खिलाफ साझा उम्मीदवार जल्द उतारा जा सके।

Image

विपक्ष के नेताओं की बुधवार को दिल्ली में बैठक।

Photo : PTI

INDIA's Coordination Panel Meeting : विपक्ष के 'इंडिया' गठबंधन की समन्वय समिति की पहली बैठक आज होगी। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग एवं लोकसभा चुनाव के लिए एक व्यापक रणनीति पर चर्चा होगी। विपक्ष की यह महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में रांकापा नेता शरद पवार के आवास पर होगी। समन्वय समिति में विपक्ष के 14 दलों के नेता शामिल हैं। सूत्र यह भी कहते हैं कि गठबंधन में शामिल ज्यादातर पार्टियां चाहती हैं कि सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बात जल्द बन जाए ताकि भाजपा के खिलाफ साझा उम्मीदवार जल्द उतारा जा सके।

नीतीश को बनाएं पीएम पद का उम्मीदवार- ललन सिंह

इस बीच, जद-यू नेता ललन सिंह ने बैठक से पहले नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार घोषित करने की मांग कर गठबंधन पर दबाव बनाने की कोशिस की है। ललन सिंह ने कहा है कि देश का नेतृत्व करने के लिए नीतीश कुमार के पास व्यापक अनुभव है। गठबंधन की ओर से उन्हें पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया जाना चाहिए। सीट शेयरिंग के लिए विपक्ष के कई दलों का कहना है कि कई राजनीतिक दलों को अपना 'इगो' और 'निहित स्वार्थ' छोड़ना होगा।

शरद पवार से मिले उद्धव

मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। यूपी के बाद लोकसभा की सबसे ज्यादा 48 सीटें महाराष्ट्र में हैं। उद्धव ठाकरे, पवार और कांग्रेस नेता नाना पटोले, बालासाहेब थोराट और अशोक चव्हाण सीट बंटवारे पर चर्चा करेंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा या उसके सहयोगियों द्वारा जीती गई 25 सीट महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के तीन सहयोगी दलों के बीच उचित रूप से वितरित की जाएंगी। पवार की पार्टी, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस एमवीए के घटक दल हैं।

अकेले विस चुनाव लड़ेगी AAP

गठबंधन में शामिल दलों ने लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ना चाहते हैं लेकिन आम आदमी पार्टी अलग रुख अख्तियार कर चुकी है। आप का कहना है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी। उसने छत्तीसगढ़ के लिए अपने उम्मीदवार भी उतार दिए हैं और राजस्थान एवं एमपी के लिए चुनावी घोषणा कर चुकी है। जाहिर है कि इससे इससे इन राज्यों में कांग्रेस को नुकसान होना तय है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दान चोरी विवाद के बीच राम मंदिर CEO पद के लिए 18 उम्मीदवार, अयोध्या में आज से इंटरव्यू शुरू

दान चोरी विवाद के बीच राम मंदिर CEO पद के लिए 18 उम्मीदवार, अयोध्या में आज से इंटरव्यू शुरू

'इतिहास उन्हें सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री के रूप में याद रखेगा', मनमोहन सिंह पर सोनिया गांधी का आर्टिकल; PM मोदी पर जमकर निशाना

'इतिहास उन्हें सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री के रूप में याद रखेगा', मनमोहन सिंह पर सोनिया गांधी का आर्टिकल; PM मोदी पर जमकर निशाना

आज की ताजा खबर, 11 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: झारखंड में आज भी विधानसभा का घेराव करने आगे बढ़ेंगे छात्र, सीएम सोरन ने कहा- मिलकर समस्या का निकालेंगे समाधान, विपक्ष के कुछ लोग बिगाड़ रहे माहौल

आज की ताजा खबर, 11 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: झारखंड में आज भी विधानसभा का घेराव करने आगे बढ़ेंगे छात्र, सीएम सोरन ने कहा- मिलकर समस्या का निकालेंगे समाधान, विपक्ष के कुछ लोग बिगाड़ रहे माहौल

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का अभिजीत दीपके ने किया विरोध, अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का अभिजीत दीपके ने किया विरोध, अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात

इस खास मौके पर एक ही फ्रेम में दिखे PM मोदी, शरद पवार और अमित शाह; राहुल-प्रियंका-सोनिया सहित कई दिग्गज नेता भी आए नजर

इस खास मौके पर एक ही फ्रेम में दिखे PM मोदी, शरद पवार और अमित शाह; राहुल-प्रियंका-सोनिया सहित कई दिग्गज नेता भी आए नजर