LIVE

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 13 फरवरी 2024: Pakistan में बिलावल भुट्टो प्रधानमंत्री पद की दौड़ से पीछे हटे, किसान आंदोलन का असर: पंजाब में घटी गैस और डीजल की सप्लाई

रवि वैश्यUpdated Feb 13, 2024, 23:08 IST
Follow on Google News
ताजा खबर, हिंदी समाचार, 13 फरवरी 2024: Pakistan में बिलावल भुट्टो प्रधानमंत्री पद की दौड़ से पीछे हटे, किसान आंदोलन का असर: पंजाब में घटी गैस और डीजल की सप्लाई

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 13 फरवरी 2024: Pakistan में बिलावल भुट्टो प्रधानमंत्री पद की दौड़ से पीछे हटे, किसान आंदोलन का असर: पंजाब में घटी गैस और डीजल की सप्लाई

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 13 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 13 फरवरी की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन का असर आस-पास के राज्यों में दिखना शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, किसान आंदोलन का असर पड़ोसी राज्यों में होने वाली गैस और डीजल की सप्लाई पर पड़ा है, जिस कारण आने वाले दिनों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है वहीं किसान नेताओं और केंद्र के बीच बातचीत के बेनतीजा रहने के बाद मंगलवार को किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च (Kisan Andolan) को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर बहुस्तरीय अवरोधक, कंक्रीट के अवरोधक, लोहे की कीलों और कंटेनर की दीवारें लगाकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दौरे पर हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम के तहत उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मंगलवार को अबू धाबी पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया उधर AAP ने दिया कांग्रेस को झटका, दिल्ली में सिर्फ एक सीट देने को तैयार, घोषित किए गोवा-गुजरात से 3 उम्मीदवार, बड़ी और अहम खबरों पर जानिए हर अपडेट।

Check- Kisan Andolan Live Updates Here

FEB 13, 2024 23:08 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी ज्ञानवापी स्थित व्यास जी के तहखाने में की पूजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने यहां ज्ञानवापी स्थित ब्यास जी के तहखाने में पूजा भी की। बता दें, कोर्ट से तहखाने में पूजा करने की अनुमति मिलने के बाद पहली बार सीएम योगी यहां पहुंचे हैं, पढें पूरी खबर
FEB 13, 2024 22:04 IST

Pakistan: बिलावल भुट्टो प्रधानमंत्री पद की दौड़ से पीछे हटे

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पीपीपी के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पीएमएल-एन एकमात्र ऐसी पार्टी रह गई, जिसने पीपीपी को सरकार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 13, 2024 21:33 IST

दुबई में पीएम मोदी बोले-' तीसरे टर्म में भारत को तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनाने की गारंटी

एम मोदी ने दुबई में भारतीयों को संबोधित किया, 'अहलान मोदी' के नारे से गूंजा जायद स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी को दो दिवसीय यात्रा के लिए संयुक्त अरब अमीरात में हैं वहां वो भारतीय समुदाय को संबोधित किया, पढ़ें पूरी खबर
FEB 13, 2024 19:55 IST

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में जहां अतिक्रमण हुआ था वहां बना दी नयी 'पुलिस चौकी'

उत्तराखंड में हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में मलिक के बगीचे पर जहां अतिक्रमण हुआ था वहां नयी पुलिस चौकी की स्थापना हो गई है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 13, 2024 19:19 IST

सोनिया गांधी कल करेंगी राज्यसभा के लिए नामांकन

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का राज्यसभा जाना लगभग तय हो गया है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी कल (बुधवार को) अपना नामांकन दाखिल करेंगी। उनके साथ राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी होंगे। हालांकि, अभी यह सामने नहीं आया है कि सोनिया गांधी किस सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, गांधी की राज्यसभा सीट को लेकर अंतिम फैसला आज रात तक कर लिया जाएगा, पढें पूरी खबर
FEB 13, 2024 19:12 IST

PM Surya Ghar: 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट बिजली फ्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए मंगलवार को 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' की घोषणा की।उन्होंने 'एक्स' पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, 'सतत विकास और लोगों की भलाई के लिए, हम पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना शुरू कर रहे हैं।' पढें पूरी खबर
FEB 13, 2024 18:52 IST

किसान आंदोलन का असर: पंजाब में घटी गैस और डीजल की सप्लाई

दिल्ली में हो रहे किसान आंदोलन का असर आस-पास के राज्यों में दिखना शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, किसान आंदोलन का असर पड़ोसी राज्यों में होने वाली गैस और डीजल की सप्लाई पर पड़ा है, जिस कारण आने वाले दिनों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है, पढें पूरी खबर
FEB 13, 2024 18:51 IST

किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस का बड़ा ऐलान

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सियासत शुरू हो गई है। इसका मजमून सोमवार को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में दिखाई दिया। लोागें को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस सरकार चुनकर आती है तो किसानों को एमएसपी (MSP)की लीगल गारंटी दी जाएगी, पढ़ें पूरी खबर
FEB 13, 2024 18:50 IST

पीएम मोदी पहुंचे अबू धाबी, UAE के राष्ट्रपति से की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अबू धाबी में आयोजित ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, पढ़ें पूरी खबर
FEB 13, 2024 17:54 IST

