LIVE

आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 11 सितंबर 2023 की बड़ी खबरें: 24 घंटे में भी नहीं ठीक हुआ जस्टिन ट्रूडो का विमान, विराट ने तोड़ा तेंदुलकर का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड

आलोक कुमार रावUpdated Sep 12, 2023, 07:03 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 11 सितंबर 2023 की बड़ी खबरें

आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 11 सितंबर 2023 की बड़ी खबरें: 24 घंटे में भी नहीं ठीक हुआ जस्टिन ट्रूडो का विमान, विराट ने तोड़ा तेंदुलकर का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 11 सितंबर और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 11 सितंबर (सोमवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : कनाडाई पीएम के विमान में आई खराबी 24 घंटे बाद भी दूर न होने पर कनाडा से दूसरे विमान को बुलाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जस्टिन ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल को भारत से वापस लाने के लिए विमान CFC002 भारत के लिए रवाना हो चुका है। एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं, बताया जा रहा है कि स्पाइसजेट को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कड़ी फटकार लगाई है, शीर्ष अदालत ने स्पाइसजेट को स्विट्जरलैंड की क्रेडिट सुईस को 1.5 मिलियन डॉलर का बकाया चुकाने का आदेश दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि- प्रदेश में नई बनने वाली हर सड़क की 5 साल की हो गारंटी, सड़क खराब हुई तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण, मुख्यमंत्री ने की खराब सड़कों के सुधार कार्यों विभागीय समीक्षा की।

SEPT 11, 2023 22:34 IST

चुनाव से पहले राजस्थान में बढ़ी BJP की टेंशन, गहलोत के समर्थन में उतरे पायलट

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने अपराध के मामलों में तेजी से कार्रवाई की है, उन्होंने मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाया कि वह सत्ता पाने के लिए लोगों को ध्यान भटकाती है और उन्हें गुमराह करती है, पढें पूरी खबर
SEPT 11, 2023 22:12 IST

24 घंटे में भी नहीं ठीक हुआ जस्टिन ट्रूडो का विमान

कनाडाई पीएम के विमान में आई खराबी 24 घंटे बाद भी दूर न होने पर कनाडा से दूसरे विमान को बुलाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जस्टिन ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल को भारत से वापस लाने के लिए विमान CFC002 भारत के लिए रवाना हो चुका है। पढ़ें पूरी खब
SEPT 11, 2023 19:55 IST

एयरलाइन कंपनी SpiceJet की बढ़ी मुश्किलें

क्रेडिट सुईस मामले में स्पाइसजेट की मुश्किलें बढ़ गई है, सुप्रीम कोर्ट ने एयरलाइन को 15 सितंबर तक 1.5 मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है। पढें पूरी खबर
SEPT 11, 2023 18:15 IST

सुप्रीम कोर्ट में 'आवारा कुत्तों के मुद्दे' पर जताई गई गंभीर चिंता

आवारा कुत्तों के काटने (Stray Dog Bite) की घटनाओं की बढ़ती संख्या पर सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी चिंता व्यक्त की है, मामला दरअसल ये है कि सुप्रीम कोर्ट में एक वकील कोर्ट रूम में पेश हुए और उनके हाथ में पट्टी लगी थी उसे देखकर चीफ जस्टिस (CJI DY Chandrachud) बोले क्या हुआ? पढें पूरी खबर
SEPT 11, 2023 18:14 IST

Roads in UP: सीएम योगी बोले-यूपी में नई बनने वाली हर सड़क की 5 साल की हो गारंटी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि- प्रदेश में नई बनने वाली हर सड़क की 5 साल की हो गारंटी, सड़क खराब हुई तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण, मुख्यमंत्री ने की खराब सड़कों के सुधार कार्यों विभागीय समीक्षा की। पढें पूरी खबर
SEPT 11, 2023 17:44 IST

खून से सनी लाश, स्टोर रूम में आरोपी...और एक कोठी की डील

एडा के सेक्टर 30 स्थित D-40 कोठी में रविवार शाम सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेणु सिन्हा का शव बाथरूम में संदिग्ध हालात में मिला था। उनके सिर पर चोट के निशान थे और पूरा शरीर खून से लथपथ था। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला वकील के पति को गिरफ्तार कर लिया है, पढ़ें पूरी खबर
SEPT 11, 2023 16:38 IST

सीएम बघेल ने नगरी-सिहावा में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति और विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। पढ़ें पूरी खबर
SEPT 11, 2023 16:05 IST

मुंबई-गुवाहाटी IndiGo फ्लाइट में महिला यात्री से छेड़छाड़, FIR दर्ज

मुंबई-गुवाहाटी इंडिगो फ्लाइट में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी, पढ़ें पूरी खबर
SEPT 11, 2023 15:47 IST

IND vs PAK Today Match: कोलंबो में फिर शुरू हुई बारिश, मैदान में लगाए गए कवर

भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला रिजर्व डे पर खेला जाएगा। कोलंबो में एक बार फिर बारिश शुरू हो चुकी है। ऐसे में यह महामुकाबला तय समय पर शुरू होने की संभावना न के बराबर है। यहां जानिए कोलंबो में आज कैसा है मौसम का हाल, पढ़ें पूरी खबर
SEPT 11, 2023 14:58 IST

दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर लगा बैन

दिल्ली सरकार ने पिछले साल की तरह इस साल भी दिवाली के मौके पर राजधानी में पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक राजधानी में पटाखों के निर्माण ,भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह बैन रहेगा। दिल्ली पुलिस को जारी निर्देश में किसी को भी पटाखे संबंधित लाइसेंस नहीं दिए जाने की बात कही गई है। राजधानी के प्रदूषण को देखते हुए पिछले साल भी दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा था।
SEPT 11, 2023 14:27 IST

