क्राइम

Mumbai: प्रेमिका की हत्या कर लाश को सूटकेस में भरा, फिर ऐसे लगाया ठिकाने; आरोपी गिरफ्तार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2023, 10:07 AM IST

Naigaon Murder Case: मुंबई से सटे नायगांव में एक सनकी प्रेमी ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। उसने प्रेमिका की हत्या के बाद लाश को सूटकेस में भरकर ठिकाने लगाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फिल्म में कॉस्ट्यूम डिजाइनर का काम करता था।

Image

मुंबई से सटे नायगांव में प्रेमिका की हत्या के बाद लाश को सूटकेस में भरकर ठिकाने लगाया। (सांकेतिक तस्वीर)

Mumbai News: मुंबई से सटे नायगांव में 34 वर्षीय प्रेमी ने अपनी 28 वर्षीय प्रेमिका की गला घोंट कर हत्या कर दी और उसके शव को सूटकेस में भरकर उसे गुजरात के वापी स्थित पारडी इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी मनोहर शुक्ला को नैना महत की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा है, उसका पिछले पांच साल से मृतक युवती के साथ प्रेम संबंध था। वहीं मृतक युवती नेपाल की रहने वाली थी, जो फिल्मों में हेयर ड्रेसिंग का काम करती थी और आरोपी फिल्म में कॉस्ट्यूम डिजाइनर का काम करता था।

फिल्मों में हेयर ड्रेसिंग का काम करती थी नैना महत

नायगांव के सनटेक टावर में रहने वाली 28 वर्षीय नैना महत फिल्मों में हेयर ड्रेसिंग का काम करती थी। नैना का पिछले पांच सालों से वसई में रहने वाले मनोहर शुक्ला के साथ प्रेम संबंध था। शुक्ला कभी कभी नैना के घर पर ही रहता था। दावा ये भी किया जा रहा है कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध थे। कुछ साल पहले जब नैना को पता चला कि मनोहर शुक्ला शादीशुदा है तो दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। नैना ने उसके खिलाफ वालीव पुलिस स्टेशन में बलात्कार का मामला दर्ज भी कराया था। उसी केस को वापस लेने के लिए शुक्ला उस पर दबाव डाल रहा था।

बहन ने दर्ज कराई रिपोर्ट, ऐसे बेनकाब हुआ आरोपी

पिछले महीने 9 अगस्त को अचानक नैना का फोन बंद हो गया। उसकी बड़ी बहन जया महत ने इधर-उधर रिश्तेदारों और उसके परिचित लोगों से पूछताछ की मगर उसका कोई पता नहीं चला। 14 अगस्त को जया ने नायगांव पुलिस स्टेशन में नैना की गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें शुक्ला सूटकेस ले जाते देखा गया। इधर गुजरात के पारडी पुलिस को खाड़ी किनारे एक सूटकेस में सड़ी गली लाश मिली। नैना की पहचान उसके हाथ मे बने टैटू से हुई। शनिवार रात पुलिस ने मनोहर शुक्ला व उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने नैना की हत्या पानी के टब में डुबाकर की है और शव को पारडी पुलिस स्टेशन की हद में खाड़ी में फेंक दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article