ताजा खबर : Taza Khabar, 10 अप्रैल 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
आज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: Noida: जब मॉल की शराब पार्टी में चल गया राम-रावण का संवाद
नोएडा के एक मॉल के पब में शराब पार्टी के दौरान 'रामायण सीरियल' की क्लिप चलाई गई और उसी दौरान डीजे पर गाना बजता रहा और इस पर मौजूद लोग जमकर थिरकते रहे, इसका विडियो सामने आया और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं इस घटना के बाद से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: राहुल ने अडानी से जोड़ा सिंधिया का नाम
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी पर उस मामले को लेकर कड़ा पलटवार किया है, जिसमें कांग्रेस के पूर्व चीफ ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता (सिंधिया का) का नाम जोड़ दिया था। सिंधिया ने इस बाबत उन्हें एक सोशल मीडिया ट्रोल करार दिया। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: दिल्ली मेट्रो की बिकिनी गर्ल का नया Video
दिल्ली मेट्रो में बिकिनी पहने नजर आई लड़की के ड्रेस पर सोशल मीडिया पर खासी चर्चा हो रही है, उसके कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से वायरल हो रहे हैं इसमें वह बिकिनी पहन कर मेट्रो में यात्रा करती दिखती हैं। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: ममता से लेकर पवार को तगड़ा झटका
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुखिया शरद पवार को तगड़ा झटका लगा है। सोमवार (10 अप्रैल, 2023) को इनकी पार्टियों से राष्ट्रीय दल का तमगा छिन गया। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसी) की ओर से इसे बारे में जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: COVID का 'कमबैक
देश के विभिन्न राज्यों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कातिलाना कमबैक देखने को मिल रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सोमवार (10 अप्रैल, 2023) को कुछ सूबों में संक्रमण के चलते कुछ मौतें हो गईं। पढ़े पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: इस साल भारत में सामान्य से कम बारिश की संभावना
2023 में भारत में सामान्य से कम मॉनसून वर्षा होने की संभावना है क्योंकि जलवायु घटना अल नीनो हावी हो गई है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने भविष्यवाणी की है कि एशिया में अल-नीनो की संभावना बढ़ रही है, जो मानसून के दौरान एक प्रमुख श्रेणी बन सकती है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: दिल्ली में 26 अप्रैल को होगा मेयर का चुनाव
दिल्ली नगर निगम के मेयर पद का चुनाव 26 अप्रैल को होगा स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस बारे में जानकारी दी है, दिल्ली नगर निगम के लिए 12 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा इसके बाद पार्टियों की ओर से 18 अप्रैल तक नामांकन किया जा सकेगा फिर 26 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: 'मन की बात' कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड
इस महीने 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का सैकड़ा पूरा हो जायेगा। इसलिए इसको बड़े स्तर पर मनाने का निर्णय पार्टी ने लिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक़ इस मौक़े पर एक लाख से अधिक बूथों पर इसका लाइव प्रसारण सुनाने की योजना बीजेपी की तरफ से बनाई गई है, इसके साथ ही बीजेपी की रणनीति है कि दुनिया भर में भी इसका प्रसारण किया जाए, पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: राजा भैया-भानवी की तलाक अर्जी पर टली सुनवाई
यूपी की कुंडा (Kunda) सीट से विधायक रघुप्रताप सिंह उर्फ राजा भैया तलाक मामले (Raja Bhaiya Divorce) में साकेत कोर्ट ने 10 अप्रैल को सुनवाई की तारीख दी थी जो कि अब टाल दी गई है अब मामले में सुनवाई 23 मई को होगी। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: Tej Pratap के साथ उस रात होटल में क्या हुआ
ej Pratap Yadav: होटल मैनेजर ने दावा किया है कि तेज प्रताप यादव पर करीब 50 हजार रुपये का होटल का बिल बकाया है। वह बकाए का भुगतान किए बिना ही होटल से चले गए। जबकि, उनका रूम अभी भी लॉक है और उनका जो भी सामान है, उसी कमरे में सुरक्षित है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: भारत आईं यूक्रेन की उप विदेश मंत्री
यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा ( Emine Dzhaparova) सोमवार को दिल्ली में विदेश मंत्रालय पहुंचीं। भारत पहुंचकर यूक्रेन (Ukraine) की उप विदेश मंत्री झापरोवा ने कहा- 'भारत को अपने ऊर्जा संसाधनों, सैन्य अनुबंधों और राजनीतिक बातचीत में विविधता लाने में व्यावहारिक होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: अतीक अहमद का काला' कारोबार
