ताजा खबर : Taza Khabar, 13 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
सूरजमुखी MSP की मांग पर हरियाणा सरकार हुई सहमत, आंदोलन खत्म,जश्न में डूबे किसान
हरियाणा सरकार द्वारा सूरजमुखी के बीज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग पर सहमति मिलने बाद किसानों ने जश्न मनाया। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन समाप्त हुआ है आज रास्ते खोल दिए जाएंगे। हम इसलिए विरोध कर रहे थे कि हमारी फसल MSP पर खरीदी जाए। हम आगे भी MSP पर लड़ाई पूरे देश में करेंगे। पूरी खबर पढ़ेंलाड़ली बहना योजना में 98.5% सफल भुगतान, अब 1000 की जगह मिलेंगे 3000 रुपए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 जून को 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' में 1209 करोड़ 64 लाख रुपए की राशि बहनों के खाते में अंतरित क़ी है। अंतरित राशि में 98.5% भुगतान सफल रहा है। शेष सभी 1.5 प्रतिशत मामलों को व्यक्तिगत रूप से चिन्हित किया गया है। समस्या का पता लगा कर आने वाले सप्ताह में सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिससे 25 जून के पहले हितग्राहियों के खाते में राशि जमा हो जाए। प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार और परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है। योजना में बहनों के बैंक खाते में प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि जमा की जाएगी। पूरी खबर पढ़ेंजीतन राम मांझी के बेटे के इस्तीफे पर सियासत तेज
बिहार से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और नीतीश सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने अपनी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में विलय के लिए दबाव बनाए जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को अचानक नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद बीजेपी के नेताओं ने महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा। उसके बाद सत्ता पक्ष ने भी विपक्ष पर पलटवार किया। पूरी खबर पढ़ेंचक्रवात बिपरजॉय का असर, 69 ट्रेनें रद्द, 32 ट्रेनें शॉर्ट-टर्मिनेट
Cyclone Biparjoy Effect on Train: अरब सागर उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तटीय इलाके में पहुंच गया है। इससे काफी नुकसान का अनुमान है। इसको देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कई शॉर्ट टर्मिनेट किये गए हैं। पूरी खबर पढ़ेंपुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर केमिकल से भरे टैंकर में विस्फोट के बाद लगी आग, चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक ऑयल टैंकर में लगी आग में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए, ये दुर्घटना बेहद भीषण थी, आग लगने की वजह से यातायात ठप हो गया वहीं ब्रिज के नीचे की गाड़ियों में भी आग लगने की खबर सामने आ रही है, हाईवे के एक साइड पर ट्रैफिक को रोक दिया गया है और एक तरफ से ही वहां से गुजरने वाली गाड़ियों को निकाला जा रहा है। पूरी खबर पढ़ेंबंगाल पंचायत चुनाव: कलकत्ता हाई कोर्ट से विपक्षी दलों को झटका
पश्चिम बंगाल में आगामी पंचायत चुनाव को 8 जुलाई को होने जा रहे हैं। विपक्षी पार्टियों ने नामांकन दाखिल के लिए कम समय को लेकर हाईकोर्ट का रूख किया। कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख बढ़ाने का मामला राज्य निर्वाचन आयोग के विवेक पर छोड़ा। पूरी खबर पढ़ेंदिल्ली NCR समेत इन राज्यों में 45 तक पहुंचेगा पारा! जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
अरब सागर में उठे चक्रवात 'बिपरजॉय' के बीच भारतीय मौसम विभाग ने गंभीर भविष्यवाणी की है। दिल्ली आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने कहा कि दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आने वाले दिनों में तापमान 40-45 के पास पहुंच सकता है। इस समय बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हीटवेव जारी है। आने वाले 5 दिनों में इन हिस्सों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ेंजॉब के लिए 'रेट कार्ड' तैयार करती हैं वंशवादी पार्टियां, जबकि बीजेपी सरकार 'सेफगार्ड', पीएम ने लालू, ममता पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल समेत बीजेपी विरोधी पार्टियों पर निशाना साधा और कहा कि वंशवादी पार्टियां हैं जो 'भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार' में लिप्त हैं जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए काम करती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये से राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित करते हुए उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नई नियुक्तियों को करीब 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया आज भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने के लिए उत्सुक है। साथ पीएम ने अपने भाषण में बिना किसी राजनीतिक दल का नाम लिए भर्ती प्रक्रिया में वंशवाद की राजनीति और भाई-भतीजावाद की बुराई के बारे में बात की। पूरी खबर पढ़ेंअमित बन यूसुफ ने हिंदू युवती को लव जिहाद में फंसाया