भारतीय वायुसेना का एक हॉक ट्रेनर विमान पश्चिम बंगाल में दुर्घटनाग्रस्त

भारतीय वायुसेना का एक हॉक ट्रेनर विमान एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वायु सेना ने बताया कि 'दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है कोई जानमाल का नुकसान या नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है।'
FEB 13, 2024 15:41 IST

भोपाल में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, प्रदर्शनकारियों पर चलाए गए वाटर कैनन

भोपाल में हो रहे प्रदर्शन के लिए युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर जुटे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करने निकले जहां रास्ते में रोकने के लिए उनके उपर पानी की बौछारें डाली गईं, प्रदेश में बेरोजगारी, हरदा हादसे, अपराध, महिला सुरक्षा को लेकर यूथ कांग्रेस प्रदेश विधानसभा का घेराव कर रही है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 13, 2024 15:24 IST

लोकसभा चुनाव से पहले जमकर गरजे शिवराज, बोले- 'लागू होकर रहेगा CAA'

लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर क्लस्टर बैठक करने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पश्चिम बंगाल पहुंचे। जहां उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा, पढ़ें पूरी खबर
FEB 13, 2024 14:45 IST

Kisan Andolan Tension: किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने के बाद शंभू बॉर्डर पर तनाव

आंसू गैस के गोले लगातार छोड़े जाने पर थोड़ी ही देर में शंभू बॉर्डर पर चारो तरफ आसमान में धूंआ फैल गया। बॉर्डर पर अफरा-तफरी का माहौल और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। किसान पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं, Kisan Andolan
FEB 13, 2024 14:41 IST

किसानों का प्रदर्शन : दिल्ली का लाल किला पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद

किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैन्य बलों की तैनाती के बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि ऐतिहासिक लाल किला परिसर को सुरक्षा कारणों से पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुरानी दिल्ली में स्थित मुगल काल के इस विश्व धरोहर स्थल को ‘‘सुरक्षा कारणों’’ से सोमवार देर रात को ‘‘अचानक सील’’ कर दिया गया। गत देर रात से ही वहां भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।
FEB 13, 2024 14:33 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली वाली पीएम सूर्य घर योजना की घोषणा की

प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए मंगलवार को पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की घोषणा की। उन्होंने एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, सतत विकास और लोगों की भलाई के लिए, हम पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 75,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली इस परियोजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों के बैंक खातों में सीधे दी जाने वाली पर्याप्त सब्सिडी से लेकर भारी रियायती बैंक ऋण तक, केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों पर लागत का कोई बोझ न पड़े। उन्होंने कहा, सभी हितधारकों को एक राष्ट्रीय ऑनलाइन पोर्टल के साथ समेकित किया जाएगा जो और भी सहूलियतों को बढ़ाएगा।
FEB 13, 2024 14:19 IST

लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा सीएए: शिवराज सिंह चौहान

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव से पहले संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू हो जाने का भरोसा है।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने देकर कहा कि कुछ विपक्षी दलों के दावों के विपरीत सीएए का उद्देश्य नागरिकता रद्द करने के बजाय नागरिकता देना है। चौहान ने कहा, मुझे विश्वास है कि लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू हो जाएगा। इस कानून की बहुत आवश्यकता है। यह बार-बार स्पष्ट किया गया है कि यह कानून किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह पड़ोसी देशों के उन भाइयों और बहनों को नागरिकता देने के लिए है जो धार्मिक उत्पीड़न के कारण देश छोड़कर भागने को मजबूर हुए थे।
FEB 13, 2024 14:06 IST

AAP ने दिया कांग्रेस को झटका, दिल्ली में सिर्फ एक सीट देने को तैयार

आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर अपना नजरिया साफ कर दिया। आप ने आज कहा कि वह दिल्ली में कांग्रेस को एक सीट देने के पक्ष में है और बाकी 6 सीटों पर वह खुद मैदान पर उतरेगी। इससे पहले अरविंद केजरीवाल साफ कर चुके हैं कि आप पंजाब में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। अब दिल्ली को लेकर आप ने अपने पत्ते खोलते हुए कहा कि वह कांग्रेस को सात में से सिर्फ एक सीट ही देने को तैयार है। इसके अलावा आप ने गोवा में एक सीट और गुजरात में दो लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार भी घोषित कर दिए।
FEB 13, 2024 13:29 IST

भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया

भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने मंगलवार को बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। विधानसभा सचिवालय ने यह जानकारी दी। यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह पद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अवध बिहारी चौधरी को हटाए जाने से रिक्त हुआ है, जिन्हें सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव में हार का सामना करना पड़ा था। विधानसभा सचिवालय के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा।
FEB 13, 2024 13:20 IST

बीजेपी दफ्तर पहुंचे अशोक चव्हाण

FEB 13, 2024 13:18 IST

मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं: अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मैं मुंबई स्थित भाजपा कार्यालय जाकर आज उसमें (भाजपा में) शामिल हो रहा हूं। आज मेरे जीवन के नए राजनीतिक करियर की शुरुआत है। जब चव्हाण से यह पूछा गया कि क्या उन्हें वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कोई फोन किया, तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, मैं मुंबई स्थित कार्यालय में जाकर भाजपा में आधिकारिक तौर पर शामिल हो जाऊंगा। वहां मेरे साथ कुछ नेता भी होंगे। वहां उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार समेत अन्य लोग होंगे।