देश

Kisan Andolan :13 तारीख को किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा के 7 जिलों में Internet सेवा रहेगी बंद, देखें कौन से हैं जिले

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 10, 2024, 09:00 PM IST

Haryana Internet service Ban: 13 तारीख को किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के 7 जिलों की इंटरनेट सेव पर फिलहाल रोक लगा दी है।

Image

हरियाणा के 7 जिलों में किसान आंदोलन को देखते हुए इंटरनेट सेवा पर रोक

Haryana Internet service Ban: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है, राज्य सरकार ने 7 जिलों की इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है, ऐसा करने के पीछे वजह किसान आंदोलन (farmers delhi chalo march) बताई जा रही है गौर हो कि हरियाणा में 13 फरवरी को किसान आंदोलन को देखते हुए सुऱक्षा के लिहाज से ये कदम उठाया गया है।

बताया जा रहा है कि हरियाणा के 7 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, सिरसा, हिसार, और फतेहाबाद में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है 11 फरवरी से 13 फरवरी तक इंटरनेट बंद रहेगा।

हरियाणा के गृह मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी किया गया है, इसके साथ ही प्रशासन ने दिल्ली के सभी रास्तों में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद कर रखी है।

अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के अधिकार क्षेत्र में वॉयस कॉल को छोड़कर, मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क एसएमएस और सभी डोंगल सेवाएं आदि निलंबित कर दी गईं। आदेश 11 फरवरी की सुबह 6 बजे से 13 फरवरी की रात 11:59 बजे तक लागू रहेगा।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article