Aaj Ki Taza Khabar: दिल्ली धमाके में घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी...जानिए आज की अहम खबरें
Aaj Ki Taza Khabar 12 Nov 2025: भारत में नवनियुक्त अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को कार्यभार संभालते ही भारत से मजबूत संबंधों की उम्मीद जताई और इस अवसर के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार व्यक्त किया। X पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, भारत में नए अमेरिकी राजदूत बनने के लिए मैं बहुत उत्सुक हूं। गोर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान, ट्रंप ने कहा कि वह गोर को नई दिल्ली के साथ रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिका के शानदार संबंधों को और गहरा करने का दायित्व सौंप रहे हैं। वहीं, निठारी हत्याकांड का आरोपी सुरेंद्र कोली दो साल से गौतमबुद्ध नगर की लुक्सर जेल में बंद है और सुप्रीम कोर्ट द्वारा उसे बरी किए जाने के बाद कोली को बुधवार को जेल से रिहा किया जा सकता है। जेल अधीक्षक बृजेश सिंह ने यह जानकारी दी। उधर, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को बुधवार सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, क्योंकि परिवार ने उन्हें इलाज के लिए घर ले जाने का फैसला किया था। उनके इलाज कर रहे डॉक्टर ने पीटीआई को यह जानकारी दी। जानिए देश और दुनिया की अहम खबरें।
Aaj Ki Taza Khabar: दिल्ली धमाके में घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी...जानिए आज की अहम खबरें
दिल्ली कार विस्फोट के बाद अमित शाह का गुजरात दौरा रद्द
बंगाल के मुर्शिदाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट, बच्ची की मौत; छह लोग घायल
गुजरात: दवा फैक्टरी के बॉयलर में विस्फोट, दो कर्मचारियों की मौत, 20 घायल
डॉ. मुजम्मिल ने लालकिला क्षेत्र की कई बार टोह ली थी
पुलिस ने जम्मू कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैले आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर लगभग 2,500 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर जब्त किया।
विस्फोट स्थल से करीब 40 नमूने एकत्र करने वाली फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के अनुसार, प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि विस्फोटकों में से एक नमूना अमोनियम नाइट्रेट लगता है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि डॉ. मुजम्मिल के मोबाइल फोन से प्राप्त ‘डंप डेटा’ के विश्लेषण से पता चला है कि जनवरी के पहले सप्ताह में लाल किला क्षेत्र में और उसके आसपास उसकी बार-बार उपस्थिति थी।
दिल्ली धमाके में घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी भूटान की दो दिवसीय यात्रा के बाद नई दिल्ली लौटे
फरीदाबाद का कार डीलर हिरासत में
मेरी वापसी की प्रमुख शर्त ‘सहभागितापूर्ण लोकतंत्र’ की बहाली है- शेख हसीना
पुलिस ने प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी सदस्यों से जुड़े स्थानों पर छापे मारे
तुर्किये का कार्गो विमान हादसे का शिकार, सभी 20 कर्मियों की मौत
विमान दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
