Aaj Ki Taza Khabar: SCO में प्रधानमंत्री मोदी ने बोले- आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा...अफगानिस्तान में आए तेज भूकंप में 610 की मौत
- अफगानिस्तान में आए भूकंप से 20 लोगों की मौत, कई घायल
- कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती, आज से लागू
- पीएम मोदी आज एससीओ सत्र को करेंगे संबोधित, पुतिन से भी मिलेंगे
- शी जिनपिंग के सामने पीएम मोदी ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा
Aaj Ki Taza Khabar: SCO में प्रधानमंत्री मोदी ने बोले- आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा...अफगानिस्तान में आए तेज भूकंप में 610 की मौत
इसके अलवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तियानजिन में 25वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) राष्ट्राध्यक्ष परिषद शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। जानिए देश और दुनिया की अहम खबरें।
हम जल्द ही हाइड्रोजन बम लाएंगे, राहुल की बीजेपी को चेतावनी
तेजस्वी यादव का आरोप- भाजपा के दो नेता लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं
राहुल और 'इंडिया' गठबंधन के अन्य नेताओं के मार्च को पुलिस ने रोका
बिहार SIR पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब
प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की
अफगानिस्तान में आए तेज भूकंप में 610 की मौत
प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू
आतंकवाद के मुद्दे पर एससीओ सम्मेलन में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत
SCO में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना के जवानों ने सोमवार को पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
उन्होंने बताया कि सीमा पर तैनात जवानों ने देखा कि आतंकवादियों का एक समूह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से देश में घुसने की कोशिश कर रहा था। यह गतिविधि तड़के बालाकोट इलाके के डब्बी गांव के पास देखी गई। दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई। दोनों ओर से किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और व्यापक तलाशी अभियान जारी है।
प्रधानमंत्री मोदी तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल हुए
इस वर्ष का शिखर सम्मेलन एससीओ समूह का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन बताया गया है, क्योंकि इस वर्ष एससीओ के अध्यक्ष चीन ने ‘एससीओ प्लस’ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस सहित 20 विदेशी नेताओं और 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को आमंत्रित किया है। सोमवार को विभिन्न नेता बैठक को संबोधित करेंगे और संगठन के लिए अपने भविष्य के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेंगे। जिनपिंग से मोदी की मुलाकात और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विभिन्न देशों पर नए शुल्क लगाए जाने की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर उत्सुकता से नजर रखी जाएगी। माना जा रहा है कि इस बैठक से संबंधों के लिए नया खाका तैयार होगा।
किम जोंग ने नए मिसाइल कारखाने का निरीक्षण किया
पीएम मोदी आज एससीओ सत्र को करेंगे संबोधित, पुतिन से भी मिलेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तियानजिन में 25वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) राष्ट्राध्यक्ष परिषद शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। तियानजिन में एक विशेष ब्रीफिंग के दौरान, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पुष्टि की कि प्रधानमंत्री एससीओ पूर्ण सत्र में अपने संबोधन के बाद रूसी राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। मिसरी ने रविवार को कहा, प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे, जहाँ वह एससीओ के अंतर्गत क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित करेंगे। इस बैठक के बाद, उनका रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करने का कार्यक्रम है, जिसके बाद वह भारत के लिए रवाना होंगे।
रूस-भारत-चीन साझेदारी एक गुणात्मक साझेदारी का निर्माण
चीन के तियानजिन में हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भारत-रूस-चीन के बीच नई जुगलबंदी दिख रही है। अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ के बीच हो रहा ये सम्मेलन इस मायने में बेहद अहम है कि यहां दुनिया की तीन बड़े देश एक ही मंच पर हैं। रूस ने कहा है कि ये नई साझेदारी एक नई प्रणाली का निर्माण कर रही है। वियना में अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में रूस के स्थायी प्रतिनिधि मिखाइल उल्यानोव ने कहा कि रूस, भारत और चीन के बीच बढ़ती साझेदारी वैश्विक अनिश्चितताओं, खासकर अमेरिकी टैरिफ के कारण आर्थिक चिंताओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में एक गुणात्मक रूप से नई प्रणाली का निर्माण है।