प्रयागराज के उमेश पाल (Umesh Pal Murder Case) के मुख्य आरोपी अतीक अहमद (Atique Ahmed) पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बता दें कि माफिया अतीक के दफ्तर पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी जहां दफ्तर में मजार भी है, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: IAF की स्क्वाड्रन स्ट्रेंथ पर PMO का हस्तक्षेप
भारतीय वायु सेना में लड़ाकू विमानों की खरीद में होने वाली देरी पर पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमिटी ऑन डिफेंस के बाद अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी चिंता जाहिर की है। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय ने डीआरडीओ और एचएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक कर स्वदेशी फाइटर जेट्स के प्रोक्योरमेंट के शेड्यूल पर जानकारी हासिल की गई। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: भारत के सबसे तेज विकास करने वाले राज्य
भारत के सबसे तेज विकास दर हासिल करने वाले राज्यों की सूची सामने आ गई है। भारतीय रिजर्व बैंक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, गुजरात ने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) के मामले में अपनी शीर्ष स्थिति बनाए रखी है। आंकड़ों से पता चलता है कि यह राज्य पिछले एक दशक से अधिक समय से पहले नंबर पर है। पढ़ें पूरी खबरआज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE:2018 में 30 सीटों पर जीत का रहा कम मार्जिन
अगले महीने कर्नाटक विधानसभा चुनाव हैं और सभी दलों ने अपनी ताकत दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के सामने सत्ता बनाए रखने की चुनौती है। पढ़ें पूरी खबरभगोड़े अमृतपाल का करीबी पपलप्रीत गिरफ्तार
खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के करीबी पपलप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। एएनआई के मुताबिक, पपलप्रीत को पंजाब के होशियारपुर से पंजाब पुलिस और इसकी काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने पकड़ा। पूरी खबर पढ़ेंSC ने अग्निपथ योजना बरकरार रखने के फैसले पर लगाई मुहर
सुप्रीम कोर्ट ने सशस्त्र बलों में प्रवेश के लिए सरकार की अग्निपथ योजना को बरकरार रखने वाले दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने से संबंधित दो याचिकाओं को खारिज कर दिया और योजना की वैधता की पुष्टि की। अग्निपथ योजना शुरू होने से पहले भारतीय वायुसेना में भर्ती से जुड़ी एक और याचिका पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 17 अप्रैल की तारीख तय की है। पूरी खबर पढ़ेंगहलोत से आर-पार के मूड में पायलट
राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर सियासी घमासान छिड़ गया है। हमेशा की तरह इस बार भी सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अपना मोर्चा खोला है। विधानसभा चुनाव से पहले पायलट बागी तेवर दिखा रहे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम ने अपनी ही सरकार के खिलाफ 11 अप्रैल को अनशन करने का ऐलान कर दिया है। पायलट का कहना है कि वसुंधरा राजे सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई करने का हमने वादा किया था लेकिन मौजूदा सरकार ने अपने इस वादे को पूरा नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ेंशरद पवार ने फिर निकाली विपक्ष की मुहिम की हवा
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने पीएम की डिग्री और शिक्षा के मुद्दे पर विपक्ष की मुहिम की फिर हवा निकाल दी है। पवार ने कहा कि जो भी नेताओं की डिग्री का मुद्दा उठा रहे हैं, वह गलत है। ऐसे वक्त पर जब देश कई बड़ी समस्याओं से गुजर रहा है, किसी नेता की शिक्षा पर सवाल उठाया सही नहीं है। उद्धव ठाकरे और अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जैसे नेताओं ने पीएम मोदी की डिग्री पर सवाल उठाए थे। पूरी खबर पढ़ेंदेश भर में आज से दो दिन तक मॉक ड्रिल
देश भर में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि लगातार जारी है। इस संकट से निपटने के लिए देश के सरकारी और निजी अस्पताल कितने तैयार हैं, इसे परखने के लिए देश भर में सोमवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया हरियाणा के झज्जर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में ड्रिल देखेंगे। यह मॉक ड्रिल दो दिनों सोमवार और मंगलवार को होगा। पूरी खबर पढ़ेंइमरान खान ने फिर की भारतीय विदेश नीति की तारीफ