फिरोजाबाद में लव जिहाद का एक मामला सामने आया, जहां युसूफ नाम के एक मुस्लिम युवक ने अमित बनकर युवती को फंसाया। पूरी खबर पढ़ेंजीतन राम मांझी के बेटे ने नीतीश कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा? बताई वजह, विपक्षी एकता को बड़ा झटका
विपक्ष को एकजुट करने के लिए जदयू के सीनियर नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। लेकिन उससे पहले ही विपक्षी एकता को बड़ा झटका लगा है। जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की तरफ से नीतीश सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री संतोष सुमन ने इस्तीफा दे दिया। इससे विपक्षी एकता मुहिम को नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है। संतोष सुमन ने खुद सामने आकर बताया कि उसने क्यों इस्तीफा दिया? पूरी खबर पढ़ेंआईएमडी ने चेताया, बिपारजॉय मचा सकता है बड़ी तबाही....वीरान पड़ा जखाऊ बंदरगाह
तूफानी चक्रवात ‘बिपारजॉय’ से व्यापक क्षति होने की आशंका है और गुजरात के कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर जिले इससे सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह अलर्ट जारी किया। आईएमडी के अनुसार, चक्रवात बिपारजॉय के एक बेहद गंभीर चक्रवात के रूप में 15 जून की शाम को जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ के तटों को पार करने की संभावना है। इस दौरान 125-135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर अधिकतम 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबरभूकंप के झटकों से हिली दिल्ली-NCR की धरती
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। पंजाब और कश्मीर में भी धरती हिलने की खबर है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 बताई गई है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार भूकंप से जान-माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है। झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के झटके भारत समेत पाकिस्तान और चीन में भी महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूगर्भ विज्ञान केंद्र के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण पूर्व में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके 1:33 मिनट पर महसूस किए गए। पूरी खबर पढ़ेंपंचायत चुनाव से पहले बंगाल में हिंसा का दौर
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा का दौर शुरू हो गया है। आठ जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए वोट पड़ेंगे और इसके लिए उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं लेकिन यहां सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा है। बीते दिनों नामांकन के दौरान राज्य में कई जगहों पर हिंसा हुई है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और वाम दलों ने इस हिंसा के लिए ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। पूरी खबर पढ़ेंCyclone Biparjoy ने जाम किया रेलवे का चक्का
चक्रवात बिपरजॉय काफी खतरनाक होता जा रहा है। इसके 15 जून को गुजरात के कच्छ तट से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने कहा है कि कच्छ के तटीय इलाकों से टकराने के बाद यहां हवाओं की रफ्तार 135 से 150 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। इसके अलावा यहां भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने कच्छ, सौराष्ट में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। पूरी खबर पढ़ेंपश्चिम तट पर बढ़ने लगा तूफान का शोर
समुद्री चक्रवात बिपरजॉय जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। गुजरात के तटीय इलाकों को खली कराया जा रहा है। कच्छ में तूफान के चलते हजारों ट्रक फंस गए हैं और कंडला पोर्ट को बंद कर दिया गया है। कच्छ के तटीय इलाकों में धारा 144 लागू की गई है और निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। यहां शेल्टर होम बनाए जा रहे हैं। एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। कुछ टीमों को स्टैंड बॉय मोड पर रखा गया है। सरकार की पूरी कोशिश है कि चक्रवात से कम से कम स्तर पर जान-माल का नुकसान हो। पूरी खबर पढ़ेंकितना खतरनाक है आने वाला तूफान
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय खतरनाक रूप धारण कर चुका है। जैसे-जैसे यह तूफान आगे बढ़ रहा है, गुजरात में खतरा भी बढ़ता जा रहा है। तटीय इलाकों में इसका असर भी दिखने लगा है और समुद्र में उठ रहीं तेज लहरों ने राज्य प्रशासन को काफी हद तक डरा दिया है। लोगों को समुद्र तट के करीब न जाने की सलाह दी गई है और अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। आशंका है कि अरब सागर से आ रहा यह तूफान अगले दो दिनों में गुजरात में लैंडफान करेगा। पूरी खबर पढ़ेंविपक्ष पर हमलावर होगी BJP
राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग (एनसीबीसी) की रिपोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को विपक्ष को घेरने का मौका दे दिया है। दरअसल, एनसीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण लागू करने में उसे खामियां मिली हैं। इस रिपोर्ट के बाद भगवा पार्टी ने पश्चिम बंगाल, राजस्थान, बिहार एवं पंजाब सरकार पर हमला बोलने के लिए ओबीसी समुदाय के अपने शीर्ष मंत्रियों एवं नेताओं को मैदान में उतारने का फैसला किया है। बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस, बिहार में जद-यू, राजद, बंगाल में टीएमसी और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। पूरी खबर पढ़ेंकल से ज्यादा आज तपेगी दिल्ली
प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे दिल्ली-NCR (Delhi Weather) के लोगों के लिए थोड़ी मासूस करने वाली खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से कहा गया है कि दिल्ली और इसके आसपास के इलाके के लोगों को आज भी भीषण गर्मी का सामना करना होगा। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के मुताबिक, दिल्ली में 13 जून यानी आज तापमान (Maximum Temperature) बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इसके अलावा आज भी पूरे दिन लू (Heat wave) चलने की संभावना बनी हुई है। जबकि, एक दिन पहले यानी सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सयिस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ेंआज की ताजा खबर 13 जून 2023 LIVE: पश्चिम बंगाल के झड़प की कई घटनाएं सामने आईं
बंगाल के विभिन्न हिस्सों से सोमवार को झड़प की कई घटनाएं सामने आईं। अज्ञात उपद्रवियों ने विपक्षी नेताओं पर कथित तौर पर उस समय हमला किया, जब वे पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दासपुर (पश्चिम मेदिनीपुर), काकद्वीप (दक्षिण 24 परगना), रानीनगर (मुर्शिदाबाद), शक्तिनगर और बर्शुल (दोनों पूर्व बर्धमान में) और मिनाखान (उत्तर 24 परगना) में झड़प की सूचनाएं मिली थीं।न्यूयॉर्क के लॉकपोर्ट में 36 लोगों को ले जा रही नाव पलटी
अमेरिका में सोमवार को एक गुफा की यात्रा के दौरान 36 लोगों को ले जा रही एक नाव पलट गई। उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकलकर्मियों को नियाग्रा जलप्रपात से लगभग 20 मील उत्तर-पूर्व में 'लॉकपोर्ट केव टूर्स' पर सुबह साढ़े ग्यारह बजे बुलाया गया। पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "बचावकर्मी सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिये काम कर रहे हैं।"नशा युवाओं के लिए एक बड़ा खतरा : फारूक
नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि स्मार्टफोन का दुरुपयोग और नशा युवाओं के लिए एक बड़ा खतरा बनकर उभर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू और कश्मीर में युवा एक ही समय में असुरक्षा और बेरोजगारी से लड़ रहे हैं। लोकसभा सदस्य ने बड़गाम जिले के मागम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थों का इस्तेमाल बड़े स्तर पर हो रहा है। यह हम सभी के लिए चिंता का विषय होना चाहिये। ऐसी घटनाओं को रोकने की दिशा में पहला कदम हम सभी के चिंतन से शुरू होता है। जम्मू-कश्मीर में व्यापक बेरोजगारी व्याप्त है।"आज की ताजा खबर 13 जून 2023 LIVE: बांग्लादेश की पीएम ने ममता को भेजे आम
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उपहार के रूप में 600 किलोग्राम आम भेजे हैं। बांग्लादेश उप उच्चायोग के एक अधिकारी ने यहां कहा, ‘राजनयिक प्रयासों के तहत बनर्जी को ‘हिमसागर’ और ‘लंगड़ा’ किस्मों के आम भेजे गए हैं। पिछले साल भी हमने आम भेजे थे।’ हसीना ने पूर्वोत्तर के सभी मुख्यमंत्रियों को भी आम भेजे हैं। पिछले साल उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम के मुख्यमंत्रियों को उपहार के रूप में आम भेजे थे।आज की ताजा खबर 13 जून 2023 LIVE:पीएम मोदी 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को नई भर्ती हुए लगभग 70,000 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर वह लोगों को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री मोदी 13 जून को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। बयान के अनुसार नियुक्ति पत्र सरकार की ‘रोजगार मेला’पहल के तहत वितरित किए जाएंगे। मंगलवार को देशभर में 43 जगहों पर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इस पहल के तहत केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियां हो रही हैं।संसद से राष्ट्रपति भवन की ओर विपक्षी दलों का मार्च, राहुल गांधी बोले- ज्ञानेश कुमार नहीं, सरकार को बर्खास्त करना होगा
CJP Protest: दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं पर रोक, 24 घंटे तक रहेगी पाबंदी; छावनी में तब्दील हुई राजधानी
'युवाओं को उभरती प्रौद्योगिकियों के अनुरूप कौशल विकसित करने की जरूरत', PM मोदी ने क्यों कही यह बात
जंतर-मंतर की जगह अब कहां होंगे प्रदर्शन? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा नया विकल्प
दिल्ली में शनिवार को बंद जैसे हालात! CP में नहीं खुलेंगे रेस्त्रां, दुकानें और ऑफिस; वर्चुअल तरीके से काम करेंगे कोर्ट
© 2026 Times Horizon Private Limited
