नोएडा

Noida: जब मॉल की शराब पार्टी में चल गया राम-रावण का संवाद, वायरल वीडियो पर भड़के लोग

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 10, 2023, 11:29 PM IST
Image

नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल के पब में शराब पार्टी के दौरान 'रामायण सीरियल' की क्लिप चलाई गई

Photo : Twitter

Noida Bar Viral Video: नोएडा के एक मॉल के पब में शराब पार्टी के दौरान 'रामायण सीरियल' की क्लिप चलाई गई और उसी दौरान डीजे पर गाना बजता रहा और इस पर मौजूद लोग जमकर थिरकते रहे, इसका विडियो सामने आया और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं इस घटना के बाद से लोगों का गुस्सा भड़क उठा।

सोशल मीडिया पर एक 13 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया जा रहा है, इस वीडियो में रामानंद सागर की बनाई रामायण से कुछ हिस्से लेकर राम और रावण के संवाद को एक गाने के माध्यम से दिखाया जा रहा है, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

इस 13 सेकेंड्स के वायरल वीडियो में रामायण के एक दृश्य को दिखाया गया है जिसमें राम-रावण युद्ध से जुड़े एक संवाद को डब करके चलाते हुए दिखाया जा रहा है।

यह वीडियो नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल (Garden Galleria Mall Noida) के लॉर्ड ऑफ ड्रिंक बार (Lord of Drinks Club) का बताया जा रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद इसका संज्ञान नोएडा पुलिस ने भी लिया है, गौतम बुद्ध पुलिस कमिश्नरेट की ट्विटर से दी गई जानकारी के अनुसार इस नोएडा के सेक्टर-39 थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स क्लब प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लोगों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए थाना सेक्टर-39 में लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स क्लब प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया साथ क्लब का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। नोएडा पुलिस ने इस मामले में बताया कि उक्त संबंध में थाना सेक्टर-39 नोएडा पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। धारा-153 ए व 295 ए में तीन अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है, इसमें दोअभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article