
आज की ताजा खबर, 11 नवंबर, 2022 : क्या इस बार जीतेंगे नंदलाल, हिमाचल में शनिवार को वोटिंग
आज की ताजा खबर 11 नवंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Gujarat BJP Candidate List 2022 Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर यानी आज कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 का उद्घाटन करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह टर्मिनल लगभग 5,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) फिर से एक बार सुर्खियों में हैं इस बार भी यहां स्टूडेंट गुटों में टकराव हुआ है, कहा जा रहा है कि ये लड़ाई छात्रों के दो गुटों के बीच हुई है और इसमें बाहरी लोगों का भी इन्वालमेंट बताया जा रहा है जिससे स्थिति और बिगड़ी है, मारपीट में दो छात्र घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज की देश और दुनिया की ताजा खबरें इस प्रकार हैं-