LIVEताजा खबर: Taza Khabar, 12 जुलाई 2023 की बड़ी खबरें, धीरेंद्र शास्त्री की कथा में मची भगदड़, कई घायल

ताजा खबर: Taza Khabar, 12 जुलाई 2023 की बड़ी खबरें, धीरेंद्र शास्त्री की कथा में मची भगदड़, कई घायल
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 12 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में रहे, पढ़ें 12 जुलाई (बुधवार) की अहम खबरें और प्रमुख समाचार:- धीरेंद्र शास्त्री की कथा में उम्मीद से ज्यादा लोग पहुंच गए थे। लोगों को रोका भी गया, लेकिन वे बैरीकेटिंग तोड़ के आगे बढ़ गए। भगदड़ मचने के बाद कई लोग मैदान के बाहर नंगे तारों की चपेट में भी आ गए, जिससे वे घायल हो गए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की "छिटपुट" घटनाओं में लोगों की मौत होने से वह दुखी हैं। सब्जियों की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है। जून में सब्जियों की महंगाई दर -8.18 फीसदी से बढ़कर 0.93 फीसदी पर पहुंच गई है। एसडीएम ज्योति मौर्या के साथ अफेयर मामले में होमगार्ड के कमांडेंट मनीष दुबे पर कार्रवाई हो सकती है। वह सस्पेंड किए जा सकते हैं। बारिश एवं बाढ़ से हिमाचल प्रदेश में हालात अभी सुधरे नहीं है। कई नदियां उफान पर हैं। दिल्ली में यमुना खतरे के निशान को पार कर गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 जुलाई को फ्रांस की यात्रा पर होंगे।
पति ने सब्जी में तीन टमाटर डाल दिए, घर छोड़कर चली गई पत्नी
टमाटर के बढ़ते दामों ने लोगों की रसोई का बजट तो बिगड़ ही दिया है लेकिन यह महंगे टमाटर अब लोगों के पारिवारिक जीवन पर भी असर डाल रहा है ताजा मामला है शहडोल का जहां सब्जी में टमाटर डालने पर पत्नी नाराज होकर मायके चली गई, लगातार बढ़ती टमाटर की कीमतें न सिर्फ आम लोगों को प्राभवित किया है, बल्कि लोगो के पारिवारिक जीवन पर भी इसका सीधा असर हुआ है,
पढें पूरी खबरधीरेंद्र शास्त्री की कथा में मची भगदड़, कई लोग घायल
ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में चल रहे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान भगदड़ मचने की खबर है। बताया रहा है कि बाबा बागेश्वर के दरबार में लाखों लोग पहुंच गए, जिससे भगदड़ मच। इस दौरान कई श्रद्धालुओं के घायल होने की भी सूचना है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, भगदड़ के बाद धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार को भी रोकना पड़ा है।
पढ़ें पूरी खबरबंगाल पंचायत चुनाव: ममता बनर्जी बोलीं- 'लोगों की मौत से दुखी हूं''
पंचायत चुनाव पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पंचायत चुनाव खत्म हो गए हैं। यह चुनाव बैलेट बॉक्स के द्वारा होते हैं, यहां जो प्रीसाइडिंग ऑफिसर-काउंटिंग एजेंट होते हैं इन्हें पहले से ट्रेनिंग दी जाती है लेकिन इसके लिए भी हम ज़िम्मेदार हैं विपक्ष नहीं? तृणमूल कांग्रेस के कई सीटों पर मतदान नहीं हो पाए लेकिन इसके लिए हमने हमारे कार्यकर्ताओं-नेताओं को किसी प्रकार का विरोध या प्रदर्शन नहीं करने के निर्देश दिए।
पढ़ें पूरी खबरपीएम मोदी के फ्रांस दौरे पर क्या-क्या होगा, किन सौदों पर होंगे हस्ताक्षर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 से 16 जुलाई के बीच तीन दिवसीय फ्रांस दौरे पर रहेंगे। वह 14 जुलाई को फ्रांस के बैलिस्ट दिवस समरोह में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। इस समारोह में भारतीय सेना के तीनों अंगों की टुकड़ी भी हिस्सा लेगी। खास बात यह है कि पीएम मोदी का यह दौरा उनके अमेरिका की स्टेट विजिट के ठीक बाद हो रहा है। ऐसे में इसे बेहद खास माना जा रहा है।
पढ़ें पूरी खबरभगवान हनुमान होंगे एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आधिकारिक मैस्कट
थाईलैंड के बैंकॉक में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स 2023 (Asian Athletics Championships 2023) का आयोजन होने जा रहा है। इसकी शुरुआत बुधवार से होगी। इसी बीच खबर आई है कि इन खेलों के आधिकारिक शुभंकर (Mascot) का अनावरण भी हो गया है। दिलचस्प बात ये है कि ये शुभंकर भगवान हनुमान हैं।
पढ़ें पूरी खबरयूक्रेन के साथ अनाज समझौते से पीछे हटेगा रूस
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दुनिया पर एक बार फिर से खाद्य संकट छा सकता है। आशंका जताई जा रही है कि यूक्रेन के साथ हुए अनाज समझौते से रूस पीछे हटने की तैयारी कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो दुनिया की एक बड़ी आबादी में खाद्य की कमी हो सकती है और भुखमरी का खतरा बढ़ सकता है।
पढें पूरी खबरसचिन-सीमा लव स्टोरी पर सपा सांसद हसन बोले- क्या है ये लव जिहाद या हनी ट्रैप?
