देश

Lok Sabha Elections 2024: केजरीवाल का बड़ा एलान, बोले- पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी AAP

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 10, 2024, 04:35 PM IST

AAP Contest in Punjab: आम आदमी पार्टी पंजाब के सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है इसकी घोषणा केजरीवाल ने शनिवार को कर दी।

Image

पंजाब में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

AAP Contest in All Loksabha Seat in Punjab: पंजाब में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल ने इस बात का ऐलान कर दिया है यानी विपक्षी India Alliance को बड़ा झटका देते हुए AAP सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई गठबंधन नहीं होगा और पार्टी पंजाब और चंडीगढ़ की सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

केजरीवाल के इस बयान से साफ हो गया है कि अब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच पंजाब में कोई गठबंधन नहीं होगा गौर हो कि दोनों ही इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) का हिस्सा हैं।

INDIA Alliance के लिए बड़ा झटका

आम आदमी पार्टी केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि पंजाब में इंडी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा यह विपक्षी इंडी एलाइंस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, बता दें कि इससे पहले पंजाब में आप के नेता कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने का विरोध कर रहे थे।

AAP आने वाले दिनों में उम्मीदवारों की घोषणा करेगी

उन्होंने कहा, 'आप आने वाले दिनों में पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की एक सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।" आप प्रमुख ने जनता से कहा, 'जितना अधिक आप हमारे हाथों को मजबूत करेंगे, हम उतना अधिक काम कर पाएंगे।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article