आज की ताजा खबर, 10 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ; यूपी में हुआ कैबिनेट विस्तार, 6 नए चेहरों की एंट्री
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज तमिलनाडु में विजय का शपथ ग्रहण, यूपी में कैबिनेट विस्तार, ईरान यूएस युद्ध, आज का आईपीएल मैच, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने थलपति विजय ने आज नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनकी नई सरकार का शपथ ग्रहण चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में हुआ। उनके साथ कई दलों के विधायकों का समर्थन भी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश में आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है, जिसमें 8 से 9 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं और कुछ पुराने मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश और आंधी का अनुमान जताया है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं आज आईपीएल में CSK बनाम LSG और RCB बनाम MI के दो बड़े मैच खेले जाएंगे।
आज की ताजा खबर, 10 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ; यूपी में हुआ कैबिनेट विस्तार, 6 नए चेहरों की एंट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने घर पर बुलाना एक यादगार और खास पल था- मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर पलटी बस
विजय ने तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया
अयोध्या में राम मंदिर का मुख्य निर्माण पूरा, 15 जून तक बनेगा ‘शहीद स्तंभ’
हीट वेव और बाढ़ पर आज अमित शाह की बड़ी बैठक
असम में फिर हिमंत बिस्वा सरमा के हाथों में कमान
पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन की ED हिरासत
जयशंकर ने दक्षिण त्रिनिदाद में भारत की सहायता से निर्मित कृषि प्रसंस्करण केंद्र देश को सुपुर्द किया
जयशंकर जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद और टोबैगो के अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में शुक्रवार को पारामारिबो से त्रिनिदाद और टोबैगो की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे। इस दौरे का उद्देश्य कैरेबियाई देशों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करना है।
पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु 20 जून को मनाएंगे ‘बंगाल दिवस'
शुभेंदु ने पत्रकारों से कहा कि यह तिथि 1947 में पश्चिम बंगाल के भारत में शामिल होने के ऐतिहासिक निर्णय की प्रतीक है।
ओडिशा में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, 31 लोग घायल
पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना अग्निशमन केंद्र छाक के पास ओवरब्रिज पर उस समय हुई, जब एक बाइक पर दो युवक, दूसरी बाइक पर एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक स्कूटर पर एक महिला शहीद नगर से खंडागिरी की ओर जा रहे थे।
तमिलनाडु राजनीति में बड़ा मामला, एक वोट से हारे पूर्व मंत्री ने दी चुनौती
सीएम योगी का मदर्स डे पर सोशल मीडिया पोस्ट
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में 16 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
