Delhi Mayor Election Update: दिल्ली नगर निगम के मेयर पद का चुनाव 26 अप्रैल को होगा स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस बारे में जानकारी दी है, दिल्ली नगर निगम के लिए 12 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा इसके बाद पार्टियों की ओर से 18 अप्रैल तक नामांकन किया जा सकेगा फिर 26 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा।
स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने साथ ही ये भी कहा कि एलजी ऑफिस ने सभी नियमों का पालन किया तो चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होंगे, गौर हो कि पिछले साल दिसंबर में चुनाव हुए थे चुनाव में AAP को जीत मिली थी।
दिल्ली की मेयर पद के लिए शैली ओबेरॉय को चुना गया और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल बने, शैली ओबेरॉय का कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो चुका है लेकिन जब तक नए मेयर का चुनाव नहीं हो जाता, वे इस पद पर बनी रहेंगी।
AAP ने इस चुनाव में 250 में 134 सीटें जीती थीं
दिल्ली में नगर निगम का चुनाव 4 दिसंबर को हुआ था और 7 दिसंबर को नतीजे घोषित किए गए थे, AAP ने इस चुनाव में 250 में 134 सीटें जीती थीं आप नेता शैली ओबेरॉय मेयर चुनी गईं उन्होंने बीजेपी की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया था वहीं आप के आले मोहम्मद इकबाद डिप्टी मेयर चुने गए थे उन्होंने बीजेपी के कमल बागड़ी को हराया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
