LIVEताजा खबर, हिंदी समाचार, 10 फरवरी 2024: हरियाणा के 7 जिलों में Internet सेवा रहेगी बंद,पाकिस्तान में किसकी सरकार? अब सेना ने मारी सीधी एंट्री

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 10 फरवरी 2024: हरियाणा के 7 जिलों में Internet सेवा रहेगी बंद,पाकिस्तान में किसकी सरकार? अब सेना ने मारी सीधी एंट्री
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 10 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 10 फरवरी (शनिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 के मंच पर गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून यानि सीएए पर बड़ा बयान दिया। अमित शाह ने कहा कि CAA कानून लोकसभा चुनाव से पहले अमल में आएगा गौर हो कि दुनिया के बदलते आर्थिक हालात के बीच विभिन्न पेचीदगियों पर विमर्श के लिए ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट का 8वां संस्करण 9 फरवरी को नई दिल्ली के ताज पैलेस में आगाज हुआ। आज समिट का दूसरा और आखिरी दिन है। समिट की शुरुआत सद्गुरु से हुई। इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संबोधित किया, गृहमंत्री अमित शाह ने तमाम मुद्दों पर अपनी स्पष्ट नीति सामने रखी। उन्होंने पार्टी पॉलिटिक्स से लेकर विपक्ष की चाल तक हर मुद्दे पर बात की वहीं वाशिंगटन के एक रेस्तरां के बाहर 2 फरवरी को झगड़े के दौरान कथित तौर पर सिर पर हमला करने के बाद भारतीय मूल के एक कार्यकारी की अमेरिका में हत्या कर दी गई उधर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अनुभवी कांग्रेस नेता कमल नाथ ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के साथ बातचीत की खबरों के बीच कांग्रेस की विचारधारा के बारे में एक्स पर एक संदेश पोस्ट किया। कमल नाथ ने लिखा, '' कांग्रेस की विचारधारा सत्य, धर्म और न्याय की विचारधारा है वहीं नीतीश कुमार के विश्वास मत साबित करने से पहले बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायकों की बैठक होगी पार्टी नेताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी, पढ़ें बड़ी और अहम खबरें-
ET Now Global Business Summit
पाकिस्तान में किसकी सरकार? अब सेना ने मारी सीधी एंट्री
पाकिस्तान में पिछले तीन दिनों से जारी मतगणना खत्म हो गई है। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। इमरान खान की पार्टी के समर्थित उम्मीदवार सबसे ज्यादा सीटों पर जीते हैं, लेकिन वो बहुमत से काफी दूर हैं। नवाज शरीफ की पार्टी दूसरे नंबर पर है और नवाज अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं,
पढ़ें पूरी खबर Bihar Floor Test: नीतीश को पटखनी दे पाएंगे लालू?
बिहार में 12 फरवरी को नीतीश सरकार का बहुमत परीक्षण होना है। पहले आसान सी लगने वाली यह प्रक्रिया अब नीतीश कुमार के लिए चुनौतीपूर्ण लग रही है। राजद आसानी से हार मानती नहीं दिख रही है। कांग्रेस पहले ही अपने विधायकों को हैदराबाद भेज चुकी है, अब राजद ने अपने विधायकों को तेजस्वी के घर पर रोक लिया है। उधर जदयू में फूट की खबर है और मांझी का सपोर्ट सबसे अहम माना जा रहा है,
Bihar Floor Testहरियाणा के 7 जिलों में Internet सेवा रहेगी बंद
हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है, राज्य सरकार ने 7 जिलों की इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है, ऐसा करने के पीछे वजह किसान आंदोलन बताई जा रही है गौर हो कि हरियाणा में 13 फरवरी को किसान आंदोलन को देखते हुए सुऱक्षा के लिहाज से ये कदम उठाया गया है,
देखें कौन से हैं जिलेब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुए Mithun Chakraborty, अस्पताल में भर्ती
: एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर ब्रेन स्ट्रॉक का शिकार हो गए हैं। एक्टर की मेडिकल रिपोर्ट सामने आ गई है। एक्टर का कोलकाता के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं,
पढें पूरी खबर 'पीढ़ियों का इंतज़ार हुआ खत्म, इस कार्यकाल में हुए परिवर्तनकारी सुधार'
एम मोदी ने कहा कि 7वीं लोकसभा कई महत्वपूर्ण फैसलों की गवाह रही है। ये पांच साल 'सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन' के बारे में रहे हैं, पहले सत्र में दोनों सदन ने तीस विधेयक पास किये ये अपने आपमें एक रिकॉर्ड है,
पढ़ें पूरी खबरभारत में जबरदस्त क्षमता, दूसरों के मुकाबले तेजी से करेगा ग्रोथ, बोले- नोबेल विजेता माइकल स्पेंस
ET Now Global Business Summit 2024: माइकल स्पेंस ने कहा कि भारत ने बेहद की शानदार तरीके से डिजिटल इकोनॉमी को आकार दिया है और अभी भी डेवलपमेंट जारी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर उन्होंने कहा कि इसे में उम्मीद की नजरिए से देख रहा हूं,
ET Now Global Business Summit 2024AI खोलता है हर सेक्टर में संभावनाओं का पिटारा, किसान से लेकर स्टूडेंट को होगा फायदा- OPEN AI
ईटी नाउ की ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में ओपन एआई और हममुद्दे पर बात करने ओपन एआई के चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर जेसन क्वान शामिल हुए। उन्होंने कहा कि समाज और पूरी दुनिया को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का फायदा पहुंचाने के लिए हमारी टीम दिन-रात काम करती है,
