देश

Bihar Politics: बिहार में विश्वास मत से पहले JDU विधायकों की होगी बैठक, 12 फरवरी को विधानसभा के बजट सत्र का होगा आगाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 10, 2024, 12:38 PM IST

Bihar Politics: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की उलटी गिनती शुरू हो गई है। जिसको लेकर पार्टियों ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार के विश्वास मत साबित करने से पहले बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायकों की बैठक होगी।

Image

JDU विधायकों की होगी बैठक

Bihar Politics: नीतीश कुमार के विश्वास मत साबित करने से पहले बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायकों की बैठक होगी। पार्टी नेताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने कहा कि श्रवण कुमार द्वारा शनिवार को आयोजित किये जाने वाला दोपहर भोज और इसके एक दिन बाद विजय कुमार चौधरी के यहां आयोजित होने वाला जलपान कार्यक्रम हर विधानसभा सत्र से पहले जदयू की परंपरा का हिस्सा है।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान ने कहा कि पार्टी सोमवार को विश्वास मत हासिल करने को लेकर आश्वस्त है। हम सामान्य तौर हर विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले बैठक करते हैं। इस तरह की बैठकें पहले भी पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के आवास पर आयोजित की जाती थीं। बैठक को लेकर विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार ने भी इसी तरह के विचार रखे। चौधरी और कुमार को जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के भरोसेमंद कैबिनेट सहयोगियों में गिना जाता है। नये मंत्रिमंडल में भी दोनों का मंत्री पद बरकरार रहा है।

राजग सरकार 12 फरवरी को करेगी विश्वास मत साबित

राज्य के संसदीय कार्य मंत्री चौधरी ने कहा कि विधानसभा सत्र से पहले सामान्य तौर पर पार्टी विधायकों की बैठकें होती हैं। इन बैठकों का विश्वास मत से कोई लेना-देना नहीं है। राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (राजग) सरकार 12 फरवरी को आसानी से विश्वास मत हासिल कर लेगी। हमारे (राजग) पास बहुमत है और हम विश्वास मत जीतेंगे। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री और विधानसभा में जदयू के मुख्य सचेतक श्रवण कुमार ने कहा कि विधानसभा सत्र से पहले विधायकों की बैठक एक नियमित घटनाक्रम है। जो लोग इन बैठकों के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं वे सिर्फ अपनी ऊर्जा बर्बाद कर रहे हैं। विश्वास मत का नतीजा पहले ही आ चुका है...राजग सरकार विश्वास मत जीतेगी। नवगठित राजग सरकार 12 फरवरी को विश्वास मत साबित करने का प्रयास करेगी और इसी दिन से विधानसभा का बजट सत्र भी शुरू होगा।

End of Article