LIVE
ताजा खबर : Taza Khabar, 10 अप्रैल 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
ताजा खबर : Taza Khabar, 10 अप्रैल 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
APR 10, 2023 23:32 IST
आज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: Noida: जब मॉल की शराब पार्टी में चल गया राम-रावण का संवाद
नोएडा के एक मॉल के पब में शराब पार्टी के दौरान 'रामायण सीरियल' की क्लिप चलाई गई और उसी दौरान डीजे पर गाना बजता रहा और इस पर मौजूद लोग जमकर थिरकते रहे, इसका विडियो सामने आया और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं इस घटना के बाद से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। पढ़ें पूरी खबर
APR 10, 2023 23:31 IST
आज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: राहुल ने अडानी से जोड़ा सिंधिया का नाम
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी पर उस मामले को लेकर कड़ा पलटवार किया है, जिसमें कांग्रेस के पूर्व चीफ ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता (सिंधिया का) का नाम जोड़ दिया था। सिंधिया ने इस बाबत उन्हें एक सोशल मीडिया ट्रोल करार दिया। पढ़ें पूरी खबर
APR 10, 2023 22:13 IST
आज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: दिल्ली मेट्रो की बिकिनी गर्ल का नया Video
दिल्ली मेट्रो में बिकिनी पहने नजर आई लड़की के ड्रेस पर सोशल मीडिया पर खासी चर्चा हो रही है, उसके कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से वायरल हो रहे हैं इसमें वह बिकिनी पहन कर मेट्रो में यात्रा करती दिखती हैं। पढ़ें पूरी खबर
APR 10, 2023 22:11 IST
आज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: ममता से लेकर पवार को तगड़ा झटका
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुखिया शरद पवार को तगड़ा झटका लगा है। सोमवार (10 अप्रैल, 2023) को इनकी पार्टियों से राष्ट्रीय दल का तमगा छिन गया। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसी) की ओर से इसे बारे में जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर
APR 10, 2023 21:16 IST
आज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: COVID का 'कमबैक
देश के विभिन्न राज्यों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कातिलाना कमबैक देखने को मिल रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सोमवार (10 अप्रैल, 2023) को कुछ सूबों में संक्रमण के चलते कुछ मौतें हो गईं। पढ़े पूरी खबर
APR 10, 2023 21:14 IST
आज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: इस साल भारत में सामान्य से कम बारिश की संभावना
2023 में भारत में सामान्य से कम मॉनसून वर्षा होने की संभावना है क्योंकि जलवायु घटना अल नीनो हावी हो गई है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने भविष्यवाणी की है कि एशिया में अल-नीनो की संभावना बढ़ रही है, जो मानसून के दौरान एक प्रमुख श्रेणी बन सकती है। पढ़ें पूरी खबर
APR 10, 2023 20:11 IST
आज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: दिल्ली में 26 अप्रैल को होगा मेयर का चुनाव
दिल्ली नगर निगम के मेयर पद का चुनाव 26 अप्रैल को होगा स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस बारे में जानकारी दी है, दिल्ली नगर निगम के लिए 12 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा इसके बाद पार्टियों की ओर से 18 अप्रैल तक नामांकन किया जा सकेगा फिर 26 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। पढ़ें पूरी खबर
APR 10, 2023 20:10 IST
आज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: 'मन की बात' कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड
इस महीने 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का सैकड़ा पूरा हो जायेगा। इसलिए इसको बड़े स्तर पर मनाने का निर्णय पार्टी ने लिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक़ इस मौक़े पर एक लाख से अधिक बूथों पर इसका लाइव प्रसारण सुनाने की योजना बीजेपी की तरफ से बनाई गई है, इसके साथ ही बीजेपी की रणनीति है कि दुनिया भर में भी इसका प्रसारण किया जाए, पढ़ें पूरी खबर
APR 10, 2023 19:23 IST
आज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: राजा भैया-भानवी की तलाक अर्जी पर टली सुनवाई
यूपी की कुंडा (Kunda) सीट से विधायक रघुप्रताप सिंह उर्फ राजा भैया तलाक मामले (Raja Bhaiya Divorce) में साकेत कोर्ट ने 10 अप्रैल को सुनवाई की तारीख दी थी जो कि अब टाल दी गई है अब मामले में सुनवाई 23 मई को होगी। पढ़ें पूरी खबर
APR 10, 2023 17:47 IST
आज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: Tej Pratap के साथ उस रात होटल में क्या हुआ
ej Pratap Yadav: होटल मैनेजर ने दावा किया है कि तेज प्रताप यादव पर करीब 50 हजार रुपये का होटल का बिल बकाया है। वह बकाए का भुगतान किए बिना ही होटल से चले गए। जबकि, उनका रूम अभी भी लॉक है और उनका जो भी सामान है, उसी कमरे में सुरक्षित है। पढ़ें पूरी खबर
APR 10, 2023 17:31 IST
आज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: भारत आईं यूक्रेन की उप विदेश मंत्री
यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा ( Emine Dzhaparova) सोमवार को दिल्ली में विदेश मंत्रालय पहुंचीं। भारत पहुंचकर यूक्रेन (Ukraine) की उप विदेश मंत्री झापरोवा ने कहा- 'भारत को अपने ऊर्जा संसाधनों, सैन्य अनुबंधों और राजनीतिक बातचीत में विविधता लाने में व्यावहारिक होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
APR 10, 2023 16:56 IST
आज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: अतीक अहमद का काला' कारोबार
प्रयागराज के उमेश पाल (Umesh Pal Murder Case) के मुख्य आरोपी अतीक अहमद (Atique Ahmed) पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बता दें कि माफिया अतीक के दफ्तर पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी जहां दफ्तर में मजार भी है, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर
APR 10, 2023 16:11 IST
आज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: IAF की स्क्वाड्रन स्ट्रेंथ पर PMO का हस्तक्षेप
भारतीय वायु सेना में लड़ाकू विमानों की खरीद में होने वाली देरी पर पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमिटी ऑन डिफेंस के बाद अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी चिंता जाहिर की है। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय ने डीआरडीओ और एचएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक कर स्वदेशी फाइटर जेट्स के प्रोक्योरमेंट के शेड्यूल पर जानकारी हासिल की गई। पढ़ें पूरी खबर
APR 10, 2023 16:10 IST
आज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE: भारत के सबसे तेज विकास करने वाले राज्य
भारत के सबसे तेज विकास दर हासिल करने वाले राज्यों की सूची सामने आ गई है। भारतीय रिजर्व बैंक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, गुजरात ने सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) के मामले में अपनी शीर्ष स्थिति बनाए रखी है। आंकड़ों से पता चलता है कि यह राज्य पिछले एक दशक से अधिक समय से पहले नंबर पर है। पढ़ें पूरी खबर
APR 10, 2023 16:09 IST
आज की ताजा खबर 10 अप्रैल 2023 LIVE:2018 में 30 सीटों पर जीत का रहा कम मार्जिन
अगले महीने कर्नाटक विधानसभा चुनाव हैं और सभी दलों ने अपनी ताकत दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के सामने सत्ता बनाए रखने की चुनौती है। पढ़ें पूरी खबर
APR 10, 2023 16:08 IST
भगोड़े अमृतपाल का करीबी पपलप्रीत गिरफ्तार
खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के करीबी पपलप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। एएनआई के मुताबिक, पपलप्रीत को पंजाब के होशियारपुर से पंजाब पुलिस और इसकी काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने पकड़ा। पूरी खबर पढ़ें
APR 10, 2023 14:42 IST
SC ने अग्निपथ योजना बरकरार रखने के फैसले पर लगाई मुहर
सुप्रीम कोर्ट ने सशस्त्र बलों में प्रवेश के लिए सरकार की अग्निपथ योजना को बरकरार रखने वाले दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने से संबंधित दो याचिकाओं को खारिज कर दिया और योजना की वैधता की पुष्टि की। अग्निपथ योजना शुरू होने से पहले भारतीय वायुसेना में भर्ती से जुड़ी एक और याचिका पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 17 अप्रैल की तारीख तय की है। पूरी खबर पढ़ें
APR 10, 2023 11:50 IST
गहलोत से आर-पार के मूड में पायलट
राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर सियासी घमासान छिड़ गया है। हमेशा की तरह इस बार भी सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अपना मोर्चा खोला है। विधानसभा चुनाव से पहले पायलट बागी तेवर दिखा रहे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम ने अपनी ही सरकार के खिलाफ 11 अप्रैल को अनशन करने का ऐलान कर दिया है। पायलट का कहना है कि वसुंधरा राजे सरकार के दौरान हुए भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई करने का हमने वादा किया था लेकिन मौजूदा सरकार ने अपने इस वादे को पूरा नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ें
APR 10, 2023 11:49 IST
शरद पवार ने फिर निकाली विपक्ष की मुहिम की हवा
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने पीएम की डिग्री और शिक्षा के मुद्दे पर विपक्ष की मुहिम की फिर हवा निकाल दी है। पवार ने कहा कि जो भी नेताओं की डिग्री का मुद्दा उठा रहे हैं, वह गलत है। ऐसे वक्त पर जब देश कई बड़ी समस्याओं से गुजर रहा है, किसी नेता की शिक्षा पर सवाल उठाया सही नहीं है। उद्धव ठाकरे और अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जैसे नेताओं ने पीएम मोदी की डिग्री पर सवाल उठाए थे।पूरी खबर पढ़ें
APR 10, 2023 09:25 IST
देश भर में आज से दो दिन तक मॉक ड्रिल
देश भर में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि लगातार जारी है। इस संकट से निपटने के लिए देश के सरकारी और निजी अस्पताल कितने तैयार हैं, इसे परखने के लिए देश भर में सोमवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया हरियाणा के झज्जर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में ड्रिल देखेंगे। यह मॉक ड्रिल दो दिनों सोमवार और मंगलवार को होगा। पूरी खबर पढ़ें
