दुनिया

PM Modi In UAE Visit: पीएम मोदी पहुंचे अबू धाबी, UAE के राष्ट्रपति से की चर्चा, 'अहलान मोदी' कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

PM Modi In UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अबू धाबी में आयोजित ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

Image

पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से की कई विषयों पर चर्चा।

Photo : ANI

PM Modi In UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दौरे पर हैं। पीएम मोदी के कार्यक्रम के तहत उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मंगलवार को अबू धाबी पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी का स्वागत यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने किया। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और एक दूसरे को गले लगाया। प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

PM Modi

PM Modi

यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भाई, ये भी खुशी की बात है कि आज हम द्विपक्षीय निवेश संधि पर (हस्ताक्षर) कर रहे हैं... मेरा मानना है कि ये जी20 के लिए बड़ी खबर होगी' भारत और संयुक्त अरब अमीरात इस महत्वपूर्ण दिशा में आगे बढ़ रहे हैं...''

इस बीच, पीएम मोदी 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करने के लिए तैयार हैं। वह बुधवार को अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर का भी उद्घाटन करेंगे।

PM Modi In UAE Visit

PM Modi In UAE Visit

यूएई में भारतीय प्रवासी पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं , क्योंकि अहलान मोदी कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की संख्या 65,000 से अधिक हो गई है। लगभग 35 लाख का भारतीय प्रवासी समुदाय संयुक्त अरब अमीरात में सबसे बड़ा जातीय समुदाय है , जो देश की आबादी का लगभग 35 प्रतिशत है। इंडियन पीपल फोरम के अध्यक्ष और अहलान मोदी पहल के नेता, जितेंद्र वैद्य ने इस अभूतपूर्व आयोजन के लिए अपनी खुशी और प्रत्याशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अभी हमारे गेट नहीं खुले हैं, लेकिन इस स्टेडियम के हर गेट पर लोग पहले से ही खड़े हैं। मैं यह गारंटी के साथ कह सकता हूं कि जब भी लोग देश के बाहर पीएम मोदी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम को याद करेंगे, तो 'अहलान मोदी' को याद किया जाएगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article