ET Now Global Business Summit 2024एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा चेनाब ब्रिज, भारतीय इंजीनियरों का है कमाल- अश्विनी वैष्णव
Et Now Global Business Summit 2024: भारतीय रेलवे जम्मू-कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिए तेजी से काम कर रहा है। इसका एक उदाहरण ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट में केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पेश किया,
Et Now Global Business Summit 2024केजरीवाल का बड़ा एलान, बोले- पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी AAP
पंजाब में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने इस बात का ऐलान कर दिया है यानी विपक्षी India Alliance को बड़ा झटका देते हुए AAP सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई गठबंधन नहीं होगा और पार्टी पंजाब और चंडीगढ़ की सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी,
पढ़ें पूरी खबर'मैं भगवान राम का सम्मान करता हूं पर...', क्या मैं बाबर, जिन्ना या औरंगजेब का प्रवक्ता हूं?
लोकसभा में ओवैसी ने पूछा 'क्या 22 जनवरी का पैगाम देकर ये सरकार यह बताना चाहती है कि एक मजहब को दूसरे मजहब को मानने वालों पर जीत मिली है?,
पढ़ें पूरी खबर अमेरिका में एक और भारतीय शख्स की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
संयुक्त राज्य अमेरिका में एक 41 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति की एक झगड़े के दौरान कथित तौर पर सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। एक पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 2 फरवरी को लगभग 2 बजे (अमेरिकी स्थानीय समयानुसार) वाशिंगटन शहर के एक रेस्तरां के बाहर हुई,
पढ़ें पूरी खबर मजबूत इकोनॉमी से लेकर, टैक्सपेयर्स का पैसा बचाने तक...पीएम मोदी ने दिए विकास के कई मंत्र
ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश पिछले 10 वर्षों में देश की विकास की गति पर खास जिक्र किया। उन्होंने बताया किसी तरह दुनिया का भरोसा भारत पर बढ़ रहा है। उन्होंने कोरोना काल से निपटने से लेकर देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने और टैक्सपेयर्स का लाखों करोड़ो रुपये की बचाकर देश के विकास में लगाने की भी बात कही,
पढ़ें पूरी खबरलोकसभा चुनाव से पहले अमल में आएगा सीएए कानून, अमित शाह का बड़ा ऐलान
ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 के मंच पर गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून यानि सीएए पर बड़ा बयान दिया। अमित शाह ने कहा कि CAA कानून लोकसभा चुनाव से पहले अमल में आएगा। इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस पर किसी को संशय नहीं होना चाहिए। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह किसी की नागरिकता छीनने का कानून नहीं है,
पढ़ें पूरी खबर बिहार में विश्वास मत से पहले JDU विधायकों की होगी बैठक
नीतीश कुमार के विश्वास मत साबित करने से पहले बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायकों की बैठक होगी। पार्टी नेताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने कहा कि श्रवण कुमार द्वारा शनिवार को आयोजित किये जाने वाला दोपहर भोज और इसके एक दिन बाद विजय कुमार चौधरी के यहां आयोजित होने वाला जलपान कार्यक्रम हर विधानसभा सत्र से पहले जदयू की परंपरा का हिस्सा है,
पढ़ें पूरी खबरकांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी को ईडी ने भेजा समन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को समन भेजा है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह मामला लुईस खुर्शीद के नेतृत्व वाले एक ट्रस्ट द्वारा कृत्रिम अंगों और उपकरणों के वितरण में सरकारी निधि के कथित दुरुपयोग से जुड़ा है। सूत्रों ने बताया कि उन्हें धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए 15 फरवरी को लखनऊ में ईडी के कार्यालय में पेश होने को कहा गया है। उत्तर प्रदेश के बरेली में सांसद-विधायक (एमपी-एमएलए) अदालत ने दो दिन पहले इस मामले में लुईस खुर्शीद के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था और मामले पर अगली सुनवाई के लिए 16 फरवरी की तारीख तय की थी। सलमान खुर्शीद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। ईडी का धन शोधन का यह मामला राज्य सरकार की 2017 की प्राथमिकी से जुड़ा है।
बसपा प्रमुख मायावती ने हल्द्वानी में हुई हिंसा पर चिंता व्यक्त की
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए शनिवार को इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, 'उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में हुई हिंसा और उसमें जान-माल की क्षति अति-चिंतनीय है। अगर सरकार, प्रशासन व खुफिया तंत्र सतर्क होता तो इस घटना को रोका जा सकता था। सरकार इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए तथा अमन-चैन भी कायम करे।' उन्होंने कहा, 'साथ ही, उत्तराखंड से सटे उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भी आए दिन किसी ना किसी मुद्दे को लेकर तनाव की स्थिति बनी रहती है, जिसे समय रहते सरकार को नियंत्रित कर लेना चाहिए ताकि यहां भी शांति व्यवस्था बनी रहे।'
