आज की ताजा खबर, Aaj Ki Taza Khabar, 11 मार्च 2023: China की कमान अब Li Qiang के पास
कैसे हुई Satish Kaushik की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में हाइपरटेंशन और शुगर की मेडिकल हिस्ट्री बताई गई है। पुलिस को जांच के दौरान किसी भी तरह का कोई संदिग्ध सबूत नहीं मिला है। एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। पढ़ें पूरी खबरजब इंदिरा गांधी ने करुणानिधि की सरकार को कर दिया था बर्खास्त
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शनिवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनकी पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) से आपातकाल का विरोध नहीं करने का अनुरोध किया था, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री दिवंगत एम. करुणानिधि ने लोकतंत्र को अपनी सरकार से ऊपर रखकर इसका विरोध किया, जिसके कारण उनकी सरकार गिर गई। पढ़ें पूरी खबरशुभमन की सुपरहिट पारी ने कराई वापसी
अहमदाबाद टेस्ट के तीसरे दिन भारतयी टीम ने शुभमन गिल के शतक और विराट कोहली के अर्धशतक के दम पर वापसी कर ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 289 रन बना लिए हैं। भारत के लिए अच्छी बात ये है कि विराट कोहली 59 और रवींद्र जडेजा 16 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 44 रन जोड़ लिए हैं। पढ़ें पूरी खबरED का दावा- हड़पी गई जमीन की कीमत आज 200 करोड़
Land For Job Scam: लैंड ऑफ जॉब मामले में ED का ने अब अपना आधिकारिक बयान जारी कर दिया है। ईडी ने दावा किया है कि एक खास जानकारी के आधार पर दिल्ली-एनसीआर, पटना, मुंबई और रांची में 24 लोकेशन पर रेड मारी गई थी। जहां से ईडी को करीब 1 करोड़ रुपए कैश, 1900 यूएस डॉलर, 540 ग्राम गोल्ड, डेढ़ किलो गोल्ड जेव्लरी समेत कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए है। पढ़ें पूरी खबरस्वाति मालीवाल का यौन शोषण
Swati Maliwal Sexually Assaulted: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने अपने ही पिता पर एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि उनके पिता उनका यौन शोषण किया करते थे। यह घटना तब की है, जब वो छोटी थीं और पिता के साथ रहती थीं। पढ़ें पूरी खबरअहमदाबाद टेस्ट में शतक जड़कर RRR क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सितारे माने जाने वाले शुभमन गिल का साल 2023 में धमाकेदार फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी जारी रहा। सीरीज में दूसरा टेस्ट खेल रहे गिल ने अहमदाबाद में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक जड़ दिया। पारी की शुरुआत करने आए गिल ने 128 रन बनाकर आउट हुए। यह गिल के टेस्ट करियर का दूसरा और भारतीय सरजमीं पर पहला टेस्ट शतक है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और 1 छक्का जड़े। पढ़ें पूरी खबर'नौकरी के बदले जमीन' क्या जेल जाएंगे डिप्टी CM तेजस्वी यादव?
tejashwi yadav may arrest:'नौकरी के बदले जमीन' घोटाले (Land for Job Scam) की आंच के दायरे में लालू यादव के बेटे और वर्तमान में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (tejashwi yadav) भी आते दिख रहे हैं, कहा जा रहा है कि उनकी भी गिरफ्तारी (arresting) हो सकती है, इसके पीछे की वजह भी बताई जा रही है, गौर हो कि शुक्रवार को तेजस्वी यादव के फ्रेंड्स कॉलोनी दिल्ली वाले घर में प्रवर्तन निदेशालय का छापा लगा उसमें मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताते हैं कि उस घर से करीब 50 लाख से ज्यादा नकदी, कुछ अमेरिकी डॉलर और करीब डेढ़ किलो सोने के जेवरात मिले हैं, हालांकि इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा क्योंकि ये जांच का विषय है। पढ़ें पूरी खबरChina की कमान अब Li Qiang के पास
Who is Li Qiang: चीन की संसद ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विश्वासपात्र ली किआंग की देश के नये प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्ति की शनिवार को पुष्टि की। उन पर कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए सख्त तीन साल तक लगाये गये लॉकडाउन और पश्चिम के साथ बिगड़ते संबंधों से प्रभावित दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने का जिम्मा होगा। वह ली खछ्यांग (67) का स्थान लेंगे, जो पिछले 10 साल से देश के प्रधानमंत्री पद पर काबिज रहे। नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के वार्षिक सत्र में ली किआंग की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी गयी। राष्ट्रपति शी ने खुद उनके नाम का प्रस्ताव दिया था। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 11 मार्च 2023 LIVE: कोविड से खतरनाक
