LIVE

Aaj Ki Taza Khabar: '21 सितंबर तक अमेरिका लौटें', H-1B वीजा वाले कर्मचारियों को माइक्रोसॉफ्ट की एडवाइजरी

Aaj Ki Taza Khabar 12 Sep 2025: खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम होने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात का दौरा करेंगे। वहीं वो कई बड़े प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे। इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट में रॉबर्ट वाड्रा की सुनवाई होगी। दरभंगा से बेंगलुरु के लिए स्पाइसजेट की सीधी उड़ान आज से शुरू होने वाली है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मुंबई के इंदिरा डाक पर बने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (एमआइसीटी) का उद्घाटन करेंगे। यह टर्मिनल समुद्री यात्रा करने वालों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए बनाया गया है।

Piyush KumarUpdated Sep 20, 2025, 18:51 IST
Follow on Google News
Aaj Ki Taza Khabar

Aaj Ki Taza Khabar: '21 सितंबर तक अमेरिका लौटें', H-1B वीजा वाले कर्मचारियों को माइक्रोसॉफ्ट की एडवाइजरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए जिससे H1-B वीजा के लिए आवेदन शुल्क बढ़कर 100000 अमेरिकी डॉलर हो जाएगा। इस कदम का अमेरिका में वर्क वीजा पर काम कर रहे भारतीय कर्मचारियों पर गहरा असर पड़ सकता है। एच-1बी वीजा कार्यक्रम उन विदेशियों के लिए होता है जो अमेरिका में विशेष व्यवसायों खासकर प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कार्यरत हैं।

SEPT 20, 2025 18:51 IST

कब शुरू होगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन?

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए शिलफाटा और घनसोली के बीच 4.88 किलोमीटर लंबी सुरंग की खुदाई का कार्य रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में शनिवार सुबह पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन का पहला खंड 2027 में शुरू हो जाएगा।
SEPT 20, 2025 18:50 IST

EC ‘वोट चोरी’ के बारे में कर्नाटक सरकार की CID ​​को नहीं दे रहा जानकारी: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाया कि वह राज्य में कथित ‘वोट चोरी’ के संबंध में कर्नाटक सरकार की सीआईडी ​​द्वारा मांगी गई जानकारी को उपलब्ध नहीं करा रहा है।
SEPT 20, 2025 17:05 IST

रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर बोला धावा; तीन की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने शनिवार तड़के यूक्रेन के विभिन्न क्षेत्रों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि हमले निप्रॉपेट्रोस, मायकोलाइव, चेर्निहाइव, जापोरिजिया, पोल्टावा, कीव, ओडेसा, सुमी और खार्किव सहित नौ क्षेत्रों में हुए।
SEPT 20, 2025 16:22 IST

जम्मू: किश्तवाड़ में ग्राम रक्षक ने गोली मारकर जान दी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार सुबह एक ग्राम रक्षक कर्मी ने अपनी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।अधिकारियों ने बताया कि घटना कुन्तवाड़ा क्षेत्र के अकरा गांव स्थित उसके आवास पर हुई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय टेक चंद के रूप में हुई है। एक सूत्र ने बताया कि टेकचंद बीते कुछ दिनों से व्यथित था क्योंकि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी लापता हो गई थी और स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि वह अपने ही समुदाय के एक युवक के साथ घर से भाग गई।
SEPT 20, 2025 15:14 IST

H-1B visa को लेकर माइक्रोसॉफ्ट ने जारी की एडवाइजरी

H-1B visa: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा में बदलाव और नियोक्ताओं पर $100,000 फीस लगाने के बाद माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, मेटा और जेपी मॉर्गन ने कर्मचारियों को अमेरिका में रहने और विदेश यात्रा से बचने की सलाह दी है। जो कर्मचारी अमेरिका से बाहर हैं, उन्हें 21 सितंबर की समय सीमा से पहले लौटने को कहा गया है।
SEPT 20, 2025 06:32 IST

पीएम मोदी आज करेंगे मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मुंबई के इंदिरा डाक पर बने मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (एमआइसीटी) का उद्घाटन करेंगे। यह टर्मिनल समुद्री यात्रा करने वालों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए बनाया गया है। एमआइसीटी भारत का सबसे बड़ा विश्व स्तरीय क्रूज टर्मिनल है। इसकी प्रथम दो मंजिलों (जी- प्लस 1) पर 207000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैले 72 चेक-इन और इमिग्रेशन काउंटर हैं।
SEPT 20, 2025 06:30 IST

ट्रंप ने H1-B वीजा पर बढ़ाया आवेदन शुल्क

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए जिससे H1-B वीजा के लिए आवेदन शुल्क बढ़कर 100000 अमेरिकी डॉलर हो जाएगा। इस कदम का अमेरिका में वर्क वीजा पर काम कर रहे भारतीय कर्मचारियों पर गहरा असर पड़ सकता है। एच-1बी वीजा कार्यक्रम उन विदेशियों के लिए होता है जो अमेरिका में विशेष व्यवसायों खासकर प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कार्यरत हैं।