उत्तर प्रदेश में सपा के पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता एवं पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने की पुलिस से शिकायत की है और इसके लिए अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को जिम्मेदार ठहराया है। इस मामले की जांच पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ को सौंपी गई है। वर्मा ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कोई व्यक्ति अलग-अलग नंबर से फोन करके उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है तथा अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धमकियों के कारण वह ‘‘मानसिक रूप से काफी परेशान’’ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके राजनीतिक विरोधियों की साजिश है। पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने पुलिस से भी इस संबंध में शिकायत की है लेकिन इसके बावजूद शनिवार सुबह दो अलग-अलग नंबर से फिर से फोन आया जो उनकी बेटी ने उठाया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने उनकी बेटी के साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने इस बारे में बताया कि वर्मा की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है तथा मामले की जांच साइबर प्रकोष्ठ को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
उत्तराखंड में हिंसाग्रस्त हल्द्वानी के बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटाया गया
उत्तराखंड के हिंसाग्रस्त हल्द्वानी शहर के बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है लेकिन बनभूलपुरा क्षेत्र में यह लागू रहेगा जहां बृहस्पतिवार को एक अवैध मदरसे को तोड़े जाने को लेकर भीड़ ने आगजनी और तोड़फोड़ की थी। शहर के बाहरी इलाके में दुकानें शनिवार को खुलीं लेकिन स्कूल बंद हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), कानून-व्यवस्था ए.पी. अंशुमन ने हल्द्वानी में डेरा डाला हुआ है। उन्होंने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, 'प्रभावित इलाके में लगातार गश्त की जा रही है और स्थिति नियंत्रण में है।' उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की हिंसा में शामिल पांच लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है और तीन प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं। सोशल मीडिया पर अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं। एडीजी ने कहा कि बनभूलपुरा इलाके में कर्फ्यू अभी लागू है। हालांकि, निवासियों को समय-समय पर आवश्यक सामान खरीदने की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि काठगोदाम तक रेल सेवाएं भी बहाल कर दी गयी हैं। उन्होंने बताया कि अभी कहीं से भी किसी और अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
ईडी ने धन शोधन मामले में कर्नाटक में कांग्रेस विधायक के परिसरों पर छापे मारे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस विधायक नारा भरत रेड्डी और कुछ अन्य के खिलाफ धन शोधन की जांच के सिलसिले में शनिवार को कर्नाटक में 12 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बल्लारी से 34 वर्षीय विधायक के परिसरों और कर्नाटक तथा तेलंगाना में स्थित कुछ अन्य परिसरों की तलाशी ली जा रही है। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने रेड्डी के बल्लारी और बेंगलुरु में स्थित परिसरों की तलाशी ली। रेड्डी के खिलाफ धन शोधन का मामला कर्नाटक पुलिस की एक प्राथमिकी और भूमि सौदों के आरोपों से निकला है जिसकी जांच ईडी कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय रेड्डी से कथित तौर पर जुड़े कुछ खनन व्यवसायों की भी जांच कर रहा है।
अनुच्छेद 370 को हटाने के कारण लोग भाजपा को 370 सीट पर जीत दिलाएंगे: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 370 सीट एवं उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 से अधिक सीट मिलेंगी और केंद्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कोई संशय नहीं है और यहां तक कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों को भी एहसास हो गया है कि उन्हें फिर से विपक्ष में बैठना होगा। उन्होंने ‘ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024’ में कहा, 'हमने (पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के) अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया है, इसलिए हमें भरोसा है कि देश की जनता भाजपा को 370 सीट और राजग को 400 से अधिक सीट पर जीत दिलाकर अपना आशीर्वाद देगी।' जयंत चौधरी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और कुछ अन्य क्षेत्रीय दलों के राजग में शामिल होने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने सत्तारूढ़ गठबंधन में और दलों के शामिल होने का संकेत दिया और कहा कि भाजपा 'परिवार नियोजन में विश्वास करती है लेकिन राजनीति में इसे नहीं अपनाती।'