देश

ET Now Global Business Summit: टाइम्स ग्रुप के MD विनीत जैन ने PM मोदी का किया स्वागत, बोले-भारत के लिए यह नए युग की शुरुआत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2024, 09:16 PM IST

Global Business Summit 2024: टाइम्स ग्रुप के MD विनीत जैन ने कहा कि टाइम्स ग्रुप के इस मंच से वर्षों से बुद्धिजीवी देश की आर्थिक तरक्की का रोडमैप एवं उसके एजेंडे पर चर्चा करते आए हैं। आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है।

Image

ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024

Global Business Summit 2024: वैश्विक आर्थिक हलचलों, कॉरपोरेट एवं रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने वाले ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 का शुक्रवार को आगाज हो गया। कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डाइरेक्टर विनीत जैन ने कहा कि 2024 में नए साल की शुरुआत तो हुई ही है, यह भारत के लिए एक नए युग की शुरुआत भी है। जैन ने कहा कि बीते 10 वर्ष भारत के लिए व्यापक बदलाव के रहे हैं और अगले दो दशक भी भारत के हैं।

'भारत के लिए नए युग की शुरुआत'

विनीत जैन ने कहा कि टाइम्स ग्रुप के इस मंच से बुद्धिजीवी वर्षों से देश की आर्थिक तरक्की का रोडमैप एवं उसके एजेंडे पर चर्चा करते आए हैं। आज दुनिया भारत की ओर देख रही है। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। 2024 में नए साल की शुरुआत तो हुई है, यह भारत के लिए नए युग की शुरुआत भी है। हर तरफ भारत तरक्की के रास्ते पर है। मुझे यह कहते हुए गर्व है कि हम भारत के इस विकास के साक्षी बने हैं।'

पीएम मोदी के नेतृत्व से यह सब संभव हुआ-विनीत जैन

टाइम्स ग्रुप के एमडी ने कहा कि यह सब पीएम मोदी के नेतृत्व से संभव हुआ है। मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, डजिटल इंडिया के अलावा नवाचार के हर क्षेत्र में भारत एक नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरा है। वसुधैव कुटुंबकम की भारत की अवधारणा दुनिया को एक सूत्र में बांध रही है। 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' वाली पीएम की सोच देश को आगे ले जाने और लोगों को प्रेरित कर रही है।

'आज यूपीआई का अनुभव दुनिया को हो रहा'

उन्होंने कहा कि 'भारतीय सेना दुनिया की भलाई का काम कर रही है। समुद्र में नौसेना मालवाहक जहाजों को सुरक्षा दे रही है। भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को अब दुनिया अपना रही है। आज यूपीआई का अनुभव दुनिया को हो रहा है। इक्विटी मार्केट में हम चौथे नंबर पर है। स्टार्ट अप इको सिस्टम में हम पहले स्थान पर हैं। अरबों डॉलर भारत पहुंच रहे हैं। बड़े कारोबारी भारत में निवेश करने के लिए आ रहे हैं। भारत की यह सफलता देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले दो देशक पूरी तरह से भारत के होने जा रहे हैं। पीएम आज का आपका भाषण हमारा मार्गदर्शन करने जा रहा है।'

विकास के फुटप्रिंट्स हर क्षेत्र में

विनीत जैन ने आगे कहा कि हमारे बाजार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं। हमारी अर्थव्यवस्था दिनोंदिन मजबूत हो रही है। विकास के फुटप्रिंट्स हर क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। 2024 भारत की विजयगाथा की शुरुआत है। अस्थिर वैश्विक व्यवस्था में भारत दुनिया के लिए एक उम्मीद बनकर उभरा है। अंतरिम बजट में नए सेक्टर्स के लिए एक लाख करोड़ रुपए का प्रावधान करने से उद्यमिता एवं नवाचार को एक बड़ी मजबूती मिली है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें