आज की ताजा खबर 13 नवंबर-2024 हिंदी न्यूज़: बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला... हिमाचल HC ने 6 मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति की रद्द
आज की ताजा खबर 13 नवंबर-2024 हिंदी न्यूज़: बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला... हिमाचल HC ने 6 मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति की रद्द
आज की अहम और बड़ी खबरें पढ़ें लाइव
हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति में वर्गीकरण का आदेश जारी किया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में इस संबंध में घोषणा की थी। सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी नौकरी में अनुसूचित जाति के आरक्षण के वर्गीकरण को लेकर फैसला दिया था। इस फैसले को हरियाणा कैबिनेट में मंजूरी दी गई थी।
महाराष्ट्र-गोवा सीमा जांच चौकी पर उद्धव ठाकरे का काफिला रोका गया
मारकुंबी अत्याचार मामला- कर्नाटक हाई कोर्ट ने 99 आरोपियों को दी जमानत
सीएम सुक्खू को बड़ा झटका, हिमाचल HC ने 6 मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति की रद्द
केंद्र ने कोचिंग संस्थानों के भ्रामक विज्ञापनों पर कार्रवाई के लिए दिशानिर्देश जारी किए
सीसीपीए ने अब तक 54 नोटिस जारी किए हैं और करीब 54.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने संवाददाताओं से कहा, हमने पाया है कि कोचिंग संस्थान जानबूझकर अभ्यर्थियों से जानकारी छिपा रहे हैं। इसलिए, हम कोचिंग उद्योग में शामिल लोगों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए दिशानिर्देश लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कोचिंग संस्थानों के खिलाफ नहीं है, लेकिन विज्ञापनों की गुणवत्ता से उपभोक्ता अधिकारों को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
