Coronavirus in India Latest Update in Hindi: देश के विभिन्न राज्यों में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कातिलाना कमबैक देखने को मिल रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सोमवार (10 अप्रैल, 2023) को कुछ सूबों में संक्रमण के चलते कुछ मौतें हो गईं। पंजाब में कोविड से तीन लोगों की जान (फिरोजपुर, रोपड़ और एसएएस नगर में एक-एक) चली गई, जबकि 24 घंटे में सूबे में 85 नए केस सामने आए, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 666 रिकॉर्ड की गई। इस बीच, राजस्थान में भी संक्रमण से तीन लोगों (झालावाड़ में दो और बीकानेर में एक) की मौत हो गई, जबकि 197 नए केस सामने आए।
देश
COVID का कमबैक: Punjab-Rajasthan में 3-3 मौतें, बोले Delhi के मंत्री- Flu जैसे लक्षण दिखें तो पहनें मास्क
- Compiled by: अभिषेक गुप्ता
- Updated Apr 10, 2023, 09:18 PM IST