नोएडा में पाकिस्तानी से आई महिला सीमा और सचिन की अजब प्रेम की गजब कहानी के खासे चर्चे हैं, बताते हैं कि इस मामले में अब राजनीति का भी दखल हो गया है, इस मामले पर सपा सांसद एसटी हसन (SP MP ST Hassan) ने अपनी बात रखी है और उन्होंने लव जिहाद का शोर मचाने वालों से सवाल किया है।
पढ़ें पूरी खबर4 सालों में 30% बढ़ी विदेश मंत्री जयशंकर की संपत्ति
विदेश मंत्री एस जयशंकर की संपत्ति के बारे में जानकारी सामने आई है। बीते चार सालों में विदेश मंत्री और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 29.4 फीसदी बढ़ी है। विदेश मंत्री बीते चार सालों से राज्यसभा के सदस्य हैं। इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली के वसंत विहार में एक मकान खरीदा है। जयशंकर की संपत्ति के बारे में यह जानकारी उनके हलफनामे के जरिए सामने आई है।
पढ़ें पूरी खबरTomato Price: एक्शन में आई केंद्र सरकार
टमाटर की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार एक्शन में आ गई है। केंद्र ने बुधवार को सहकारी समितियों नेफेड और राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) को आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने का निर्देश दिया। आम लोगों को राहत देने के लिए प्रमुख उपभोक्ता केंद्रों पर घटी दरों के साथ टमाटर वितरित किए जाएंगे। पिछले एक महीने में टमाटर की खुदरा कीमतों तेजी से बढ़ी हैं।
पढ़ें पूरी खबरपत्नी का जेल-बेल का खेल
गुजरात के मेहसाणा में एक महिला ने अपने पति को 10 साल में 7 बार घरेलू झगड़ों के लिए गिरफ्तार करवाया। दिलचस्प बात यह है कि हर गिरफ्तारी के कुछ महीने बाद वह गारंटर के रूप में खड़ी होती थी और उसे जमानत भी दिला देती थी! यह जोड़ा हमेशा झगड़ों, अलगावों और पुनर्मिलन की इस गंदी कहानी में उलझा हुआ था।
पूरी खबर पढ़ेंसोनिया गांधी के साथ रह रहे राहुल गांधी के नए ठिकाने की तलाश खत्म ?
