haldwani banbhulpura new police chowki: हल्द्वानी हिंसा (haldwani violence) को लेकर प्रशासन का बेहद कड़ा रूख सामने आया है, बनभूलपुरा में हुई हिंसक घटना को मद्देनजर रखते हुए मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा नया पुलिस थाना खोले जाने हेतु की गयी घोषणा के कम में तत्काल अनुपालन करते हुए प्रभावी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिये नैनीताल पुलिस द्वारा अतिक्रमण स्थल पर घोषणा के 24 घण्टे के भीतर ही पुलिस चौकी (banbhulpura new police chowki) स्थापित की गयी है।
इस चौकी का उद्घाटन हिंसा के दौरान घायल 2 महिला उपनिरीक्षकों द्वारा कराया गया वहीं मौके पर पीएसी व पैरामिलिट्री सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं साथ ही थाने के निर्माण हेतु प्रस्ताव शासन में भेजा जा रहा है।
अब्दुल मलिक जो हिंसा का मुख्य आरोपी है उसको 2.44 करोड़ का नोटिस
बताते हैं कि हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक को 2.44 करोड़ का नोटिस दिया गया है वहीं नैनीताल पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है और अभी तक कई उपद्रवियों को जेल भेजा जा चुका है।
अब्दुल मलिक ने अवैध मदरसा और नमाज स्थल का किया था निर्माण
मलिक ने ही कथित तौर पर अवैध मदरसा और नमाज स्थल का निर्माण कराया था जिनके ध्वस्तीकरण के दौरान हिंसा भड़क गई थी ।आठ फरवरी को भड़की हिंसा में उपद्रवियों ने प्रशासनिक अमले पर पथराव किया था और वाहनों को जलाने के बाद बनभूलपुरा पुलिस थाने को भी जला दिया था । घटना के दौरान पुलिस ने भी बल प्रयोग किया, पत्रकारों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
बनभूलपुरा छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों से कर्फ्यू हटा लिया गया
बनभूलपुरा छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों से कर्फ्यू हटा लिया गया है और इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई है वहीं हिंसा के बाद बनभूलपुरा से मुस्लिम परिवारों ने पलायन करना शुरू कर दिया है जानकारी के अनुसार अब तक कई परिवार बनभूलपुरा छोड़ चुके हैं, हिंसा के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया।
