BRICS Summit 2026 (12 सितंबर की ताजा खबरें): ब्रिक्स समिट की आधिकारिक शुरुआत, PM मोदी ने पेश किया नई दिल्ली घोषणा-पत्र, सर्वसम्मति से हुआ पारित
BRICS Summit 2026 (12 September 2026 की ताजा खबरें) : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) की औपचारिक शुरुआत हुई। आपको बता दें कि भारत शनिवार और रविवार (12-13 सितंबर) को 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
BRICS Summit 2026 (12 सितंबर की ताजा खबरें): ब्रिक्स समिट की आधिकारिक शुरुआत, PM मोदी ने पेश किया नई दिल्ली घोषणा-पत्र, सर्वसम्मति से हुआ पारित
विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, इस वर्ष भारत की BRICS अध्यक्षता की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” यानी लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “Humanity First” की भावना पर आधारित जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।
भारत की अध्यक्षता में इस वर्ष अब तक देश के 25 से अधिक शहरों में 350 से ज्यादा बैठकें और उच्चस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य BRICS की रणनीतिक साझेदारी को तीन प्रमुख स्तंभों- राजनीतिक एवं सुरक्षा, आर्थिक एवं वित्तीय तथा सांस्कृतिक एवं जन-जन के बीच संपर्क के तहत और मजबूत करना है।
BRICS Summit: ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद की अहम मुलाकात
BRICS New Delhi Declaration: बढ़ते तनाव के बीच शांति के लिए मिलकर काम करेंगे BRICS देश, बातचीत और कूटनीति पर जोर
BRICS देशों ने जारी संघर्षों और दुनिया में बढ़ते सैन्य खर्च पर भी चिंता जताई। कहा गया कि बढ़ता सैन्य खर्च विकासशील देशों के लिए विकास संबंधी वित्तपोषण को प्रभावित कर सकता है।
घोषणा-पत्र में सतत विकास, भुखमरी और गरीबी उन्मूलन तथा जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए बहुपक्षीय दृष्टिकोण को समर्थन दिया गया।
BRICS Summit: शी जिनपिंग ने मिडिल ईस्ट युद्ध में शांति की पहल का दिया संकेत, बोले- BRICS बने 'शांतिदूत'
सरकारी प्रसारक CCTV के अनुसार, जिनपिंग ने कहा कि चीन इस भूमिका में अन्य BRICS सदस्यों के साथ मिलकर काम करेगा, क्योंकि यह युद्ध अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साझा हितों के अनुरूप नहीं है।
शी जिनपिंग ने यह भी कहा कि अगले साल चीन BRICS की अध्यक्षता संभालेगा और 19वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
BRICS Summit: PM मोदी ने जारी किए BRICS की याद में दो डाक टिकट, 20 साल के सफर को किया याद
BRICS Summit: PM मोदी ने पेश किया नई दिल्ली घोषणा-पत्र, बोले- 'किसी सदस्य ने आपत्ति नहीं जताई', सर्वसम्मति से हुआ पारित
BRICS Summit: PM मोदी का बड़ा संदेश- 'अगर भविष्य साझा है तो उसे आकार देने का अधिकार भी साझा होना चाहिए'
पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस दिशा में नेतृत्व करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत की मेजबानी में हो रहे इस BRICS शिखर सम्मेलन का संदेश स्पष्ट होना चाहिए- अगर हमारा भविष्य साझा है, तो उसे आकार देने का अधिकार भी साझा होना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने 'BRICS@20' के संकल्प को रेखांकित करते हुए कहा- “आवाज से प्रभाव की ओर, विशेषाधिकार से साझेदारी की ओर” बढ़ना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
'हम किसी के विरुद्ध नहीं...', ब्रिक्स समिट में बोले PM मोदी
BRICS 2026: PM मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का किया स्वागत
भारत की बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, सुबह 4 बजे तक चली बातचीत के बाद संयुक्त घोषणापत्र पर बनी सहमति
दरअसल, संयुक्त बयान को लेकर ब्रिक्स देशों के बीच कई संवेदनशील और विवादित मुद्दों पर मतभेद थे। अलग-अलग देशों के अपने रणनीतिक और भू-राजनीतिक हित होने के कारण बातचीत लंबी खिंची। ऐसे में भारत ने लगातार सभी पक्षों के साथ बातचीत कर उनके बीच सहमति बनाने की कोशिश की।
लालबागचा राजा के 'प्रसाद' के कचरे से मुंबई के सरकारी अस्पतालों को मिलेगी बिजली
नगर निकाय ने यह पहल ’लालबागचा राजा मंडल’ के साथ मिलकर शुरू की है। यह शहर के सबसे लोकप्रिय गणपति पंडालों में से एक है, जहां 11 दिन के त्योहार के दौरान मशहूर हस्तियों समेत बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बीएमसी का अनुमान है कि 14 सितंबर से शुरू होने वाले 11 दिन के गणेश उत्सव के दौरान मंडल में रोज़ाना लगभग आठ से 10 मीट्रिक टन जैविक कचरा निकलेगा। अलग-अलग किए गए कचरे को उसके स्रोत से इकट्ठा किया जाएगा और विशेष वाहनों से नायर, कस्तूरबा, जीटीबी तथा सायन अस्पतालों में बने बायोमेथेनेशन संयंत्र तक ले जाया जाएगा। इन संयंत्रों में हर दिन लगभग दो मीट्रिक टन कचरा निपटाने की क्षमता है।
