Aaj Ki Taza Khabar, 10 फरवरी, 2023: आज लखनऊ में Global Summit का उद्घाटन करेंगे PM, जानें देश और दुनिया की ताजा खबरें

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Feb 10, 2023, 02:37 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar, Today's Breaking News, Hindi News, Hindi Samachar Today- आज की ताजा खबर 10 फरवरी, 2023 शुक्रवार: देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है।

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 10 फरवरी, 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लखनऊ में ग्लोबल समिट का शुभारंभ किया। तुर्की-सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और अब तक यह आंकड़ा 21 हजार को पार कर गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोक सभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी। उत्तराखंड में नकल विरोधी कानून लागू होगा और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अध्यादेश मंजूरी दे दी है जिसमें उम्रकैद और 10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

aaj ki taza khabar

आज की ताजा खबर

Turkey-Syria earthquake: भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान तुर्की को उठाना पड़ा है। जान-माल के नुकसान का स्तर इतना बड़ा है कि राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन ने इसे 'शताब्दी की सबसे बड़ी तबाही' बताया है। रिपोर्टों में कहा गया है कि केवल तुर्की में साढ़े छह हजार से ज्यादा इमारतें ध्वस्त हो गई हैं।

End of Feed