H3N2 Vs Covid: क्या Covid-19 से खतरनाक है H3N2 वायरस, जानें सांस के मरीजों को कितना खतरा, इसके लक्षण व बचाव के तरीकेआज की ताजा खबर 11 मार्च 2023 LIVE: ईडी की छापेमारी पर नीतीश का जवाब
तेजस्वी यादव के यहां रेड पर बोले नीतीश कुमार, आखिर वो क्या कह सकते हैंआज की ताजा खबर 11 मार्च 2023 LIVE: अमेरिकी बैंक हुआ कंगाल
केवल इतना पैसा निकाल पाएंगे अमेरिका के डूबे बैंक से कस्टमर,इन भारतीय कंपनियों में भी लगा है पैसाआज की ताजा खबर 11 मार्च 2023 LIVE: तेजस्वी यादव को दोबारा समन
जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में सीबीआई ने बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव को शनिवार को समन किया। सीबीआई अफसर ने इस बारे में समाचार एजेंसी एएनआई को बताया- यह दूसरी दफा उन्हें समन किया गया है। पहली बार उन्हें चार फरवरी, 2023 को समन जारी किया गया था।आज की ताजा खबर 11 मार्च 2023 LIVE: मेघालय मंत्रिमंडल
Meghalaya: कोनराड संगमा ने मंत्रियों को बांटे विभाग, जानें किसे क्या मिलाआज की ताजा खबर 11 मार्च 2023 LIVE: राकेश टिकैत की चुनौती
ED की चपेट में लालू प्रसाद का कुनबा, सियासत में अनायास कभी कुछ नहीं होताआज की ताजा खबर 11 मार्च 2023 LIVE: राकेश टिकैत की चुनौती
किसान नेता राकेश टिकैत को उधर बम से उड़ाने की धमकी, इधर BJP पर बोले- इनके खूंटे उखाड़ने पड़ेंगे...इनका भी टाइम आएगाआज की ताजा खबर 11 मार्च 2023 LIVE: उमेश पाल मर्डर केस में नई जानकारी
उमेश पाल मर्डर से 5 दिन पहले शूटर संग देखी गईं अतीक की पत्नी, CCTV फुटेज से खुलासाआज की ताजा खबर 11 मार्च 2023 LIVE: त्रिपुरा में चुनाव बाद हिंसा
पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में चुनाव बाद हिंसा, कांग्रेस-लेफ्ट सांसदों का आरोप, पुलिस ने किया इनकारआज की ताजा खबर 11 मार्च 2023 LIVE: ईडी के अधिकारी करेंगे सवाल-जवाब
K Kavitha का क्या होगा? कल की भूख हड़ताल, कांग्रेस छोड़ 12 दलों ने दिया 'साथ', BJP ने घेरा; आज ED के सामने पेशीआज की ताजा खबर 11 मार्च 2023 LIVE: दिल्ली में जापानी महिला के साथ बदसलूकी
दिल्ली में जापानी महिला के साथ बदसलूकी, जबरदस्ती लगाया रंग, सिर पर फोड़ा अंडा, वीडियो वायरलआज की ताजा खबर 11 मार्च 2023 LIVE: हेरोइन की बरामदगी
असम और मिजोरम सीमा पर एक कार से करीब डेढ़ किलो हेरोइन की बरामदगी की गई है।आज की ताजा खबर 11 मार्च 2023 LIVE: फारूक अब्दुल्ला की सर्वदलीय बैठक
नेशनल कॉन्फ्रेंस के कद्दावर नेता फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू स्थित आवास पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसे विपक्षी एकता के संबंध में बड़ा कदम माना जा रहा है।आज की ताजा खबर 11 मार्च 2023 LIVE: बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ प्रस्ताव
गुजरात विधानसभा ने BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में कहा गया है कि इस तरह के कृत्य से देश की छवि को धक्का पहुंचा है।आज की ताजा खबर 11 मार्च 2023 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस की मुहिम
कर्नाटक में कांग्रेस गारंटी कार्ड बांटने की योजना पर काम करने जा रही है। इसे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर माना जा रहा है।आज की ताजा खबर 11 मार्च 2023 LIVE: के कविता की पेशी
दिल्ली शराब मामले में बीआरएस नेता और के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता से ईडी के अधिकारी पूछताछ करने वाले हैं।ओमान में भारतीय नाविकों वाले टैंकर पर ड्रोन हमला, 9 को किया गया रेस्क्यू; दो अब भी लापता
CJI सूर्यकांत ने ठुकराई राहुल और मल्लिकार्जुन खरगे की अपील, मिलने का समय देने से किया इनकार, गिनाए कानूनी कारण
मैड संधू हत्याकांड में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, वापी से तीन आरोपी पकड़े; पंजाब पुलिस ले गई साथ
'कायर हमें डरा नहीं सकते...', राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक करेगा मार्च, हम सब साथ चलेंगे
क्या बंद होंगी मेट्रो सेवाएं, हटेंगे बैरिकेड? दिल्ली प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट 13 निर्देशों में क्या-क्या, जानें
© 2026 Times Horizon Private Limited