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान ने एक बार फिर भारत की विदेश नीति की सराहना की है। इमरान ने कहा कि इस्लामाबाद भारत की तरह सस्ता रूसी कच्चा तेल हासिल करना चाहता था, लेकिन सरकार गिरने के कारण ऐसा नहीं हो सका। एक वीडियो संदेश में राष्ट्र को संबोधित करते हुए इमरान ने कहा कि हम भारत की तरह ही सस्ता रूसी कच्चा तेल प्राप्त करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका क्योंकि दुर्भाग्य से अविश्वास प्रस्ताव के कारण मेरी सरकार गिर गई। पूरी खबर पढ़ेंतेज विकास के लिए जरूरी है 'ट्रिपल इंजन' की सरकार-योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के शहरी निकाय चुनाव में लोगों से कमल खिलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों की समृद्धि एवं राज्य के तेजी से विकास के लिए 'ट्रिपल इंजन' की सरकार की जरूरी है। बता दें कि यूपी में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का रविवार को ऐलान हो गया। प्रदेश के 760 नगरीय निकायों में कुल 14684 पदों के लिए दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। वोटिंग दो चरणों 4 और 11 मई को होगी और चुनाव नतीजे 13 मई को आएंगे। पूरी खबर पढ़ेंबंगाल: रेल पटरियों से धरना-प्रदर्शन वापस लिया
अनुसूचित जनजाति (एसटी) के दर्जे समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन के पांचवें दिन रविवार को कुर्मी समुदाय ने पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले में दो स्थानों से रेल पटरियों से अपना धरना-प्रदर्शन वापस ले लिया। दक्षिण पूर्वी रेलवे ने यह जानकारी दी। ट्रेन सेवाएं बहाल करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं। दक्षिण पूर्वी रेलवे (एसईआर) ने एक बयान में कहा, ‘‘अदरा मंडल में कुस्तौर स्टेशन तथा खड़गपुर मंडल में खेमासुली स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन वापस ले लिया गया है।’’दुष्कर्म के आरोप में प्रशिक्षु पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार
झारखंड के हजारीबाग जिले में सात साल की एक लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में रविवार को एक प्रशिक्षु पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोरा थाने के प्रभारी उत्तर कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी लड़की के पड़ोस में किराये पर रहता था। तिवारी ने कहा, ‘‘यह घटना शनिवार को तब हुई जब लड़की घर पर अकेली थी क्योंकि उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने दरवाजा खटखटाया और लड़की ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद वह अंदर घुसा और कथित तौर पर अपराध को अंजाम दिया।’’आज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE:बिहार के एमबीए छात्र ने आत्महत्या की
बिहार निवासी एमबीए के 25 वर्षीय एक छात्र ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गफूर नगर इलाके में किराये के अपने आवास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पटना के सुल्तानगंज क्षेत्र निवासी इबादुद्दीन ने अपने फ्लैट में पंखे से कथित तौर पर फांसी लगा ली। उन्होंने कहा कि उसके परिवार को घटना की सूचना दे दी गयी है। घटना का शनिवार को तब पता चला जब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और मौत की वजह का पता लगाया जा रहा है।यूपीएससी के माध्यम से नियुक्त कई अधिकारी 'डकैत' हैं: विश्वेश्वर टुडु
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के जरिए नियुक्त कई अधिकारी ‘‘डकैत’’ हैं। जल शक्ति राज्य मंत्री टुडु ने शनिवार को यहां जिले के बलियापाल में एक सरकारी स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एक सभा को संबोधित करते हुए यह विवादित टिप्पणी की।आज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: दिल्ली में पंचायत ने हिंदू राष्ट्र का आह्वान किया
वर्ष 2020 में दंगे की चपेट में आए उत्तर-पूर्वी दिल्ली क्षेत्र को एक हिंदू राष्ट्र पंचायत ने देश का पहला हिंदू राष्ट्र जिला बनाने का रविवार को आह्वान किया और इलाके के निवासियों से अपनी संपत्तियां अल्पसंख्यकों को न बेचने या किराए पर न देने की अपील की।अब मनमाने तरीके से नहीं कटेंगे वोटर्स के नाम! EC ने बदले फॉर्म-7 के नियम, जानें एक वोटर कितने आवेदन दे सकेगा?
CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, चुनाव रद्द करने की मांग... राष्ट्रपति को सौंपे विपक्ष के ज्ञापन में और क्या-क्या?
VIDEO: 'एक नई उम्मीद जगी...', सेंट्रल हॉल में राहुल गांधी ने नेहरू को किया याद; पढ़कर सुनाया ऐतिहासिक भाषण
'लोकतंत्र में अधिकारों की रक्षा जरूरी, आत्मविश्वास वाली सत्ता असहमति का करती है सम्मान', थरूर का मोदी सरकार पर तंज
'देश में लग चुका है अघोषित आपातकाल', प्रोटेस्ट से पहले CJP का आरोप- Gen Z से डरी केंद्र सरकार
© 2026 Times Horizon Private Limited
