12 अक्टूबर-2024 हिंदी न्यूज़: 17 अक्टूबर को पंचकुला में होगा BJP सरकार का शपथ ग्रहण समारोह; पाकिस्तानी ड्रोन से हो रही थी हेरोइन और हथियारों की सप्लाई, BSF ने मंसूबों को किया नाकाम
12 अक्टूबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: 17 अक्टूबर को पंचकुला में होगा BJP सरकार का शपथ ग्रहण समारोह। पंजाब के फिरोजपुर में BSF ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है, जो करीब 500 ग्राम हेरोइन, एक पिस्टल की मैगजीन लेकर भारत आ रहा था। हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली हार को कांग्रेस पचाने को तैयार नहीं दिख रही है। कांग्रेस ने 20 विधानसभा सीटों पर रिकाउंटिंग की मांग की है जिसमें होडल, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद एनआईटी सीट भी शामिल हैं। इन सीटों में नारनौल, करनाल, डबवाली, रेवाड़ी, होडल (एससी), काल्का, पानीपत शहर, इंद्री, बडखल, फरीदाबाद एनआईटी, नालवा, रानिया, पटौदी (एससी), पलवल, बल्लभगढ़, बरवाला, उचाना कलां, घरौंडा, कोसली और बादशाहपुर सीटें शामिल हैं। कांग्रेस ने इन सीटों पर दोबारा मतगणना की मांग की है। कल चेन्नई डिवीजन के कवराईपेट्टई में ट्रेन नंबर 12578 मैसूरु-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण ट्रेन नंबर 12077 डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-विजयवाड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12078 विजयवाड़ा-डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल जन शताब्दी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। आईडीएफ ने कहा कि लेबनान से ड्रोन हमले में हर्ज़लिया की इमारत को निशाना बनाया गया, कोई हताहत नहीं इजराइली रक्षा बलों का कहना है कि लेबनान से 2 ड्रोन दागे जाने के बाद हर्ज़लिया के मध्य शहर में एक इमारत को निशाना बनाया गया। किसी के घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है. सेना का कहना है कि ड्रोनों पर उसी समय से नजर रखी जाने लगी थी जब वे सीमा पार कर रहे थे और लड़ाकू विमानों ने उनमें से एक को मार गिराया.यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि दूसरे ड्रोन को क्यों नहीं रोका जा सका।
12 अक्टूबर-2024 हिंदी न्यूज़: 17 अक्टूबर को पंचकुला में होगा BJP सरकार का शपथ ग्रहण समारोह; पाकिस्तानी ड्रोन से हो रही थी हेरोइन और हथियारों की सप्लाई, BSF ने मंसूबों को किया नाकाम
