LIVE

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की बड़ी जीत, 228 रन से रौंदा

शेखर झाUpdated Sep 12, 2023, 10:41 IST
Follow on Google News
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की बड़ी जीत, 228 रन से रौंदा

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की बड़ी जीत, 228 रन से रौंदा

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल के शतकीय पारी और कुलदीप की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया। एशिया कप में पाकिस्तान की यह पहली हार है, जबकि भारत की यह दूसरी जीत है। इसी जीत के टीम इंडिया एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले के पॉइंट टेबल में 2 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है, जबकि पाकिस्तान 2 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। बारिश के कारण रिजर्व डे का मुकाबला करीब डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ। टीम इंडिया ने 24.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए। विराट कोहली ने 94 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 122 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 106 गेंदों पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 111 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान ने 32 ओवर में 128 रन आउट हो गई। पाकिस्तान टीम का कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। भारत के कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।

INDIA vs SRI LANKA MATCH Live Score: Watch Here

भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11
फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।

SEPT 11, 2023 23:20 IST

IND vs PAK Today Match Weather Report LIVE: किंग कोहली के नाम रहा प्लेयर ऑफ द मैच

पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे। किंग कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 94 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 122 रन की नाबाद पारी खेली।
SEPT 11, 2023 23:11 IST

IND vs PAK Today Match Weather Report LIVE: टीम इंडिया के जीत के बाद कैसा है सुपर फोर पॉइंट टेबल का हाल

एशिया कप में टीम इंडिया के जीत के बाद सुपर फोर के पॉइंट टेबल में 2 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है, जबकि पाकिस्तान 2 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं, श्रीलंकी की टीम 2 अंक के साथ दूसरे नंबर पर और बांग्लादेश की टीम 0 अंक के साथ चौथे नंबर पर है।
SEPT 11, 2023 23:05 IST

IND vs PAK Today Match Weather Report LIVE: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की बड़ी जीत

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल के शतकीय पारी और कुलदीप की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया। एशिया कप में पाकिस्तान की यह पहली हार है, जबकि भारत की यह दूसरी जीत है।
SEPT 11, 2023 22:39 IST

IND vs PAK Today Match Weather Report LIVE: कुलदीप का कहर जारी

पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप का कहर जारी है। उन्होंने अब शादाब खान को अपना शिकार बनाया। इससे पहले कुलदीप ने आगा सलमान और फखर जमान को अपना शिकार बनाया है। शादाब खान महज 6 रन बनाकर आउट हो गए।
SEPT 11, 2023 22:27 IST

IND vs PAK Today Match Weather Report LIVE: आगा सलमान भी नहीं खेल पाए बड़ी पारी

भारत के खिलाफ पाकिस्तान को 100 रन पर पांचवां झटका लगा। आगा सलमान 32 गेंदों पर 2 चौके की मदद से 23 रन बनाकर आउट हो गए। उनको कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया।
SEPT 11, 2023 22:03 IST

IND vs PAK Today Match Weather Report LIVE: पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप का कहर जारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम को एक और झटका लगा। फखर जमान ने 50 गेंदों का सामना कर 27 रन बनाकर कुलदीप यादव के शिकार हो गए।
SEPT 11, 2023 21:29 IST

IND vs PAK Today Match Weather Report LIVE: पाकिस्तान को फिर लगा बड़ा झटका

भारत के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 5 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हो गए। उनको शार्दुल ठाकुर ने अपना शिकार बनाया।
SEPT 11, 2023 21:13 IST

IND vs PAK Today Match Weather Report LIVE: रात 9.20 बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला बारिश के कारण रुक गया था। अंपायरों के मुआयना करने के बाद बड़ा फैसला लिया गया। अब यह महामुकाबला मैच रात 9.20 बजे से दोबारा शुरू होगा।
SEPT 11, 2023 21:08 IST

IND vs PAK Today Match Weather Report LIVE: भारत-पाक मैच को लेकर जल्द आएगा बड़ा अपडेट

SEPT 11, 2023 20:31 IST

IND vs PAK Today Match Weather Report LIVE: रात 10.36 बजे तक है आखिरी टाइम लाइन

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला बारिश के कारण रुका हुआ है। अगर बारिश के कारण मैैच रात 10.36 मिनट तक शुरू नहीं होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया जाएगा।
SEPT 11, 2023 20:24 IST

IND vs PAK Today Match Weather Report LIVE: जाने कोलंबो के मौसम का ताजा हाल

SEPT 11, 2023 20:07 IST

IND vs PAK Today Match Weather Report LIVE: पाकिस्तान को दूसरा बड़ा झटका लगा

भारत के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान को दूसरा बड़ा झटका लगा है। हार्दिक ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को आउट कर पवेलियन भेज दिया है। बाबर 10 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।
SEPT 11, 2023 19:39 IST

IND vs PAK Today Match Weather Report LIVE: पाकिस्तान को लगा पहला झटका

भारत के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इमाम उल हक लंबी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 18 गेंदों का सामना किया और 9 रन पर आउट हो गए।
SEPT 11, 2023 19:36 IST

IND vs PAK Today Match Weather Report LIVE: टीम इंडिया का विशाल लक्ष्य

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल के शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 375 रन का विशाल लक्ष्य दिया। बारिश के कारण रिजर्व डे का मुकाबला करीब डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ। टीम इंडिया ने 24.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए।
SEPT 11, 2023 18:27 IST

IND vs PAK Today Match Weather Report LIVE: किंग कोहली का विराट शतक

पाकिस्तान के खिलाफ केएल राहुल के बाद किंग कोहली ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 84 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। कोहली का यह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 47वां शतक है।
SEPT 11, 2023 18:23 IST

IND vs PAK Today Match Weather Report LIVE: राहुल ने जड़ा शतक

पाकिस्तान के खिलाफ केएल राहुल ने शानदार वापसी की। उन्होंने 100 गेंदों पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। राहुल का यह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में छठवां शतक है।
SEPT 11, 2023 18:04 IST

IND vs PAK Today Match Weather Report LIVE: कोहली और राहुल ने की 150 प्लस रन की साझेदारी

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली और केएल राहुल ने 150 प्लस रन की साझेदारी की। दोनों ने 151 गेंदों पर 157 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया के स्कोर को 275 के पार पहुंचाया।
SEPT 11, 2023 17:28 IST

IND vs PAK Today Match Weather Report LIVE: कोहली और राहुल की शानदार साझेदारी

SEPT 11, 2023 17:27 IST

IND vs PAK Today Match Weather Report LIVE: राहुल की शानदार वापसी

SEPT 11, 2023 17:26 IST

IND vs PAK Today Match Weather Report LIVE: कोहली और राहुल ने की शतकीय साझेदारी

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली और केएल राहुल ने 101 गेंदों पर शतकीय साझेदारी कर ली है। विराट कोहली 37 रन और केएल राहुल 63 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।