10 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: देश को मिली 3 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात, पीएम मोदी ने बेंगलुरु में दिखाई हरी झंडी; धराली में रेस्क्यू जारी, अबतक 1000 से ज्यादा लोगों को निकाला गया
10 August 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। बहुप्रतीक्षित बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस को मोदी ने खुद हरी झंडी दिखाई; श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर और अजनी (नागपुर)-पुणे वंदे भारत सेवाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ये ट्रेनें क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ाएंगी, यात्रा समय को कम करेंगी और यात्रियों को विश्वस्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी। पीएम मोदी आज कर्नाटक का दौरा करेंगे। वह सुबह लगभग 11 बजे बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद, वह बैंगलोर मेट्रो की येलो लाइन को हरी झंडी दिखाएंगे और आरवी रोड (रागीगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित धराली और आसपास के क्षेत्रों में भारी भूस्खलन और बाढ़ के कारण आई भीषण आपदा के बाद छठे दिन भी राहत और बचाव अभियान पूरे जोर-शोर से जारी है। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से लेकर एसडीआरएफ के खोजी कुत्तों और अत्याधुनिक उपकरणों तक, राज्य और केंद्र सरकार की संयुक्त कोशिशों से अब तक 1000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।
10 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: देश को मिली 3 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात, पीएम मोदी ने बेंगलुरु में दिखाई हरी झंडी; धराली में रेस्क्यू जारी, अबतक 1000 से ज्यादा लोगों को निकाला गया
संसद भवन से EC दफ्तर तक पैदल मार्च करेंगे 300 विपक्षी सांसद
बेंगलुरु मेट्रो पर कर्नाटक केंद्र से अधिक खर्च कर रहा है: मुख्यमंत्री सिद्दारमैया
भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था पर निशाना साधे जाने के कुछ दिन बाद आई है। बुनियादी ढांचे के विकास पर प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में मेट्रो रेल सेवाएं सिर्फ पांच शहरों तक ही सीमित थीं।
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन संयुक्त उम्मीदवार उतारेगा : सूत्र
हाथरस में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत
प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो रेल की ‘येलो लाइन' का उद्घाटन किया
कानपुर में ट्रांसजेंडर महिला और उसके भाई के शव मिले
दिल्ली में 11 मूर्ति के पास ‘एसयूवी' वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल
दिल्ली के द्वारका में सोने की छह चेन छीनने के मामले में दो लोग गिरफ्तार
पीएम मोदी 11 अगस्त को करेंगे सांसदों के लिए बने 184 नए बहुमंजिला फ्लैट्स का उद्घाटन
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़
चुनाव धोखाधड़ी विवाद पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का आया बड़ा बयान
उपमुख्यमंत्री शिंदे का निजी सहायक बनकर 18 लोगों से 55 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज
हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ की वजह से 362 सड़कें बंद
आईएसएस में पांच महीने बिताने के बाद चार अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौटें
उनका स्पेसएक्स कैप्सूल, चक्कर लगा रही प्रयोगशाला से प्रस्थान करने के एक दिन बाद, दक्षिणी कैलिफोर्निया तट से प्रशांत महासागर में पैराशूट से उतरा। स्पेसएक्स मिशन कंट्रोल ने रेडियो पर प्रसारित किया, ‘‘घर में आपका स्वागत है।’’ नासा की एनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान के ताकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव धरती पर उतरे। इन्हें मार्च में स्टारलाइनर के असफल प्रदर्शन के लिए नियुक्त किए गए दो नासा अंतरिक्ष यात्रियों की जगह लेने के लिए भेजा गया था।
