Aaj Ki Taza Khabar: पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम की हुई मुलाकात...Gen-Z के साथ आज नेपाल आर्मी चीफ की बैठक
Aaj Ki Taza Khabar 11 Sep 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब वह यूटा विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। किर्क की हत्या पर पूरे अमेरिका में शोक की लहर दौड़ गई है। किर्क की हत्या पर ट्रंप ने कहा कि 'महान, और वास्तव में दिग्गज, चार्ली किर्क अब हमारे बीच नहीं रहे। अमेरिका के युवाओं की आत्मा और दिल को चार्ली से बेहतर कोई नहीं समझता था। वह सबके प्यारे और प्रशंसनीय थे, विशेष रूप से मेरे। मैं आदेश देता हूं कि रविवार शाम 6 बजे तक पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में सभी अमेरिकी झंडे आधे झुकाए जाएं।' वहीं, नेपाल में बेकाबू हालात के बीच काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने प्रदर्शनकारियों जेन-जी (Gen-Z) के नाम संदेश दिया है। बालेन ने आंदोलन की तारीफ करते हुए सुनहरे भविष्य निर्माण की बात कही है। साथ ही नए सरकार के गठन में जल्दबाजी नहीं करने की अपील की है। वहीं, दोहा में हमास के नेताओं को निशाना बनाकर किए गए इजराइल के हवाई हमलों के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कतर की संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा की। मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से बात की और दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता जताई। जानिए देश और दुनिया की अहम खबरें।
Aaj Ki Taza Khabar: पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम की हुई मुलाकात...Gen-Z के साथ आज नेपाल आर्मी चीफ की बैठक
कासरगोड में ‘बूम लिफ्ट क्रेन' से गिरकर दो मजदूरों की मौत
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए भगवंत मान
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे सरकारी बंगला छोड़ेंगे
राजपक्षे का बंगला कोलंबो के आवासीय क्षेत्र सिनेमन गार्डन्स में स्थित है। महिंदा राजपक्षे नवंबर में 80 वर्ष के हो जाएंगे। वह 2015 से सरकारी बंगले में रह रहे हैं। राजपक्षे 2005 से 2015 तक राष्ट्रपति रहे। वह 2004 से 2005 तक और फिर 2019 से 2022 तक प्रधानमंत्री भी रहे।
भारत और मॉरीशस स्थानीय मुद्राओं में द्विपक्षीय व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए काम करेंगे: मोदी
राहुल गांधी नहीं मानते सिक्योरिटी प्रोटोकॉल, बिना बताए चले जाते हैं विदेश, CRPF ने लिखा पत्र
केरल में दुर्लभ मस्तिष्क संक्रमण से मौत का छठा मामला
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी पहुंचे
नेपाल मुद्दे पर कमेंट ना करें मंत्री, सांसद और पार्टी पदाधिकारी, बीजेपी ने दिया निर्देश
ईडी ने 650 करोड़ रुपये के फर्जी आईटीसी मामले में कई राज्यों में छापेमारी की
कोलोराडो हाई स्कूल में अपने दो साथियों को गोली मारकर खुद को भी गोली से उड़ाया
सिंगापुर जाने वाले एयर इंडिया के विमान से यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर नीचे उतारा गया
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने अब तक 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया
किया गया है। ये मॉड्यूल बड़े आतंकी हमले की साजिश को अंजाम देने की फिराक में था।
भारतीय सेना ने अपने नेपाली गोरखा सैनिकों की छुट्टियां बढ़ाईं, नेपाल जानेवाले सैनिकों की छुट्टियां कैंसिल
मेक्सिको सिटी में गैस टैंकर में भीषण विस्फोट से तीन लोगों की मौत, 70 घायल
आज नेपाल में Gen-Z की आर्मी चीफ के साथ अहम बैठक
आज की बैठक में अंतरिम सरकार का गठन को लेकर चर्चा होगी। Gen-Z के कुछ सदस्यों ने सुशीला कार्की के नाम पर सहमति जताई थी, लेकिन पूर्ण सहमति नही बन पाई है। आर्मी चीफ ने एक नाम पर सहमति बनाने के लिए आज Gen-Z के प्रमुख 15 सदस्यों को बुलाया है।