मोदी सरनेम के अवमानना के मामले में संसद सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी को अपना 12 तुगलक लेन का बंगला खाली करना पड़ा था। अहमदाबाद हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिलने के बाद राहुल गांधी को पता है कि कानूनी लड़ाई लंबी है। ऐसे में राहुल ने दिल्ली में ही नए घर की तलाश पूरी कर ली है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और उसके बाद केरल की राज्यपाल रहीं स्वर्गीय शीला दीक्षित के निजामुद्दीन ईस्ट स्थिति निजी मकान में राहुल शिफ्ट होंगे।
पूरी खबर पढ़ेंSDM ज्योति मौर्या के साथ अफेयर मामले में मनीष दुबे पर बड़ी कार्रवाई, होमगार्ड कमांडेंट पद से हुए सस्पेंड
एसडीएम ज्योति मौर्या के साथ अफेयर मामले में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर बड़ा एक्शन हो गया है। उन्हें निलंबित कर दिया गया है। ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या लगातार मनीष दुबे पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगा रहे थे। सूत्रों का कहना है कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। आलोक के आरोपों की जांच होने के बाद मनीष पर यह कार्रवाई हुई है। आलोक ने अपनी पत्नी एवं मनीष पर अपनी हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।
पूरी खबर पढ़ेंआगरा में पहली बार ट्रैक पर दौड़ी Metro, नजारा देख हैरान हुए लोग, जानिए इसकी खासियतें
ताजनगरी आगरा के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा जब पहली बार मेट्रो नए ट्रैक पर दौड़ी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आगरा मेट्रो की पहली टेस्टिंग की जिसे देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई। मेट्रो का ट्रायल आगरा मेट्रो डिपो के रैंप एरिया से ताज ईस्ट गेट स्टेशन तक लगभग 3 किमी तक फैले गिट्टी रहित ट्रैक पर किया गया जो पूरी तरह सफल रहा। जब लोगों ने आगरा मेट्रो परियोजना का पहला ट्रायल रन देखा तो आश्चर्यचकित रह गए।
पूरी खबर पढ़ेंभारत आए 36 राफेल से कितना अलग है Rafale M, जानिए समंदर में कैसे बढ़ेगी नौसेना की ताकत
नौसेना के लिए फ्रांस से जो राफेल खरीद रहा है उसका नाम राफेल M है। बताया जा रहा है कि राफेल का यह वर्जन भारत आए 36 राफेल से थोड़ा अलग है। दोनों के नाम एक जैसे हैं फिर भी नौसेना वाले राफेल की कुछ खासियतें हैं जो वायु सेना वाले राफेल से उसे अलग करती हैं।
पूरी खबर पढ़ेंअमरनाथ यात्रा में पहुंचे दो अमेरिकी, कहा- भोलेनाथ के दर्शन का 40 साल पुराना सपना हुआ पूरा
मानसून की भारी बारिश के बीच श्रद्धालु पूरे जोश के साथ अमरनाथ की पवित्र यात्रा में जुटे हुए हैं। विदेशों से भी लोग अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। दो अमेरिकी नागरिकों के कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र यात्रा करने का 40 साल पुराना सपना भी पूरा हो गया।
पूरी खबर पढ़ेंविपक्ष की महाबैठक से पहले सोनिया गांधी का कदम, डिनर पार्टी बुलाई, केजरीवाल को भी मिला न्योता
विपक्ष की अगली बैठक से पहले यूपीए समन्वयक सोनिया गांधी ने विपक्षी दलों को डिनर पर आमंत्रित किया है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। बीजेपी के खिलाफ 2024 चुनाव में मजबूत विपक्ष की कवायद के तहत डिनर पार्टी आयोजित की जा रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में भाग लेंगे। पूरी
खबर पढ़ेंकौन हैं अमोघ लीला दास, विवेकानंद-रामकृष्ण परमहंस पर टिप्पणी के बाद ISCON ने किया बैन
इस्कॉन से जुड़े भिक्षु अमोघ लीला दास ने कहा कि कोई भी पवित्र शख्स या दैवीय इंसान किसी बेजुबां के मांस का भक्षण नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अगर स्वामी विवेकानंद होते तो उनसे इस विषय पर सवाल जरूर करते।
पूरी खबर पढ़ेंऐसे बच सकती थी इंदिरा गांधी की जान, उनके शरीर से गोलियां निकालने वाले डॉक्टर वेणुगोपाल ने याद किया वो मंजर
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में 31 अक्टूबर 1984 की सुबह नए निदेशक कार्यभार संभालने वाले थे कि अचानक जो घटा, उसकी किसी ने सपने में भी कल्पना नहीं की थी। श्रीमती इंदिरा गांधी का ऑपरेशन कर उनके शरीर से गोलियां निकालने वाले डॉ पी वेणुगोपाल आज भी उस खौफनाक दिन को भूल नहीं पाए हैं।
पूरी खबर पढ़ेंअतीक-अशरफ हत्याकांड में SIT ने तैयार की चार्जशीट, अब खुलेगा राज
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्याकांड की जाच कर रही एसआईटी ने चार्जशीट तैयार कर ली है। एसआईटी ने मौके पर मौजूद लोगो के बयान, तीनो आरोपियों से पूछताछ, केस से संबंधित तथ्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार्जशीट तैयार की है।
पूरी खबर पढ़ेंUCC का अनोखा समर्थन, केंद्रीय मंत्री ने हरिद्वार में भरा गंगाजल, शुरू की कांवड़ यात्रा
समान नागरिक संहिता की चर्चा देश भर में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई सभाओं में इस पर कानून बनाने की बात कर चुके हैं। इसके लिए लोगों से राय भी मांग जा रही है। दूसरी ओर केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री संजीव बालियान ने यूसीसी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अनोखा रास्ता अपनाया है।
पूरी खबर पढ़ें