आज की ताजा खबर LIVE: पाकिस्तान में बम विस्फोट, आठ घायल

पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को एक अस्पताल परिसर के पास सुरक्षा बलों के एक वाहन को निशाना बनाकर बम विस्फोट किया गया, जिसमें अर्धसैनिक बलों के पांच जवान सहित आठ लोग घायल हो गये। अधिकारी ने बताया कि यह हमला वारसाक रोड पर स्थित प्राइम हॉस्पिटल के सामने फ्रंटियर कोर (एफसी) के कर्मियों पर हुआ।
SEPT 11, 2023 12:20 IST

आज की ताजा खबर 11 सितंबर 2023 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब के युवराज से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल-सऊद से कई मुद्दों पर व्यापक बातचीत की। इस बातचीत के दौरान द्विपक्षीय व्यापार और रक्षा संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। जी20 शिखर सम्मेलन की समाप्ति के बाद बिन सलमान इस समय भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।वार्ता से पहले सऊदी अरब के युवराज का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया।
SEPT 11, 2023 11:08 IST

चांडी ओमन ने पुतुप्पली के विधायक के तौर पर शपथ ली

कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों के गठबंधन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के चांडी ओमन ने सोमवार को विधायक के रूप में शपथ ली। चांडी ओमन ने पांच सितंबर को हुए उपचुनाव में ऐतिहासिक मतों के अंतर से पार्टी के गढ़ पुतुप्पली सीट को बरकरार रखा। यह सीट उनके पिता एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी के निधन से खाली हुई थी।
SEPT 11, 2023 10:01 IST

11 सितंबर : आतंकवादी हमले से अमेरिका का सीना छलनी

इतिहास में 11 सितंबर का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के सीने पर इस दिन हुए घातक आतंकी हमले ने एक ऐसा जख्म दिया, जिसकी टीस रहती दुनिया तक कायम रहेगी। साल 2001 में 11 सितंबर के दिन आतंकवादियों ने यात्री विमानों का अपहरण कर अमेरिका के विश्व प्रसिद्ध वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन मुख्यालय को निशाना बनाया। इसे अमेरिका के इतिहास के सबसे बड़े आतंकी हमले के तौर पर देखा जाता है।
SEPT 11, 2023 09:20 IST

आज की ताजा खबर 11 सितंबर 2023 LIVE: संयुक्त घोषणापत्र भारत की कूटनीतिक जीत

जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए दुनिया भर में भारत की प्रशंसा हो रही है। खासकर दिल्ली घोषणापत्र पर सदस्य देशों की आम सहमति को मोदी सरकार के एक बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। इस सम्मेलन पर रूस-यूक्रेन युद्ध की छाया थी और पश्चिमी देश इस बात का संकेत दे चुके थे कि संयुक्त घोषणापत्र में वह रूस के खिलाफ सख्त तेवर एवं कड़े शब्दों का इस्तेमाल करेंगे लेकिन भारत की कूटनीति एवं सदस्य देशों में उसकी पकड़ ने असंभव कार्य को संभव कर दिखाया।
SEPT 11, 2023 08:30 IST

तमिलनाडु : सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत

तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में सोमवार सुबह एक लॉरी ने सड़क पर खड़ी एक वैन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी चपेट में आए कम से कम सात लोगों की कुचलकर मौत हो गई।अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त पीड़ित सड़क किनारे बैठे थे। उन्होंने कहा कि पीड़ित वैन से सफर कर रहे थे और वाहन में आई खराबी के कारण वह सड़क किनारे बैठकर उसे ठीक किए जाने का इंतजार कर रहे थे।
SEPT 11, 2023 08:14 IST

ओडिशा : परिवार के तीन लोगों ने खाया ‘जहर'

ओडिशा के बारगढ़ जिले में रविवार को एक परिवार के तीन सदस्यों ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे भाई-बहन की मौत हो गई जबकि उनकी मां अस्पताल में उपचाराधीन है। यह घटना ‘विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस’ पर सोहेला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत मास्टरपाड़ा में हुई।
SEPT 11, 2023 07:36 IST

आज की ताजा खबर 11 सितंबर 2023 LIVE: पटना में युवक की गोली मारकर हत्या

पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। राजधानी में आए दिन अपराध की घटनाएं हो रही हैं। अब पटना के पाटलिपुत्र इलाके में रविवार रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक मैनपुरा का रहने वाला है जिसका नाम राज रोशन है।
SEPT 11, 2023 06:58 IST

थरूर ने सरकार की तारीफ की

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जी20 के संयुक्त घोषणापत्र पर समूह के सदस्य देशों के बीच आम सहमति बनाने के लिए भारत सरकार की तारीफ की है। थरूर ने भारत के लिए इसे एक कूटनीतिक जीत करार दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ खास बातचीत में थरूर ने कहा कि जाहिर तौर पर दिल्ली घोषणापत्र भारत के लिए एक कूटनीतिक जीत है। यह एक शानदार उपलब्धि है क्योंकि जी-20 समिट के शुरू होने तक इस तरह की अटकलें लग रही थीं कि शायद संयुक्त घोषणापत्र पर सदस्य देशों के बीच आम सहमति नहीं बन पाए।
SEPT 11, 2023 06:31 IST

आज की ताजा खबर 11 सितंबर 2023 LIVE:जी-20 आयोजन की योगी ने की सराहना

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई जी20 सम्मेलन अपने लक्षित उद्देश्यों की प्राप्ति की दिशा में मजबूती के साथ आगे बढ़ चली है और यह ‘एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब, एक भविष्य’ की भावना की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगी।